डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न: “‘फार्मेसी ऑफ द वर्ल्ड’’ होने के बावजूद, भारत में बाल-औषधियों के लिये एक सशक्त औषधि नियामक ढाँचा नहीं है।” भारत में बच्चों के लिये बनाई जाने वाली औषधियों की सुरक्षा, गुणवत्ता और नैतिक मानकों को सुनिश्चित करने में आने वाली चुनौतियों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
28 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न: “औपचारिक मान्यता के बिना संवाद” अफगानिस्तान में तालिबान-नेतृत्व वाले शासन के प्रति भारत के दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करता है। भारत की इस नीति का उसके सुरक्षा, आर्थिक तथा नैतिक हितों के संदर्भ में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
28 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. विश्व के अपतटीय पेट्रोलियम बेसिनों के स्थानिक वितरण का अभिनिर्धारण कीजिये तथा उनके निर्माण को प्रभावित करने वाले भू-वैज्ञानिक और पर्यावरणीय कारकों की व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
27 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न.प्रस्तावित जनांकिकीय मिशन का उद्देश्य जनसंख्या-नियंत्रण के परंपरागत मॉडल से हटकर जनसंख्या के 'सदुपयोग' और दीर्घकालिक 'समायोजन' पर केंद्रित नीति बनाना है। इसके संभावनाओं तथा नीतिगत अनिवार्यताओं का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
27 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
निबंध विषय:
प्रश्न 1. संधारणीयता (Sustainability) केवल हानि को न्यूनतम करने तक सीमित नहीं रही, बल्कि अब यह अधिक लाभ सुनिश्चित करने का विषय बन गई है। (1200 शब्द
प्रश्न 2. आपसी सुनिश्चित विनाश स्वयं में एक विरोधाभास है, क्योंकि यह विनाश की संभावना सुनिश्चित करके ही शांति की रक्षा करता है। (1200 शब्द)
25 Oct, 2025 निबंध लेखन निबंध -
एक दुखद घटना में, राज्य के एक ज़िले में बीस से अधिक बच्चों ने एक व्यापक रूप से इस्तेमाल की जाने वाली कफ सिरप पीने से अपनी जान गँवा दी, जो बाद में मिलावटी पाई गई। राज्य के औषधि नियंत्रण विभाग में तैनात एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनन्या को इस मामले की जाँच एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने का काम सौंपा गया है।
जब वह रिकॉर्ड की जाँच करती हैं, तो उन्हें औषधि परीक्षण प्रक्रियाओं में गंभीर लापरवाहियाँ, निरीक्षणों में विलंब तथा कुछ स्थानीय वितरकों और निर्माताओं के बीच मिलीभगत जैसी चिंताजनक बातें पता चलती हैं। अभिभावक और नागरिक समाज संगठन जाँच रिपोर्ट को तुरंत सार्वजनिक करने, दोषियों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिये तंत्रगत सुधारों की माँग कर रहे हैं।
इस दौरान, राज्य के स्वास्थ्य विभाग पर जनता के आक्रोश को नियंत्रित करने और नकारात्मक मीडिया कवरेज को रोकने का भारी राजनीतिक दबाव है। कुछ वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अनन्या को सरकार और प्रभावशाली हितधारकों की प्रतिष्ठा को नुकसान से बचाने के लिये ‘मामले को चुपचाप निपटाने’ की सलाह देते हैं, साथ ही यह चेतावनी भी देते हैं कि सख्त प्रवर्तन उनके कॅरियर को खतरे में डाल सकता है।
नमूना परीक्षण और रिपोर्टिंग में शामिल कनिष्ठ अधिकारियों को डर है कि अगर वे तथ्यों का पूरा खुलासा करते हैं तो उन्हें उत्पीड़न, स्थानांतरण या कानूनी परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। साथ ही, न्यायालय ने स्वप्रेरणा से संज्ञान (Suo motu cognisance) लिया है, जिनमें जाँच में पारदर्शिता, प्रभावित परिवारों को मुआवज़ा एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी में सुधार की माँग करते हुए कई जनहित याचिकाएँ दायर की गई हैं।
प्रश्न:
A. इस परिप्रेक्ष्य में डॉ. अनन्या के समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं?
B. उनके पास उपलब्ध विकल्पों का मूल्यांकन कीजिये तथा उनके संभावित परिणामों का विश्लेषण कीजिये।
C. प्रशासनिक उत्तरदायित्व और नागरिक कल्याण के बीच संतुलन के आधार पर डॉ. अनन्या के लिये सबसे उपयुक्त कार्रवाई का सुझाव दीजिये।
D. औषधि सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिये दीर्घकालिक प्रणालीगत सुधारों को प्रस्तावित कीजिये।
24 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. वर्तमान परिप्रेक्ष्य में निम्नलिखित उद्धरण आपको क्या संदेश देता है?
23 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
“हम ऐसी शिक्षा चाहते हैं जिससे चरित्र का निर्माण हो, मानसिक शक्ति बढ़े, बुद्धि का विकास हो और व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा हो सके।” — स्वामी विवेकानंद। (150 शब्द) -
प्रश्न. “नैतिक निरपेक्षवाद कठोरता को जन्म दे सकती है, जबकि नैतिक सापेक्षवाद अन्याय को उचित ठहरा सकता है। नैतिक निर्णय लेने में इन दोनों के बीच संतुलन आवश्यक है।” उपयुक्त उदाहरण देकर इसकी पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
23 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. खनन आर्थिक संवृद्धि और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देता है, साथ ही यह पारिस्थितिक संतुलन के लिये खतरा भी उत्पन्न करता है। खनन गतिविधियाँ किस प्रकार पर्यावरणीय क्षरण में योगदान करती हैं, इसका परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने हेतु स्थायी रणनीतियाँ प्रस्तावित कीजिये। (150 शब्द)
22 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. हिंद महासागर 21वीं सदी के रणनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों की विवेचना कीजिये तथा अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिये भारत की तैयारियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. भारत की विदेश नीति संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रणनीतिक सहयोग और रूस व चीन के साथ स्वायत्त संबंधों की नीति के मध्य एक सूक्ष्म संतुलन को प्रतिबिंबित करती है। टिप्पणी कीजिये।
21 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. क्या कार्यपालिका द्वारा बार-बार अध्यादेशों का सहारा लिया जाना भारत में 'शक्तियों के पृथक्करण' तथा 'संसदीय उत्तरदायित्व' के सिद्धांतों को कमज़ोर करता है? विवेचना कीजिये।
21 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
निबंध:
प्रश्न 1. “व्यक्ति कोई पूर्व-निर्धारित इकाई नहीं है; वह शक्ति संबंधों के माध्यम से निर्मित होता है।” (1200 शब्द)
18 Oct, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. यदि अनुभव सिद्धांत से रहित हो तो वह दिशाहीन हो जाता है, वहीं अनुभव के बिना सिद्धांत केवल बौद्धिक अभ्यास बनकर रह जाता है। (1200 शब्द) -
एक राज्य विभाग में लोक सूचना अधिकारी (PIO) के पद पर तैनात IAS अधिकारी ऋतिका, RTI अनुरोधों के निपटान में व्यापक कुप्रबंधन के कारण बढ़ती चुनौतियों का सामना कर रही हैं। नागरिक लगातार शिकायत कर रहे हैं कि सूचना देने में विधिक समय-सीमा से अधिक विलंब किया जा रहा है, सूचनाएँ अधूरी हैं या मनमाने ढंग से छूट (Exemption) के आधार पर अस्वीकार की जा रही हैं। कई RTI आवेदन सार्वजनिक खरीद, पर्यावरणीय मंज़ूरी और निधि उपयोग से संबंधित हैं, जिससे भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अस्पष्टता की चिंताएँ बढ़ रही हैं।
ऋतिका के बार-बार स्मरण कराने और फॉलो-अप करने के बावजूद, लंबित RTI प्रकरणों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। विभाग के कुछ वरिष्ठ अधिकारी समयबद्ध अनुपालन से बचने का परोक्ष दबाव बना रहे हैं क्योंकि उन्हें आशंका है कि सूचनाओं के खुलासे से कुछ अनियमितताएँ उजागर हो सकती हैं और प्रभावशाली ठेकेदारों या राजनीतिक संरक्षण प्राप्त व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आ सकती है। कुछ कनिष्ठ अधिकारी भी यह भय व्यक्त कर चुके हैं कि यदि वे RTI अधिनियम का सख्ती से पालन करेंगे तो उन्हें उत्पीड़न, स्थानांतरण या न्यायिक मामलों का सामना करना पड़ सकता है। दूसरी ओर, नागरिक समाज संगठन तथा मीडिया संस्थान पारदर्शिता, समयबद्ध सूचना और सार्वजनिक उत्तरदायित्व की माँग कर रहे हैं।
राज्य सरकार, संभावित नकारात्मक प्रचार और राजनीतिक परिणामों को ध्यान में रखते हुए, ऋतिका को परोक्ष रूप से यह निर्देश दे रही है कि वह “अनावश्यक खुलासों से बचें” और विभागीय समरसता बनाए रखें। साथ ही, केंद्रीय सूचना आयोग एवं स्थानीय न्यायालय RTI अनुपालन पर सक्रिय निगरानी रखे हुए हैं तथा विलंब व आंशिक सूचनाओं के विरुद्ध कुछ जनहित याचिकाएँ (PILs) भी दायर की जा चुकी हैं।
प्रश्न:
A. इस स्थिति में ऋतिका के सामने कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं?
17 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
B. उसके लिये उपलब्ध विकल्पों और उनके संभावित परिणामों का मूल्यांकन कीजिये।
C. प्रशासनिक उत्तरदायित्व और नागरिक-केंद्रित शासन के आधार पर ऋतिका के लिये सबसे उपयुक्त कार्रवाई प्रस्तावित कीजिये।
D. पारदर्शिता और सहभागी शासन सुनिश्चित करते हुए, RTI कार्यान्वयन में सुधार, लंबित मामलों को कम करने तथा अधिकारियों को प्रतिशोध से बचाने के लिये दीर्घकालिक प्रणालीगत सुधारों का प्रस्ताव कीजिये। -
प्रश्न. “प्रशासन में नैतिक दुविधाएँ अपरिहार्य हैं, लेकिन नैतिक निर्णय लेना अपरिहार्य है।” नैतिक तर्क और संघर्ष समाधान के संदर्भ में व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
16 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), बिग डेटा और डिजिटल गवर्नेंस जैसी उभरती प्रौद्योगिकियों द्वारा उत्पन्न नैतिक चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। लोक प्रशासन में नैतिक ढाँचों को इनकी स्वीकृति के लिये किस प्रकार मार्गदर्शन प्रदान करना चाहिये? (150 शब्द)
16 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में शासन-संबंधी कमियों को दूर करने या डिजिटल असमानताओं को और बढ़ाने, दोनों की संभावना निहित होती है। IndiaAI Mission भारत के विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों में AI के लाभों तक समान अभिगम्यता को किस प्रकार प्रोत्साहित कर सकता है, विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
15 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. किसी राज्य की राजकोषीय स्थिति उसकी विकासात्मक समुत्थानशीलता को निर्धारित करती है। भारतीय राज्यों में राजकोषीय क्षमता और राजकोषीय प्रदर्शन के बीच के अंतर को समाप्त करने में राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) किस प्रकार सहायक हो सकता है? (150 शब्द)
15 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में महिला सशक्तीकरण को प्रेरित करने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये और उन प्रमुख बाधाओं का विश्लेषण कीजिये जो इसके पूर्ण कार्यान्वयन में बाधा बन रही हैं। (150 शब्द)
14 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. पारदर्शिता लोकतंत्र की आधारशिला है, लेकिन उत्तरदायित्व के बिना, यह दिखावटी बनकर रह जाती है। भारत में पारदर्शिता, उत्तरदायी और सहभागी शासन को बढ़ावा देने में सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
14 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद उपनिवेशवाद-उन्मूलन एक नैतिक आत्ममंथन और सामरिक आवश्यकता दोनों थी।” परीक्षण कीजिये कि वैश्विक शक्ति संतुलन और राष्ट्रवादी आंदोलनों ने एशिया एवं अफ्रीका में उपनिवेशवाद के उन्मूलन की प्रक्रिया को किस-प्रकार प्रभावित किया। (250 शब्द)
13 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. “पाल स्थापत्य कला धार्मिक भक्ति, राजकीय संरक्षण और क्षेत्रीय सौंदर्यबोध के समन्वय को दर्शाती है। उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये।” (150 शब्द)
13 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध विषय:
प्रश्न 1. कार्य में बाधाएँ कार्य को आगे बढ़ाती हैं। जो मार्ग में बाधा बनती है, वही मार्ग बन जाती है। (1200 शब्द)
11 Oct, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. इतिहास तब आरंभ हुआ जब मनुष्यों ने देवताओं की कल्पना की और तब समाप्त होगा जब मनुष्य स्वयं देवत्व को प्राप्त कर लेंगे। (1200 शब्द) -
केस स्टडी
किसी नदी तटीय ज़िले में ज़िला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात एक IAS अधिकारी अशोक को नदी के किनारे बड़े पैमाने पर हो रहे अवैध रेत खनन के कारण बढ़ती चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। मानसून के मौसम में प्रतिबंध और सख्त पर्यावरणीय नियमों के बावजूद, स्थानीय ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और प्रभावशाली राजनीतिक हस्तियों के बीच साझेदारी के कारण अवैध रेत निष्कर्षण जारी है।
अवैध खनन के कारण गंभीर पर्यावरणीय क्षति हुई है, जिसमें नदी तट का क्षरण, भूजल स्तर में गिरावट और जलीय पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान शामिल है। इसके अलावा, ओवरलोडेड ट्रकों के कारण बार-बार सड़क दुर्घटनाएँ हो रही हैं और सरकारी राजस्व में कमी आ रही है।
अशोक के नेतृत्व में प्रशासन ने कई छापेमारी की है, वाहन जब्त किये हैं और प्राथमिकी दर्ज की हैं, लेकिन राजनीतिक संरक्षकों के समर्थन से स्थानीय खनिकों ने प्रशासन पर ‘विकास-विरोधी’ कार्रवाई का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किये हैं। कुछ अधिकारियों को धमकियाँ मिली हैं और कुछ ने यह भी संकेत दिया है कि रेत माफिया का सामना करना उनकी सुरक्षा या पोस्टिंग पर असर डाल सकता है। इस बावजूद, ईमानदार कनिष्ठ अधिकारी, अशोक से नैतिक नेतृत्व की अपेक्षा रखते हैं, जबकि स्थानीय मीडिया और पर्यावरण कार्यकर्त्ता कड़ी कार्रवाई और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।
राज्य सरकार ने बुनियादी ढाँचा परियोजनाओं के लिये निर्माण सामग्री की आवश्यकता को देखते हुए अशोक से “संघर्ष से बचने” और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया है। हालाँकि, पर्यावरणीय क्षति जारी है और न्यायपालिका ने हाल ही में खनन नियमों के अनुपालन पर एक रिपोर्ट भी माँगी है।
प्रश्न:
A. इस स्थिति में अशोक के समक्ष कौन-सी नैतिक दुविधाएँ हैं?
B. अशोक के समक्ष उपलब्ध विकल्पों और उनके संभावित परिणामों का मूल्यांकन कीजिये।
C. पर्यावरणीय नैतिकता और प्रशासनिक उत्तरदायित्व के आधार पर अशोक के लिये सबसे उपयुक्त कार्यवाही को प्रस्तावित कीजिये।
D. विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन बनाते हुए अवैध रेत खनन पर अंकुश लगाने के लिये दीर्घकालिक प्रणालीगत सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
10 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़ -
प्रश्न. “सहानुभूति अधिकार को सेवा में रूपांतरित करती है।” प्रशासनिक उत्तरदायित्वों में भावनात्मक बुद्धिमत्ता एवं करुणा की प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. “भारत की तीव्र आर्थिक प्रगति के बावजूद सामाजिक असमानता और पर्यावरणीय क्षरण जैसी चुनौतियाँ बनी हुई हैं।” समावेशी एवं सतत् विकास सुनिश्चित करने हेतु एक नैतिक कार्यढाँचे की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम वैज्ञानिक अन्वेषण के एक साधन से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक साधन के रूप में विकसित हुआ है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. “प्रस्तावित GST 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढाँचे की संरचनात्मक अक्षमताओं को दूर करने का प्रयास करता है।” भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में परिवर्तन हेतु इसके औचित्य और चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
08 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में आपराधिक मानहानि (Criminal Defamation) प्रायः अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार से असंगत होती है। मानहानि को अपराधमुक्त करने की आवश्यकता (Decriminalize) का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता एवं प्रतिष्ठा की रक्षा के बीच संतुलन स्थापित करने हेतु सुधारों को प्रस्तावित कीजिये। (150 शब्द)
07 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “साउथ-साउथ एवं त्रिकोणीय सहयोग (SSTC) का उद्देश्य विकासशील देशों के मध्य ज्ञान-साझाकरण और सतत् विकास को प्रोत्साहित करना है। SSTC में भारत की भूमिका का परीक्षण कीजिये तथा वैश्विक विकास साझेदारियों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध





