-
21 Dec 2021
रिवीज़न टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 4
संपूर्ण पाठ्यक्रम टेस्ट सामान्य अध्ययन पेपर 4
-
21 Dec 2021
रिवीज़न टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 3
संपूर्ण पाठ्यक्रम टेस्ट सामान्य अध्ययन पेपर 3
-
20 Dec 2021
रिवीज़न टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 1
सम्पूर्ण टेस्ट पाठ्यक्रम सामान्य अध्ययन पेपर 1
-
20 Dec 2021
रिवीज़न टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
सम्पूर्ण टेस्ट पाठ्यक्रम सामान्य अध्ययन पेपर 2
-
19 Dec 2021
निबंध लेखन
अर्थव्यवस्था
निबंध
- अगर भारत धर्मनिरपेक्ष नहीं है, तो भारत बिल्कुल भारत नहीं है।
- जिसने अपने भय पर विजय प्राप्त कर ली है, वह वास्तव में मुक्त होगा।
-
18 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 4
केस स्टडीज़
प्रश्न. आप एक कानूनी फर्म में भागीदार हैं। आपकी फर्म के ग्राहकों में एक उच्च सामाजिक ख्याति का व्यक्ति है और उसका व्यवसाय समृद्धशाली है। यह ग्राहक आपकी फर्म से पिछले पाँच वर्षों से जुड़ा है। लेकिन अब यह ग्राहक भारत की सबसे बड़ी बैंक धोखाधड़ी का भागीदार घोषित किया गया है। ग्राहक फरार है और यह माना जा रहा है कि वह एक ऐसे देश में भाग गया है जो केवल पर्याप्त दस्तावेज़ों को प्रस्तुत करने पर ही उसे प्रत्यर्पित कर सकता है। इस मामले में जाँच एजेंसियों ने आपकी फर्म पर छापा मारा है और ऐसे दस्तावेज़ प्राप्त किये हैं जो ग्राहक के अपराधी होने का संकेत देते हैं। परंतु आप जानते हैं कि अभी भी फर्म के पास बहुत सी ऐसी जानकारियाँ उपलब्ध हैं जो ग्राहक का अपराध सिद्ध करने के लिये अति महत्त्वपूर्ण हैं। आपको अहसास है कि उस ग्राहक को गिरफ्तार करना और उसे न्याय हेतु प्रस्तुत करना देश हित में होगा। ऐसी परिस्थितियाँ सामने आने पर आप क्या करेंगे? विभिन्न हितों के संघर्ष का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये और देश का एक ज़िम्मेदार नागरिक होने के नाते अपनी ज़िम्मेदारियों की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
-
18 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
प्रश्न. कृत्रिम बुद्धिमत्ता के कृषि क्षेत्र में व्यापक एवं विविध अनुप्रयोग हैं। चर्चा कीजिये।
-
17 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आपदा प्रबंधन
प्रश्न. आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे से क्या आशय है? इस संदर्भ में आपदा प्रतिरोधी संरचना के लिये गठबंधन (CDRI) की भूमिका पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
-
17 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. ईमानदारी से आप क्या समझते हैं? उचित उदाहरणों की सहायता से शासन में इसके महत्त्व को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
-
16 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
प्रश्न. वैज्ञानिक सामाजिक उत्तरदायित्व क्या है? यह भारतीय समाज को कैसे लाभान्वित कर सकता है?
-
16 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. निम्नलिखित उद्धरण से आप क्या समझते हैं ?
‘‘करुणा वह सबसे महत्त्वपूर्ण सद्गुण है जो विश्व को आगे बढ़ाता है।’’ -तिरुवल्लूर (150 शब्द)
-
15 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
भावनाएँ परिस्थितियों को अर्थ देती हैं। भावनाओं के बिना, अनुक्रिया पर बिना किसी नियंत्रण के कोई भी घटनाओं पर अनायास और रोबोटिक रूप से प्रतिक्रिया करेगा। कथन के आलोक में, भावनात्मक बुद्धिमत्ता के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कीजिये और सिविल सेवकों के लिये इसके महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
-
15 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आंतरिक सुरक्षा
‘‘समय-समय पर, भारत के पड़ोस में नवस्थापित/अनुभवहीन लोकतंत्रों द्वारा सामना की जाने वाली चुनौतियों ने भारत को दुविधा में डाल दिया है।’’ म्याँमार में हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के संबंध में इसका विश्लेषण कीजिय। (150 शब्द)
-
14 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 1
पर्यावरण
संरक्षण कृषि (कंज़र्वेशन एग्रीकल्चर) क्या है? भारत में संरक्षण कृषि की क्षमताओं और संभावनाओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
14 Dec 2021
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
भारत में लोक सेवाओं में सत्यनिष्ठा के पतन के पीछे क्या कारण हैं? इसके साथ ही, सिविल सेवाओं में सत्यनिष्ठा के सुधार के लिये उपाय भी सुझाइये। (150 शब्द)