दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

PCS परीक्षण 

PCS
परीक्षण 

(अच्छी तैयारी, समुचित अभ्यास और उत्कृष्ट प्रदर्शन)


Mock Tests Live Now!

प्रिय अभ्यर्थियो,

राज्य सिविल सेवा परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिये परीक्षा के पैटर्न की गहन समझ, पाठ्यक्रम का संपूर्ण अध्ययन और कुशल समय प्रबंधन की आवश्यकता होती है। परीक्षा का कठिन स्तर केवल गहन ज्ञान ही नहीं अपितु, रणनीतिक अभ्यास और समय पर दिये गए समुचित फीडबैक को भी महत्त्वपूर्ण बनाता है।

विशिष्ट रूप से तैयार की गई टेस्ट सीरीज़ के बिना, अभ्यर्थी व्यापक पाठ्यक्रम के कारण दबाव महसूस करने के साथ अपनी परीक्षा की तैयारी को लेकर असमंजस में पड़ सकते हैं। तैयारी के साथ अन्य ज़िम्मेदारियों को संतुलित करने एवं वहनीय, उच्च गुणवत्ता वाले संसाधनों को ढूँढने की चुनौती से अक्सर निराशा को जन्म मिलता है और इसका प्रभाव आत्मविश्वास में कमी के रूप में देखने को मिलता है। इसलिये यहाँ अभ्यर्थियों को एक ऐसे समाधान की आवश्यकता है जिससे न केवल उनकी तैयारी उत्कृष्ट हो सके बल्कि परीक्षा की मांगों के अनुकूल उन्हें मार्गदर्शन मिल सके जिससे वह आत्मविश्वास के साथ परीक्षा के दिन अपना सौ प्रतिशत दे सकें।

प्रभावी तैयारी की आवश्यकता को पहचानते हुए, PCS परीक्षण को राज्य सिविल सेवा परीक्षा के लिये एक प्रमुख प्रोग्राम के रूप में डिज़ाइन किया गया है, जो अभ्यर्थियों को उत्कृष्ट तैयारी हेतु समुचित मार्गदर्शन प्रदान करता है। PCS परीक्षण के माध्यम से आप स्पष्टता और आत्मविश्वास के साथ परीक्षा के लिये तैयार हो सकेंगे जो आपकी सफलता में एक महत्त्वपूर्ण कारक साबित होगा।

PCS परीक्षण: एक व्यापक राज्य लोक सेवा तैयारी हेतु कार्यक्रम

  • PCS परीक्षण राज्य सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों की सहायता के लिये तैयार किया गया एक व्यापक प्रोग्राम है।
  • यह परीक्षा की तैयारी के लिये एक समुचित और व्यवस्थित दृष्टिकोण प्रदान करता है, जिसके माध्यम से यह सुनिश्चित होता है कि अभ्यर्थी अपने संबंधित राज्य की सिविल सेवा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिये पूर्ण रूप से तैयार हो सकें।
  • PCS परीक्षण प्रमुख राज्य सिविल सेवा प्रिलिम्स परीक्षाओं के लिये व्यापक फुल-लेंथ प्रैक्टिस टेस्ट्स प्रदान करता है, साथ ही मेन्स परीक्षा के लिये अभ्यास प्रश्न भी उपलब्ध कराता है।
  • ये प्रैक्टिस टेस्ट्स PCS परीक्षाओं के पैटर्न और समान कठिनाई स्तर पर आधारित हैं ताकि अभ्यर्थियों को वास्तविक अनुभव के साथ प्रभावी अभ्यास की सुविधा मिल सके।

PCS परीक्षण कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएँ

📚

संपूर्ण पाठ्यक्रम की कवरेज

यह प्रोग्राम वैचारिक, तथ्यात्मक और विश्लेषणात्मक प्रश्नों का एक सर्वांगीण मिश्रण प्रदान करता है, जो PCS परीक्षा के सभी पहलुओं के लिये संपूर्ण तैयारी सुनिश्चित करता है।

📊

PYQs के गहन विश्लेषण पर आधारित

यह लक्षित दृष्टिकोण अभ्यर्थियों को अपने अध्ययन क्षेत्रों को प्राथमिकता देने और अधिक अंक प्रदान करने वाले विषयों पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करता है जहाँ से अधिक प्रश्न आने की संभावना रहती है।

🎁

सभी अभ्यर्थियों के लिये ओपेन एक्सेस

प्रिलिम्स के लिये यह प्रोग्राम निशुल्क उपलब्ध है, जिससे यह व्यापक रूप से अभ्यर्थियों के लिये सुलभ हो जाता है, फिर चाहे उनकी वित्तीय पृष्ठभूमि कुछ भी हो।

किसी भी स्थान या समय पर एक्सेसिबल

ऑनलाइन एक्सेस के साथ, अभ्यर्थी पेपर जारी होने के बाद किसी भी उपकरण का उपयोग करके कहीं से भी टेस्ट दे सकते हैं।

🏆

रियल टाइम रैंकिंग

रियल टाइम रैंकिंग प्रदान करने के साथ प्रिलिम्स के लिये इस प्रोग्राम के माध्यम से परीक्षा के वास्तविक परिदृश्य पर आधारित एक प्रतिस्पर्धी वातावरण मिलता है।

विषय विशेषज्ञों द्वारा बनाया गया कंटेंट

UPSC द्वारा Drishti IAS के प्रमुख प्रोग्रामों से सीधे प्रश्न पूछे जाने का ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। जैसे प्रिलिम्स 2024 में 50% से अधिक प्रश्न हमारे प्रोग्रामों पीटी स्प्रिंट 2024 और संभव 2024 से पूछे गए थे

आवश्यक संसाधन

PCS परीक्षण के साथ PCS परीक्षा के लिये हो जाइये तैयार 

जैसा कि दार्शनिकों ने भी अवलोकित किया है, "हम वही हैं जो हम बार बार करते हैं अतः उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।" यह मानसिकता आपको निरंतर अभ्यास और समर्पण हेतु प्रतिबद्ध होने के लिये प्रेरित करती है।

PCS परीक्षण के माध्यम से आप PCS परीक्षा की अच्छी तैयारी एवं समुचित अभ्यास के साथ परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं। इस प्रकार आप अपनी तैयारी को रूपांतरित करने तथा अनुकूलित दिशा प्रदान कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

प्रतिबद्ध रहें, अपनी तैयारी पर भरोसा रखें, सफलता अवश्य मिलेगी।

इस प्रोग्राम में शामिल होकर अपनी सफलता की दिशा में पहला कदम बढ़ाइये!

प्रैक्टिस हेतु मॉक टेस्ट और उत्तर लेखन के लिये नीचे क्लिक करें





  BPSC RAS JPSC live liveJKAS liveMPPSC liveCGPSC liveUKPSC liveHPSC
×

प्रिय अभ्यर्थियो,


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आधिकारिक रूप से यह घोषणा की है कि UPPSC PCS प्रारंभिक परीक्षा 12 अक्बतूर, 2025 को होगी।

आपकी तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से, हमें PCS परीक्षण की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है- यह एक रिवीज़न केंद्रित कार्यक्रम है जिसे इस परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी, अभ्यास और प्रदर्शन में सहयोग की दृष्टि से परिकल्पित किया गया है।

इस चरण का शेड्यूल इस प्रकार होगा:

PCS परीक्षण: UPPSC प्रारंभिक परीक्षा
दिनांक टेस्ट शेड्यूल
21-09-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 1
28-09-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 2
05-10-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 3

दृष्टि आईएएस सभी अभ्यर्थियों को इस आगामी परीक्षा के लिये उनकी तैयारी को सुदृढ़ करने तथा आत्मविश्वास विकसित करने हेतु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित करता है।


शुभकामनाएँ

×

प्रिय अभ्यर्थियो,


आधिकारिक सूचना के अनुसार, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा की संभावित तिथि 13 सितम्बर, 2025 है।

आपकी तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से, हमें PCS परीक्षण की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है- यह एक रिवीज़न केंद्रित कार्यक्रम है जिसे इस परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी, अभ्यास और प्रदर्शन में सहयोग की दृष्टि से परिकल्पित किया गया है।

इस चरण का शेड्यूल इस प्रकार होगा:

PCS परीक्षण : BPSC एकीकृत 71वीं संयुक्त (प्रारंभिक) प्रतियोगी परीक्षा
दिनांक टेस्ट शेड्यूल
17-08-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 1
24-08-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 2
31-08-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 3
07-09-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 4

दृष्टि आईएएस सभी अभ्यर्थियों को इस आगामी परीक्षा के लिये उनकी तैयारी को सुदृढ़ करने तथा आत्मविश्वास विकसित करने हेतु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित करता है।


शुभकामनाएँ

×

प्रिय अभ्यर्थियो,


उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) प्रारंभिक परीक्षा को स्थगित कर दिया है, जो पहले 22 और 23 दिसंबर 2024 को आयोजित होने वाली थी। संशोधित परीक्षा तिथियाँ आयोग द्वारा शीघ्र घोषित की जाएंगी।

आपकी तैयारी में सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से, हमें PCS परीक्षण की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है- यह एक रिवीज़न केंद्रित कार्यक्रम है जिसे इस परीक्षा की व्यवस्थित तैयारी, अभ्यास और प्रदर्शन में सहयोग की दृष्टि से परिकल्पित किया गया है।

इस चरण का शेड्यूल इस प्रकार होगा:

PCS परीक्षण: UPPSC RO/ARO प्रारंभिक परीक्षा
दिनांक टेस्ट शेड्यूल
22-11-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 1
29-11-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 2
06-12-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 3
13-12-2024 फुल लेंथ टेस्ट- 4

दृष्टि आईएएस सभी अभ्यर्थियों को इस आगामी परीक्षा के लिये उनकी तैयारी को सुदृढ़ करने तथा आत्मविश्वास विकसित करने हेतु इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिये आमंत्रित करता है।


शुभकामनाएँ

×

प्रिय अभ्यर्थियो,


आधिकारिक नोटिस के अनुसार, राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) RAS प्रिलिम्स परीक्षा 2024 2 फरवरी, 2025 को आयोजित होने वाली है।

हमें यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है कि PCS परीक्षा के लिये एक केंद्रित पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आपकी तैयारी को व्यवस्थित बनाने, प्रभावी अभ्यास करने और परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सहायक होगा।

इस कार्यक्रम का शेड्यूल इस प्रकार होगा-

PCS परीक्षण: RAS प्रिलिम्स परीक्षा 2024
तिथि टेस्ट का शेड्यूल
15-01-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 1
19-01-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 2
22-01-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 3
26-01-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 4
29-01-2025 फुल लेंथ टेस्ट- 5

हम सभी अभ्यर्थियों को अपनी तैयारी को बेहतर बनाने और परीक्षा से पहले आत्मविश्वास बढ़ाने के लिये इस कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह करते हैं।


शुभकामनाएँ

×

जैसा कि आप जानते हैं, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 70वीं CCE मेन्स परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है, जो 25 अप्रैल 2025 से 30 अप्रैल 2025 तक आयोजित होगी।

70वीं BPSC मेन्स परीक्षा की प्रभावी तैयारी के लिये, हम PCS परीक्षण लेकर आए हैं—एक सुव्यवस्थित उत्तर लेखन कार्यक्रम, जो आपकी तैयारी, अभ्यास और प्रदर्शन को सशक्त बनाने के लिये डिज़ाइन किया गया है।

शुभकामनाएँ!


इस कार्यक्रम के दौरान, दैनिक अभ्यास के लिए आपको 2 सामान्य अध्ययन प्रश्न एवं साप्ताहिक 2 निबंध मिलेंगे, एवं पाठ्यक्रम पूरा होने के उपरांत 2 फुल-लेंथ टेस्ट उपलब्ध होंगे। विवरण के लिए शेड्यूल देखें।

×

प्रिय अभ्यर्थियो,

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2025, 29 मार्च 2026 से आयोजित की जाएगी।

आपकी तैयारी को और बेहतर बनाने के लिये हमें PCS परीक्षण (UPPSC PCS मुख्य परीक्षा 2025 हेतु) की घोषणा करते हुए प्रसन्नता हो रही है। यह कार्यक्रम उत्तर लेखन एवं रिवीज़न को केंद्र में रखता है, जिसका उद्देश्य आपको सुनियोजित तैयारी एवं नियमित अभ्यास के माध्यम से आगामी परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में सहायता प्रदान करना है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आपको प्राप्त होंगे:

  • ✏️ प्रतिदिन 4 सामान्य अध्ययन प्रश्न
  • 📝 प्रति सप्ताह 2 निबंध
  • 📋 प्रति सप्ताह 2 फुल-लेंथ टेस्ट
तिथि दिन प्रश्नपत्र
2 मार्च 2026 सोमवार सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – I एवं सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – II
3 मार्च 2026 मंगलवार
4 मार्च 2026 बुधवार
5 मार्च 2026 गुरुवार
6 मार्च 2026 शुक्रवार
7 मार्च 2026 शनिवार निबंध
8 मार्च 2026 रविवार फुल-लेंथ टेस्ट (GS I & GS II)

यह संरचित दृष्टिकोण आपकी अवधारणाओं को स्पष्ट करने, समय प्रबंधन करने तथा उत्तर लेखन की गुणवत्ता को परीक्षा से पूर्व ही बेहतर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।

शुभकामनाएँ!


×

प्रिय अभ्यर्थियो,

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा 17 जून, 2025 से RPSC (RAS) मुख्य परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

आपकी तैयारी को बेहतर बनाने के क्रम में हम RAS मुख्य परीक्षा 2024 हेतु PSC परीक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिये उत्साहित हैं। यह एक समर्पित उत्तर लेखन एवं रिवीज़न कार्यक्रम है जिसे मुख्य परीक्षा हेतु आपको प्रभावी ढंग से तैयार करने के क्रम में नियमित उत्तर लेखन अभ्यास के साथ उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता प्रदान करने हेतु डिज़ाइन किया गया है।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत हम प्रतिदिन सामान्य अध्ययन के 2 प्रश्न तथा पाठ्यक्रम पूरा होने पर सामान्य अध्ययन के संबंधित प्रश्न-पत्रों पर आधारित तीन फुल लेंथ टेस्ट भी उपलब्ध कराएँगे।
कृपया विस्तृत जानकारी के लिये शेड्यूल देखें।


शुभकामनाएँ!

×

प्रिय अभ्यर्थियों,


नवीनतम आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) प्रारंभिक परीक्षा 2025, जो पूर्व में 8 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली थी, अब पुनर्निर्धारित कर 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी।

आप की तैयारी को सुव्यवस्थित और परीक्षा-केंद्रित बनाने के उद्देश्य से JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025 हेतु PCS परीक्षण कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है। यह कार्यक्रम अभ्यर्थियों को महत्त्वपूर्ण विषयों का रिवीज़न करने और परीक्षा से ठीक पहले फुल-लेंथ मॉक टेस्ट देने में सहायता करेगा।

PCS परीक्षण: JPSC प्रारंभिक परीक्षा 2025

इस चरण के अंतर्गत कुल चार फुल-लेंथ टेस्ट का आयोजन 8 फरवरी, 2026 से प्रत्येक रविवार को किया जाएगा, जिनमें पेपर-1 एवं पेपर-2 क्रमशः आयोजित किये जाएँगे

तिथि टेस्ट शेड्यूल
08-02-2026 फुल-लेंथ टेस्ट – पेपर 1
15-02-2026 फुल-लेंथ टेस्ट – पेपर 2
22-02-2026 फुल-लेंथ टेस्ट – पेपर 1
01-03-2026 फुल-लेंथ टेस्ट – पेपर 2

ये फुल-लेंथ टेस्ट अभ्यर्थियों को परीक्षा से ठीक पहले पाठ्यक्रम का रिवीज़न करने का अवसर प्रदान करेंगे, जिससे वे परीक्षा की तिथि तक अपनी तैयारी की निरंतरता बनाए रख सकें।

सभी अभ्यर्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे इस कार्यक्रम का अधिकतम लाभ उठाएँ तथा अंतिम चरण की तैयारी को सुदृढ़ करें।

आप सभी को सफलता की शुभकामनाएँ!

close
Share Page
images-2
images-2