PT Sprint - 2026
PT Sprint - 2026
प्रिय अभ्यर्थियों,
UPSC, CSE प्रारंभिक परीक्षा 2026 के नज़दीक आने के क्रम में Drishti IAS इस परीक्षा में आपकी सहायता हेतु समर्पित है। आपकी तैयारी को बेहतर करने के उद्देश्य से हमें अपने कार्यक्रम PT SPRINT- 2026 को प्रस्तुत करते हुए बहुत प्रसन्नता हो रही है, जो आपकी परीक्षा में सफलता की मूल कुंजी अर्थात विविध विषयों के रिवीजन हेतु एक समग्र कार्यक्रम है।
PT SPRINT - 2026 क्या है?
PT SPRINT - 2026 आपकी सिविल सेवा परीक्षा से संबंधित महत्त्वपूर्ण विषयों की प्रभावी समीक्षा करने के लिये एक इष्टतम साधन है। इसमें समसामयिक मुद्दों का विश्लेषित संग्रह शामिल है, जिसमें प्रासंगिक जानकारियों को समाहित किया गया है और इसमें समाचारों में रहे विभिन्न मुद्दों से संबंधित मूल्यवान अंतर्दृष्टि शामिल है। PT Sprint एक लक्ष्य-केंद्रित पहल है, जिसे प्रारंभिक परीक्षा की तैयारी में अभ्यर्थियों को सहयोग प्रदान करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम को दो भागों में बाँटा गया है-
- PT Sprint हैंडआउट्स: करेंट अफेयर्स के संग्रह के साथ उस पर आधारित MCQ (अप्रैल 2025 - मार्च 2026)।
- पाथ टू प्रिलिम्स- 2026: प्रिलिम्स- 2026 के लिये प्रैक्टिस टेस्ट।
PT Sprint 2026 को विशिष्ट क्या बनाता है?
-
PT Sprint हैंडआउट्स – एक ही स्थान पर करेंट अफेयर्स की समग्र एवं संपूर्ण तैयारी की सुविधा
- करेंट अफेयर्स की समग्र तैयारी: अप्रैल 2025 से मार्च 2026 तक की न्यूज़ कवरेज, जिसमें UPSC पाठ्यक्रम से संबंधित स्टैटिक विषयों को सम्मिलित किया गया है।
- संक्षिप्त एवं प्रभावी प्रारूप त्वरित रिवीजन हेतु बिंदुवार प्रस्तुतीकरण।
- निशुल्क एवं सुगम उपलब्धता: अध्ययन हेतु कभी भी, कहीं भी डाउनलोड किये जाने योग्य PDF कंटेंट।
- गहन विश्लेषित MCQs: पूरे वर्ष की समसामयिक घटनाओं पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्न, विस्तृत व्याख्या सहित, ताकि संवादात्मक अधिगम संभव हो सके।
डाउनलोड PT Sprint हैंडआउट्स
-
पाथ टू प्रिलिम्स- 2026 – आपकी सफलता में आपका सहयोगी।
- डेली सामान्य अध्ययन के प्रश्न (सोमवार से शुक्रवार): निरंतर अभ्यास हेतु प्रतिदिन सामान्य अध्ययन के 25 प्रश्न (स्टैटिक विषयों एवं करेंट अफेयर्स पर आधारित)।
- साप्ताहिक रूप से CSAT का अभ्यास: अभिक्षमता कौशल के विकास हेतु प्रत्येक शनिवार को 25 CSAT प्रश्न।
- फुल लेंथ टेस्ट: यह कार्यक्रम के अंत में आयोजित किये जाएँगे ताकि परीक्षा से ठीक पहले परीक्षा कक्ष जैसा माहौल प्रदान किया जा सके।
- विशेषज्ञों द्वारा चयनित प्रश्न: जो कि UPSC के ट्रेंड एवं कठिनाई स्तर पर आधारित होंगें।
क्यों PT Sprint 2026 में आपकी भागीदारी महत्त्वपूर्ण है?
- परीक्षा केंद्रित विशिष्ट अध्ययन सामग्री: हमारा मुख्य केंद्रबिंदु वह विषय होते हैं, जिनके प्रारंभिक परीक्षा 2026 में पूछे जाने की अधिक संभावना है।
- संरचित एवं लक्ष्य-उन्मुख तैयारी: हमारे PT Sprint हैंडआउट्स तथा पाथ टू प्रिलिम्स क्विज़ स्टैटिक और परिवर्तनशील (Dynamic) दोनों भागों को समग्र रूप से कवर करते हैं।
- UPSC के ट्रेंड के अनुसार प्रश्न:: हमारे विगत वर्ष के प्रश्नों (PYQ) पर आधारित दृष्टिकोण से आप बार-बार पूछे जाने वाले विषयों तथा प्रश्नों की प्रकृति की पहचान करना सीखते हैं।
- अध्ययन की स्मार्ट विधियाँ जो आपके समय को बचाती हैं: यह विधियाँ अनेक स्रोतों से पढ़ने की आवश्यकता को कम करती हैं —हम आपको एक ही स्थान पर संपूर्ण अध्ययन सामग्री प्रदान करते हैं, जो कि अंतिम समय में आपके रिवीजन को प्रभावी बनाती है।
- सटीकता एवं आत्मविश्वास में वृद्धि: समुचित रूप से शोधित प्रश्नों का नियमित अभ्यास, समस्या-समाधान कौशल के साथ-साथ परीक्षा से पूर्व आपका आत्मविश्वास बढ़ाता है।
- प्रोग्राम का निशुल्क होना आपकी वित्तीय लागत को शून्य करता है: यह कार्यक्रम सभी अभ्यर्थियों को निशुल्क उपलब्ध कराया जाता है, ताकि आर्थिक सीमाएँ किसी की UPSC तैयारी में बाधा न बनें।
- सुगम तैयारी: PT Sprint 2026 प्रतिदिन 25 प्रश्न प्रदान करता है, जिन्हें आप अपनी सहूलियत के अनुसार किसी भी समय हल कर सकते हैं।
हालाँकि, संसाधन, मार्गदर्शन तथा संरचित दृष्टिकोण आपको पूर्णतः निशुल्क प्रदान किये जा रहे हैं, फिर भी इस कार्यक्रम से वास्तविक लाभ प्राप्त करने एवं प्रारंभिक परीक्षा वर्ष 2026 में सफलता हासिल करने के लिये आपके सतत प्रयास, समर्पण तथा अनुशासित अभ्यास अपरिहार्य हैं।
इस अवसर का पूर्ण लाभ उठाने के लिये! PT Sprint 2026 में अपना नामांकन सुनिश्चित करें, यह आपकी तैयारी में अंतिम पढ़ाव पर विषयों के प्रभावी रिवीजन के माध्यम से आपकी सफलता सुनिश्चित करेगा। यह आपके सिविल सेवक बनने के सपने का प्रथम द्वार है!