-
22 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न 1. हालिया रोज़गार आँकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में महिलाओं की श्रम बल भागीदारी दर की स्थिति क्या है? 8
प्रश्न 2. उत्तर प्रदेश किस प्रकार अपने ऊर्जा ढाँचे को मज़बूत कर औद्योगिक वृद्धि और सतत् विकास सुनिश्चित कर सकता है?8
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश की 'मिशन शक्ति' योजना के उद्देश्य और प्रमुख घटक क्या हैं, यह महिलाओं तथा हाशिये पर स्थित समुदायों को किस प्रकार सशक्त बनाती है?8
प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश की प्रमुख निर्यात वस्तुओं जैसे हस्तशिल्प, वस्त्र और कृषि उत्पादों की संभावनाओं और चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये।8
प्रश्न 5. सात नवीन एक्सप्रेसवे में निवेश उत्तर प्रदेश के बुनियादी ढाँचे और अर्थव्यवस्था को कैसे प्रभावित करेगा? 8
प्रश्न 6. गन्ने की कृषि के आर्थिक महत्त्व और राज्य की ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। 8
प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश में चूना पत्थर भंडारों का वितरण और उनके आर्थिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये।8
प्रश्न 8. उत्तर प्रदेश में वनस्पति और जीव-जंतु की विविधता इसकी पारिस्थितिकी, जैव-विविधता और संरक्षण में किस प्रकार योगदान देती है?8
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश के सूचना प्रौद्योगिकी (IT) क्षेत्र में अनुसंधान एवं तकनीकी विकास में सुधार हेतु उपायों पर चर्चा कीजिये।8
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश में वनोन्मूलन को कम करने और सतत् भूमि उपयोग प्रथाओं को बढ़ावा देने में कृषि वानिकी और सामाजिक वानिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिये।8
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य पर प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह के महत्त्व पर चर्चा कीजिये।12
प्रश्न 12. उत्तर प्रदेश में प्रमुख पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा कीजिये तथा उन्हें दूर करने हेतु प्रभावी उपायों को बताइये।12
प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश के जनसांख्यिकीय मुद्दे इसकी सामाजिक-आर्थिक प्रगति में किस प्रकार बाधक हैं?12
प्रश्न 14. मौसम पूर्वानुमान उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने में कैसे सहायता प्रदान करता है, और बेहतर सार्वजनिक सेवा के लिये इसे किस प्रकार बेहतर बनाया जा सकता है?12
प्रश्न 15. उत्तर प्रदेश को अपने सेवा क्षेत्र के विकास में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है? इन चुनौतियों को किस प्रकार दूर किया जा सकता है?12
प्रश्न 16. सतत् आर्थिक विकास के लिये MSME (सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम) को समर्थन एवं बढ़ावा देने के लिये क्या कदम उठाए जा सकते हैं।12
प्रश्न 17. राष्ट्रीय उद्यानों और वन्यजीव अभयारण्यों में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देने में उत्तर प्रदेश सरकार की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।12
प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश में गंगा नदी को अनुपचारित सीवेज से प्रदूषित होने से रोकने के लिये क्या उपाय लागू किये जा रहे हैं?12
प्रश्न 19. उत्तर प्रदेश हरित हाइड्रोजन नीति, 2024 के उद्देश्यों और राज्य की अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभाव पर चर्चा कीजिये।12
प्रश्न 20. डिजिटल अर्थव्यवस्था में अपनी सहभागिता बढ़ाने के लिये उत्तर प्रदेश अपनी "एक ज़िला, एक उत्पाद" (ODOP) पहल से किस प्रकार लाभांवित हो सकता है।12
-
22 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न 1. उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण पर "नमामि गंगे कार्यक्रम" के प्रभाव एवं इसकी क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 2. वर्ष 1857 की क्रांति में ऊदा देवी के ऐतिहासिक महत्त्व को समझाइये। (8 अंक)
प्रश्न 3. उत्तर प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर और एक ज़िला एक उत्पाद (ODOP) जैसी पहलें भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास में कैसे योगदान दे रही हैं? (8 अंक)
प्रश्न 4. उत्तर प्रदेश में ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस को बढ़ाने में निवेश मित्र प्लेटफॉर्म की क्या भूमिका है? (8 अंक)
प्रश्न 5 उन संवैधानिक प्रावधानों पर चर्चा कीजिये जो उत्तर प्रदेश के राज्य चुनाव आयोग (SEC) को चुनाव आयोजित कराने के लिये सशक्त बनाते हैं। (8 अंक)
प्रश्न 6. उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा नामांकन में लैंगिक अंतर पर चर्चा कीजिये। इस असमानता को पाटने हेतु किन संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता है? (8 अंक)
प्रश्न 7. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों पर तकनीकी नवाचार के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 8. शक्तियों के वितरण को निर्धारित करने में सातवीं अनुसूची का क्या महत्त्व है, और वे शासन को कैसे प्रभावित करते हैं?(8 अंक)
प्रश्न 9. उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य बजट 2024-25 की पर्याप्तता और इसकी राज्य की स्वास्थ्य प्राथमिकताओं के साथ संरेखण का मूल्यांकन कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 10. उत्तर प्रदेश सरकार ने लैंगिक समानता सुनिश्चित करने के लिये क्या कदम उठाए हैं? (8 अंक)
प्रश्न 11. उत्तर प्रदेश की लोक संगीत और नृत्य परंपराएँ इसकी सांस्कृतिक पहचान का एक अभिन्न अंग हैं। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में लोक संगीत और नृत्य की विविधता का विश्लेषण कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 12. 1857 के विद्रोह के बाद भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका और योगदान की विवेचना कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 13. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की संरचना और गठन का परीक्षण कीजिये। यह अपनी कार्यप्रणाली की स्वतंत्रता और निष्पक्षता कैसे सुनिश्चित करता है? (12 अंक)
प्रश्न 14. उत्तर प्रदेश में भूमि हदबंदी कानूनों के परिणामों पर चर्चा कीजिये। ये कानून समान भूमि वितरण में कितनी सफलता प्राप्त कर पाए हैं और सामाजिक-आर्थिक विषमताओं को संबोधित करने में उनकी भूमिका क्या रही है? (12 अंक)
प्रश्न 15. शासन और सार्वजनिक सेवाओं के बढ़ते डिजिटलीकरण के कारण उत्तर प्रदेश द्वारा सामना की जाने वाली साइबर सुरक्षा चुनौतियों का आकलन कीजिये। साइबर धोखाधड़ी को कैसे कम किया जा सकता है?(12 अंक)
प्रश्न 16. मथुरा और गांधार कला शैली के प्रमुख अंतर पर चर्चा कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 17. प्राचीन भारतीय सभ्यता के संदर्भ में वाराणसी के ऐतिहासिक महत्त्व का परीक्षण कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 18. उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक तनाव को प्रभावित करने वाले कारकों की जाँच कीजिये और पता लगाएँ कि एकता को बढ़ावा देने तथा कानून एवं व्यवस्था को बनाए रखने के लिये किस प्रकार संवाद को आकार दिया जा सकता है। (12 अंक)
प्रश्न 19. विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व बहुत समृद्ध है। उत्तर प्रदेश पर्यटन पर इसके प्रभाव और इसके व्यापक निहितार्थों का परीक्षण कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 20. उत्तर प्रदेश में ग्रामीण विकास में गैर-सरकारी संगठनों (NGO) की भूमिका का विश्लेषण कीजिये, उनकी उपलब्धियों और सीमांत वर्गों के सशक्तीकरण पर ध्यान केंद्रित कीजिये। (12 अंक)
-
21 Mar 2026
निबंध लेखन
निबंध
1. भारतीय राजनीति में महिलाओं का प्रतिनिधित्व: प्रगति और चुनौतियाँ
2. भारत में साइबर अपराध: डिजिटल युग की नवीन चुनौतियाँ
-
20 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
भूगोल
प्रश्न. विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम महाकुंभ का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्त्व बहुत समृद्ध है। उत्तर प्रदेश पर्यटन पर इसके प्रभाव और इसके व्यापक निहितार्थों का परीक्षण कीजिये। (12 अंक)
-
20 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं कृषि क्षेत्रों पर तकनीकी नवाचार के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (8 अंक)
-
20 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न . वाराणसी में स्वच्छ नदियों पर स्मार्ट प्रयोगशाला की स्थापना के पीछे त्रिपक्षीय पहल का वर्णन कीजिये।
-
20 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में प्रदूषण नियंत्रण पर "नमामि गंगे कार्यक्रम" के प्रभाव एवं इसकी क्रियान्वयन संबंधी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
-
19 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : आर्द्रभूमि संरक्षण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा अपनाई गई प्रभावी प्रबंधन रणनीतियों पर प्रकाश डालिए।
-
19 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : राज्य के वायु प्रदूषण नियंत्रण उपायों की व्याख्या करें।
-
19 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश में कानून प्रवर्तन से संबंधित प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं?
-
19 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न . उत्तर प्रदेश के सामने आने वाली प्रमुख स्वास्थ्य चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। राज्य सरकार इन चुनौतियों का समाधान कैसे कर रही है?
-
18 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड क्षेत्र किस प्रकार जलवायु संवेदनशीलता का उदाहरण है?(125 words)
-
18 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : बंगाल टाइगर और अन्य वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व में कौन सी संरक्षण रणनीतियाँ लागू की गई हैं?(125 words)
-
18 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के विकास में सीमा सुरक्षा चुनौतियों के प्रभाव का आकलन कीजिये।(200 words)
-
18 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम ने उत्तर प्रदेश में शासन को किस प्रकार प्रभावित किया है?(200 words)
-
17 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास में एफडीआई की भूमिका पर चर्चा करें। (125 words)
-
17 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न : 'एक जिला एक उत्पाद' (ओडीओपी) योजना ने उत्तर प्रदेश में व्यापार और वाणिज्य को किस प्रकार प्रभावित किया है? (125 words)
-
17 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. प्रयागराज भारत के ऐतिहासिक और पौराणिक शहरों में से एक है, जिसका अतीत और वर्तमान गौरवशाली है। चर्चा कीजिये। (125 words)
-
17 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्रों को सूचीबद्ध कीजिये और उन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 words)
-
16 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
Q. पिछड़े क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने क्या कदम उठाए हैं?
-
16 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 6
उत्तर प्रदेश स्पेशल
Q. उत्तर प्रदेश देश का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। चर्चा करें।
-
16 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
Q. वहाबी आंदोलन की विचारधारा और उत्तर प्रदेश में इसके प्रभाव को समझाइये। रायबरेली के सैयद अहमद ने इस आंदोलन के माध्यम से ब्रिटिश शासन को कैसे चुनौती दी?
-
16 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
Q. प्रयागराज भारत के ऐतिहासिक और पौराणिक शहरों में से एक है, जिसका अतीत और वर्तमान गौरवशाली है। चर्चा कीजिये।
-
15 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 3
General Studies-3 (फुल लेंथ टेस्ट)
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
1. भारत के सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में प्रगति को ट्रैक करने में SDG इंडिया इंडेक्स के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। यह राज्य स्तर पर नीति निर्माण में किस प्रकार सहायक है? 8
2. डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिये। यह कार्यक्रम भारत में भूमि प्रबंधन में सुधार लाने के लिये किस प्रकार सहायक है। 8
3. उदारीकरण और वैश्वीकरण ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया है, लेकिन साथ ही नई चुनौतियों को भी जन्म दिया है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 8
4. कार्बन फार्मिंग की अवधारणा क्या है? यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने में कैसे योगदान दे सकती है? 8
5. आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। 8
6. DRDO भारत की सुरक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में किस प्रकार सहायता करता है? 8
7. केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिये। आर्थिक विकास के लिये इन दोनों का संतुलन बनाए रखना क्यों आवश्यक है? 8
8. प्रच्छन्न बेरोज़गारी की अवधारणा और भारत के कृषि क्षेत्र में इसकी व्यापकता की व्याख्या कीजिये। इस समस्या के समाधान के उपाय सुझाइए। 8
9. भारत के गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है, और इसके संभावित लाभ क्या हैं? 8
10. फसल विफलताओं से संबंधित जोखिमों को कम करने में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभाव की चर्चा कीजिये। 8
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
11. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के प्रमुख घटकों की विवेचना कीजिये। ग्रामीण रोज़गार और उद्यमिता पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। 12
12. विश्लेषण कीजिये कि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क रसद लागत को कैसे निम्न कर सकता है और माल ढुलाई में सुधार कर सकता है। 12
13. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण (PMFME) योजना की विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये। यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को समर्थन प्रदान करने के लिये किस प्रकार कार्य करती है, इस पर प्रकाश डालिये। 12
14. भारत के सामने आने वाली प्रमुख साइबर सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिये सुरक्षा अवसंरचना कितनी सक्षम है। 12
15. किसानों के कल्याण और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की भूमिका का परिक्षण कीजिये। इसके कार्यान्वयन में कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं? 12
16. नैनो टेक्नोलॉजी के विकास ने भारत में कृषि, चिकित्सा और पर्यावरणीय स्थिरता को कैसे प्रभावित किया है? 12
17. भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सीमा पार आतंकवाद के प्रभाव को बताते हुए सीमा प्रबंधन और आतंकवाद विरोधी अभियानों को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक उपायों पर चर्चा कीजिये। 12
18. भारत में आपदा प्रतिक्रिया और बहाली के प्रयासों में सुधार करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। 12
19. ग्रामीण और नगरीय भारत में निर्धनता कम करने में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं की भूमिका का समालोचनात्मक परिक्षण कीजिये। 12
20. IndiaAI मिशन के प्रमुख उद्देश्यों और घटकों पर चर्चा कीजिये। यह भारत को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने में कैसे सहायता कर सकता है। 12
-
15 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 4
General Studies-4 (फुल लेंथ टेस्ट)
खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 1. लोक जीवन का मार्गदर्शन करने वाले मूल नैतिक सिद्धांतों को सूचीबद्ध करते हुए इन पर चर्चा कीजिये। ये सिद्धांत शासन में विश्वास और पारदर्शिता बनाने में कैसे योगदान करते हैं? (8 अंक)
प्रश्न 2. "सामाजिक प्रभाव अभिवृत्ति और व्यवहार को आकार देने में एक शक्तिशाली कारक है। सामाजिक प्रभाव के विभिन्न प्रकारों तथा अभिवृत्ति निर्माण एवं परिवर्तन पर इनके प्रभाव का परीक्षण कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 3. लोक सेवा के मूलभूत मूल्य क्या हैं और ये सुशासन के लिये क्यों आवश्यक हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 4. लोक सेवा के संदर्भ में ‘अभिरुचि’ का क्या अर्थ है? लोक सेवकों की अभिरुचि को व्यक्तिगत एवं सामूहिक रूप से संवर्द्धित करने हेतु कौन-से उपाय अपनाये जा सकते हैं? (8 अंक)
प्रश्न 5. सरकारी संस्थानों की कार्य संस्कृति नागरिकों को दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को किस प्रकार प्रभावित करती है? लोक प्रशासन में दक्षता एवं उत्तरदायित्व बढ़ाने के लिये समुचित उपाय सुझाइये। (8 अंक)
प्रश्न 6. सूचना साझाकरण नागरिक-केंद्रित शासन का एक प्रमुख पहलू है। भागीदारीपूर्ण लोकतंत्र सुनिश्चित करने में सूचना साझाकरण के लाभों पर चर्चा कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 7. राजनीतिक दलों में कॉर्पोरेट वित्त पोषण का बढ़ता प्रभाव महत्त्वपूर्ण नैतिक चिंताओं को जन्म देता है। भारत की राजनीतिक प्रणाली में वित्त पोषण से संबंधित नैतिक मुद्दों को किस प्रकार संबोधित किया जा सकता है? (8 अंक)
प्रश्न 8. स्वामी विवेकानंद के निष्काम कर्म (निःस्वार्थ सेवा) संबंधी विचारों की चर्चा कीजिये तथा नैतिक शासन को बढ़ावा देने में इन विचारों की प्रासंगिकता का विश्लेषण कीजिये। (8 अंक)
प्रश्न 9. अभिवृत्ति एवं सामाजिक मानदंडों के मध्य संबंध को स्पष्ट कीजिये। समाज व्यक्तिगत और सामूहिक अभिवृत्तियों के विकास को किस प्रकार प्रभावित करता है? (8 अंक)
प्रश्न 10. लोक सेवकों के लिये भावनात्मक बुद्धिमत्ता (EI) को एक महत्त्वपूर्ण गुण माना जाता है। विश्लेषण कीजिये कि भावनात्मक बुद्धिमत्ता किस प्रकार निर्णयन, विवाद समाधान तथा लोक सेवा प्रदायगी में सहायता करती है। (8 अंक)
खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
प्रश्न 11. नैतिकता विभिन्न आयामों को समाहित करती है, नैतिक, विधिक, पेशेवर एवं सामाजिक आयामों का विश्लेषण कीजिये तथा मानव आचरण को आकार देने में इनकी महत्ता को समझाइये। (12 अंक)
प्रश्न 12. परिवार एवं समाज व्यक्तियों में मानव मूल्यों के विकास और संस्थापन में कैसे योगदान देते हैं तथा सदाचरण एवं नैतिक व्यवहार को आकार देने में उनकी क्या भूमिका होती है? (12 अंक)
प्रश्न 13. अमित एक युवा एवं ईमानदार अधिकारी है, जो सत्यनिष्ठा एवं नैतिक शासन व्यवस्था में दृढ़ विश्वास रखता है। हाल ही में, उसे एक सरकारी विभाग में खरीद अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया। एक दिन, उसके वरिष्ठ अधिकारी ने उसे एक ऐसे ठेकेदार की निविदा को अनुमोदित करने का निर्देश दिया, जो घटिया कार्य एवं अनैतिक प्रथाओं के लिये कुख्यात था। अमित भली-भाँति जानता था कि यदि वह इस निविदा को अस्वीकार करता है, तो उसके वरिष्ठ अधिकारी अप्रसन्न हो सकते हैं और इससे उसके करियर की संभावनाएँ प्रभावित हो सकती हैं, जबकि इसे मंजूरी देने से लोक वित्त की हानि होगी तथा अवसंरचना की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। अत्यधिक दबाव के बावजूद, अमित ने नैतिक मूल्यों एवं पारदर्शिता मानकों का हवाला देते हुये निविदा को स्वीकृति देने से इनकार कर दिया। परिणामस्वरूप, उसका तबादला एक दूरस्थ क्षेत्र में कर दिया गया, जहाँ करियर की संभावनाएँ सीमित थीं।
नैतिक शासन व्यवस्था एवं भ्रष्टाचार-विरोधी सिद्धांतों के संदर्भ में अमित के निर्णय पर टिप्पणी कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 14. सरकार की योजनाओं एवं सामाजिक पहल के लिये प्रभावी संप्रेषण रणनीतियों को आकार देने में अभिवृत्तियों (Attitudes) के अध्ययन को कैसे लागू किया जा सकता है? उदाहरण सहित चर्चा कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 15. एक राज्य में बढ़ते बाल तस्करी के मामलों से निपटने हेतु आपको एक लोक सेवक के रूप में मुख्यमंत्री के कड़े कदमों को निगरानी, कड़े दंड और श्रम नियमन के माध्यम से लागू करना होगा।
जहाँ उद्योग जगत इसे आजीविका बाधित करने वाला बता रहा है, वहीं नागरिक समाज पुनर्वास और जागरूकता को दंडात्मक उपायों से अधिक महत्त्वपूर्ण मानता है।
क्या सरकार को सख्त प्रवर्तन को प्राथमिकता देनी चाहिये या पुनर्वास, जागरूकता और आर्थिक सहायता को सम्मिलित करते हुए एक समग्र दृष्टिकोण अपनाना चाहिये? (12 अंक)
प्रश्न 16. गैर-तरफदारी और निष्पक्षता लोक सेवाओं में निर्णयन को किस प्रकार आकार देती है? प्रशासनिक तटस्थता बनाए रखने में इनकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 17. 'सत्यनिष्ठा' की अवधारणा एवं लोक सेवाओं में नैतिक मानकों के अनुरक्षण में इसकी भूमिका की व्याख्या कीजिये। उदाहरणों के साथ अपने उत्तर का समर्थन कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 18. लोक उत्तरदायित्व को बढ़ावा देने में आचरण संहिताओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। लोक सेवकों को जनता के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने के लिये इन्हें कैसे सुदृढ़ किया जा सकता है? (12 अंक)
प्रश्न 19. वैश्विक सहयोग और अंतर्राष्ट्रीय संबंध अक्सर नैतिकता और सिद्धांतों द्वारा निर्देशित होते हैं। समकालीन विश्व में नैतिक विचार किस प्रकार भारत के विदेश संबंधों को आकार देते हैं, इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (12 अंक)
प्रश्न 20. भ्रष्टाचार शासन की नींव को कमजोर करता है। भारत के सार्वजनिक क्षेत्र में भ्रष्टाचार में योगदान देने वाले कारकों का परीक्षण कीजिये और इसे रोकने के लिये संस्थागत सुधार सुझाइये। (12 अंक)
-
14 Mar 2026
निबंध लेखन
निबंध
निबंध विषय
Q1. भारत की आर्थिक और सुरक्षा रणनीतियों में अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी की भूमिका।
Q2. वायु प्रदूषण और सार्वजनिक स्वास्थ्य पर इसका प्रभाव: एक वैश्विक परिप्रेक्ष्य
-
13 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आंतरिक सुरक्षा
Q2. भारत में बढ़ते उग्रवाद के कारणों का विश्लेषण करते हुए इसका समाधान करने के क्रम में सरकार द्वारा अपनाई गई रणनीतियों का आकलन कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिये)
-
13 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आंतरिक सुरक्षा
Q. धन शोधन के तरीकों का विश्लेषण कीजिये तथा इसके समाधान हेतु भारत सरकार द्वारा अपनाए गए उपायों की व्याख्या कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिये)
-
13 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
केस स्टडीज़
Q. एक नव-नियुक्त ज़िला कलेक्टर को भ्रष्टाचार और अकुशल सार्वजनिक सेवा वितरण के इतिहास वाले क्षेत्र में नियुक्त किया जाता है। एक सरकारी अस्पताल का दौरा करने पर, कलेक्टर को घटिया स्थिति, चिकित्सा आपूर्ति की कमी और एक स्पष्ट रूप से भ्रष्ट स्वास्थ्य सेवा अधिकारी दिखाई देता है जो संसाधनों के आवंटन के लिये रिश्वत लेने के लिये जाना जाता है। कलेक्टर को यह तय करना है कि क्या तत्काल कार्रवाई करनी है और शक्तिशाली स्थानीय राजनीतिक नेताओं के प्रतिरोध का सामना करना है या प्रतीक्षा करनी है और प्रणालीगत मुद्दों को हल करने के लिये दीर्घकालिक रणनीति पर कार्य करना है।
ज़िला कलेक्टर को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ता है, जहाँ उसके तत्काल कार्य राजनीतिक संघर्ष का कारण बन सकते हैं, लेकिन उचित सार्वजनिक सेवा वितरण और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिये आवश्यक हैं। उपरोक्त परिदृश्य के प्रकाश में, राजनीतिक वातावरण की माँगों को संतुलित करते हुए भ्रष्टाचार से निपटने में कलेक्टर की नैतिक ज़िम्मेदारियों पर चर्चा कीजिये। कलेक्टर को प्रभावी शासन को बढ़ावा देने और लोक जीवन में सत्यनिष्ठा बनाए रखने के लिये अपने निर्णयों को कैसे प्राथमिकता देनी चाहिये? -
13 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
केस स्टडीज़
Q. एक सरकारी विभाग के वरिष्ठ अधिकारी को एक संभावित वित्तीय घोटाले के बारे में गोपनीय जानकारी प्राप्त होती है, जिसमें कई उच्च पदस्थ अधिकारियों से जुड़ा एक ठेकेदार शामिल होता है। अधिकारी इस मामले की सूचना अधिकारियों को देने तथा शक्तिशाली राजनीतिक हस्तियों से कड़ी प्रतिक्रिया का सामना करने के भय के बीच उलझा हुआ है। इसके अलावा, अधिकारी सहकर्मियों के दबाव में है, जिनमें से कुछ इस सौदे में शामिल हैं। अधिकारी को यह निर्णय लेना होगा कि क्या कार्रवाई करनी है और भ्रष्टाचार को उजागर करना है या व्यक्तिगत और व्यावसायिक सुरक्षा के लिए चुप्पी साध लेनी है। अधिकारी के निर्णय के दूरगामी परिणाम होंगे, न केवल संबंधित व्यक्तियों के लिये बल्कि पूरे विभाग की सत्यनिष्ठा के लिये भी।
उपरोक्त स्थिति के आलोक में, अधिकारी के सामने आई नैतिक दुविधा पर चर्चा कीजिये। अधिकारी को व्यक्तिगत सुरक्षा, पेशेवर सत्यनिष्ठा और जनता के हित के बीच किस तरह संतुलन बनाना चाहिये? नैतिक शासन और जवाबदेही के सिद्धांतों को ध्यान में रखते हुए आप क्या कार्रवाई सुझाएँगे? -
12 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
Q4. "आचार संहिता और नैतिक संहिताएँ एक-दूसरे से संबंधित हैं, फिर भी वे लोक सेवा में नैतिक व्यवहार और जवाबदेही को आकार देने में भिन्न-भिन्न तरीके से कार्य करती हैं।" चर्चा कीजिये।
-
12 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
Q. प्रासंगिक उदाहरणों का उपयोग करते हुए सत्यनिष्ठा और ईमानदारी के बीच अंतर स्पष्ट कीजिये। शासन में सत्यनिष्ठा सुनिश्चित करने के उपाय सुझाएँ।
-
12 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
आपदा प्रबंधन
Q. विश्लेषण कीजिये कि जलवायु परिवर्तन से किस प्रकार भारत में आपदाओं की आवृत्ति एवं तीव्रता में वृद्धि हो रही है। इन उभरती चुनौतियों का समाधान करने के लिये रणनीतियाँ बताइये। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)
-
12 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
विज्ञान-प्रौद्योगिकी
Q. स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल तक पहुँच सुनिश्चित करने में नैनो प्रौद्योगिकी की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)
-
11 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. ग्रामीण गरीबी उन्मूलन पर महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोज़गार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के प्रभाव का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)
-
11 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. "कुशल लॉजिस्टिक्स प्रणाली, वैश्विक बाज़ार में भारत की प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के लिये महत्त्वपूर्ण है।" इस दिशा में हाल की सरकारी पहलों के प्रकाश में, कथन की चर्चा कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिये)
-
11 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
लोक सेवा के संदर्भ में निम्नलिखित की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिये।
(a) गैर-तरफदारी
(b) सार्वजनिक सेवा के प्रति समर्पण भाव -
11 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. "भ्रष्टाचार एक कानूनी मुद्दे से अधिक एक नैतिक विफलता है।" आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
-
10 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. सत्यनिष्ठा सरकारी संस्थाओं में जनता के विश्वास को कैसे बढ़ाती है?
-
10 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न . संवेगात्मक बुद्धिमत्ता (EI) को परिभाषित कीजिये। बताइए कि प्रत्येक घटक लोक प्रशासन में प्रभावी नेतृत्व में कैसे योगदान देता है।
-
10 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. भारत में मत्स्य एवं जलीय कृषि क्षेत्र भारतीय अर्थव्यवस्था में किस प्रकार महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं? चर्चा कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिये)
-
10 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. तिलहन, दालों और बागवानी की ओर फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिये कई महत्त्वपूर्ण मुद्दों का समाधान करना आवश्यक है। चर्चा कीजिये। (उत्तर 200 शब्दों में दीजिये)
-
09 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. राजकोषीय घाटा, राजस्व घाटा और प्राथमिक घाटा को परिभाषित कीजिये। भारत में राजकोषीय असंतुलन को कम करने में राजकोषीय उत्तरदायित एवं बजट प्रबंधन (FRBM) अधिनियम की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)
-
09 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 3
अर्थव्यवस्था
प्रश्न. भारत में फसल की कटाई के पश्चात् होने वाली हानियों को कम करने तथा खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में खाद्य प्रसंस्करण के महत्त्व का परीक्षण कीजिये। (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)
-
09 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. सरकारी तंत्र में निर्णयन के समय व्यक्तिगत नैतिकता एवं व्यावसायिक नैतिकता के बीच किस प्रकार संघर्ष की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, मूल्यांकन कीजिये तथा उदाहरणों के साथ अपने तर्कों को स्पष्ट कीजिये।
-
09 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 4
सैद्धांतिक प्रश्न
प्रश्न. “यह अभिवृत्ति है, न कि अभिरूचि, जो किसी व्यक्ति की सफलता निर्धारित करती है”। आप इस कथन से क्या समझते हैं? (12 marks, 200 words)
-
08 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
जीएस-I (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण में शामिल प्रक्रिया और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. भारतीय समाज की संरचना की प्रमुख विशेषताओं पर नोट लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. सांप्रदायिकता भारतीय समाज की पंथनिरपेक्ष संरचना को कैसे चुनौती देती है? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. मथुरा कला शैली गंधार कला शैली से किस प्रकार भिन्न है, विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और भारतीय मानसून पर इसके प्रभाव पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. गहराई एवं उच्चावच के आधार पर महासागरीय तल के प्रमुख विभाजनों की सचित्र व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. 19वीं शताब्दी में राजा राम मोहन राय के सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों में योगदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जनजातीय विद्रोहों की प्रकृति पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. यूरोप के राजनीतिक रूपांतरण में फ्राँसीसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. भारत में पारंपरिक सामाजिक संस्थाओं पर नगरीकरण के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारत में आर्थिक असमानता पर जाति पदानुक्रम के प्रभाव की चर्चा कीजिये तथा कॉर्पोरेट रोज़गार में सीमांत समुदायों के प्रतिनिधित्व और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. उन प्रमुख कारकों का विश्लेषण कीजिये जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से भारत में राज्य की सीमाओं के पुनर्गठन को आकार दिया है तथा इसके राष्ट्र निर्माण पर प्रभाव की चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. भरतनाट्यम को शास्त्रीय नृत्य की "मातृ कला" क्यों माना जाता है और इसका अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों पर क्या प्रभाव है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति, संरचना तथा प्रभाव का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. भारत में सूखा-प्रवण क्षेत्रों का गंभीरता के आधार पर वर्गीकरण कीजिये तथा इनके भौगोलिक वितरण पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-से हैं? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान समानांतर सरकारों के महत्त्व की विवेचना कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. प्रथम विश्व युद्ध के कारणों तथा इसके वैश्विक भू-राजनीति पर प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. भारत के राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) के प्रमुख घटक क्या हैं? (200 शब्द) 12 अंक
-
08 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
जीएस-II (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत द्वारा आयोजित एशिया-प्रशांत मंत्रीस्तरीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन 2024 के प्रमुख निष्कर्षों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. सामाजिक अंकेक्षण क्या है? भारत में सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित ढाँचों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारतीय संविधान के प्रमुख कार्य क्या हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. यूनाइटेड नेशन पीस कमीशन में वर्ष 2025-2026 की अवधि के लिये भारत का पुनर्निर्वाचन क्या महत्त्व रखता है, टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. भारत में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की गतिविधियों से संबंधित प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. भारत के आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की भूमिका पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. नागरिक समाज को परिभाषित कीजिये तथा लोकतंत्र को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिये कौन-कौन सी पहलें की जा रही हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न चिंताओं की व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में भारत की रचनात्मक भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. "सुशासन के प्रमुख सिद्धांत प्रभावी लोक प्रशासन में योगदान देते हैं।” चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारतीय न्यायपालिका द्वारा आरक्षण प्रणाली की व्याख्या स्पष्ट कीजिये। इससे संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों को रेखांकित कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. भारत में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की उत्पत्ति एवं उनसे होने वाले लाभों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 'कज़ान घोषणा' और भारत के लिये इसके निहितार्थ पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. भारत सरकार द्वारा संसदीय कार्यप्रणाली को अपनाये जाने के पीछे निहित कारणों को बताइये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संरचना और कार्यों का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. भारत-मालदीव संबंधों में विवाद और सहयोग के क्षेत्र क्या हैं? चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत में निर्धनता पर वैश्वीकरण के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। क्या आर्थिक उदारीकरण ने निर्धनता को प्रभावी रूप से कम किया है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं का लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1951 के प्रमुख चुनावी प्रावधान और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1950 की कमियों पर चर्चा कीजिये, जिसके परिणामस्वरूप इस अधिनियमन की आवश्यकता पड़ी। (200 शब्द
-
07 Mar 2026
निबंध लेखन
निबंध
निबंध विषय
1. सामाजिक सुधार के साधन के रूप में साहित्य।
2. सांस्कृतिक पहचान और विविधता के प्रतिबिंब के रूप में कला -
06 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
Q. पिछले कुछ वर्षों में भारत-वियतनाम द्विपक्षीय संबंध किस प्रकार विकसित हुए हैं, साथ ही वे प्रमुख घटक और हालिया घटनाक्रम क्या हैं जो आज इस साझेदारी को परिभाषित करते हैं? (उत्तर 125 शब्दों में दीजिये)