-
17 Mar 2026
सामान्य अध्ययन पेपर 5
उत्तर प्रदेश स्पेशल
प्रश्न. उत्तर प्रदेश के प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्रों को सूचीबद्ध कीजिये और उन पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 words)
उत्तर
हल करने का दृष्टिकोण:
- उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विविधता और उसके प्रमुख सांस्कृतिक क्षेत्रों में विभाजन का परिचय लिखिये।
- प्रत्येक सांस्कृतिक क्षेत्र की विस्तृत गणना एवं विवरण लिखिये।
- सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और एकता को बढ़ावा देने में इन क्षेत्रों के महत्त्व पर बल देते हुए निष्कर्ष लिखिये।
परिचय
भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश सांस्कृतिक क्षेत्रों का मिश्रण है, जिसमें से प्रत्येक की अपनी विशिष्ट भाषाएँ, परंपराएँ और इतिहास हैं, जो राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत में योगदान करते हैं।
मुख्य भाग
- अवध: लखनऊ केंद्रित, जो अपनी नवाबी संस्कृति, उत्कृष्ट व्यंजन, चिकनकारी कढ़ाई और शास्त्रीय संगीत के लिये प्रसिद्ध है।
- ब्रज: मथुरा और वृंदावन का केंद्र, यह क्षेत्र भगवान कृष्ण की कथाओं, रंगीन होली उत्सव और विशिष्ट ब्रजभाषा के लिये प्रसिद्ध है।
- बुंदेलखंड: झाँसी और आसपास के क्षेत्र, अपने बीहड़ किलों, दिवारी जैसे लोक नृत्यों और बुंदेली भाषा के लिये प्रसिद्ध है।
- पूर्वांचल: पूर्वी उत्तर प्रदेश, जो गाजीपुर के अफीम के खेतों, प्राचीन शहर वाराणसी, आध्यात्मिक घाटों और भोजपुरी बोली के लिये प्रसिद्ध है।
- रोहिलखंड: उत्तरी क्षेत्र, जो इस्लामी स्थापत्य कला के प्रभाव, रामपुर की शास्त्रीय संगीत विरासत और मुरादाबाद के पीतल के कार्य के लिये जाना जाता है।
निष्कर्ष
उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक क्षेत्र भारत की विविध विरासत को संरक्षित करने, देश की बहुमुखी सांस्कृतिक पहचान की झलक दिखाने तथा विविधता में एकता को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।