-
08 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
सामान्य अध्ययन पेपर 2
जीएस-I (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण में शामिल प्रक्रिया और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. भारतीय समाज की संरचना की प्रमुख विशेषताओं पर नोट लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. सांप्रदायिकता भारतीय समाज की पंथनिरपेक्ष संरचना को कैसे चुनौती देती है? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. मथुरा कला शैली गंधार कला शैली से किस प्रकार भिन्न है, विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और भारतीय मानसून पर इसके प्रभाव पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. गहराई एवं उच्चावच के आधार पर महासागरीय तल के प्रमुख विभाजनों की सचित्र व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. 19वीं शताब्दी में राजा राम मोहन राय के सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों में योगदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जनजातीय विद्रोहों की प्रकृति पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. यूरोप के राजनीतिक रूपांतरण में फ्राँसीसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. भारत में पारंपरिक सामाजिक संस्थाओं पर नगरीकरण के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारत में आर्थिक असमानता पर जाति पदानुक्रम के प्रभाव की चर्चा कीजिये तथा कॉर्पोरेट रोज़गार में सीमांत समुदायों के प्रतिनिधित्व और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. उन प्रमुख कारकों का विश्लेषण कीजिये जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से भारत में राज्य की सीमाओं के पुनर्गठन को आकार दिया है तथा इसके राष्ट्र निर्माण पर प्रभाव की चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. भरतनाट्यम को शास्त्रीय नृत्य की "मातृ कला" क्यों माना जाता है और इसका अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों पर क्या प्रभाव है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति, संरचना तथा प्रभाव का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. भारत में सूखा-प्रवण क्षेत्रों का गंभीरता के आधार पर वर्गीकरण कीजिये तथा इनके भौगोलिक वितरण पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-से हैं? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान समानांतर सरकारों के महत्त्व की विवेचना कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. प्रथम विश्व युद्ध के कारणों तथा इसके वैश्विक भू-राजनीति पर प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. भारत के राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) के प्रमुख घटक क्या हैं? (200 शब्द) 12 अंक
-
07 Mar 2026
फुल लेंथ टेस्ट्स
भूगोल
जीएस-II (एफएलटी)
खंड- क
प्रश्न 1. भारत द्वारा आयोजित एशिया-प्रशांत मंत्रीस्तरीय नागरिक उड्डयन सम्मेलन 2024 के प्रमुख निष्कर्षों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 2. सामाजिक अंकेक्षण क्या है? भारत में सामाजिक अंकेक्षण से संबंधित ढाँचों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 3. भारतीय संविधान के प्रमुख कार्य क्या हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 4. यूनाइटेड नेशन पीस कमीशन में वर्ष 2025-2026 की अवधि के लिये भारत का पुनर्निर्वाचन क्या महत्त्व रखता है, टिप्पणी कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 5. भारत में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) की गतिविधियों से संबंधित प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 6. भारत के आर्थिक विकास और वित्तीय स्थिरता में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की भूमिका पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 7. नागरिक समाज को परिभाषित कीजिये तथा लोकतंत्र को बढ़ावा देने में इसकी भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 8. भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कुशल श्रमिकों की कमी को दूर करने के लिये कौन-कौन सी पहलें की जा रही हैं? (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 9. उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) के क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न चिंताओं की व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
प्रश्न 10. रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान में भारत की रचनात्मक भूमिका पर चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक
खंड- ख
प्रश्न 11. "सुशासन के प्रमुख सिद्धांत प्रभावी लोक प्रशासन में योगदान देते हैं।” चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 12. भारतीय न्यायपालिका द्वारा आरक्षण प्रणाली की व्याख्या स्पष्ट कीजिये। इससे संबंधित प्रमुख संवैधानिक प्रावधानों को रेखांकित कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 13. भारत में स्वयं सहायता समूहों (SHG) की उत्पत्ति एवं उनसे होने वाले लाभों पर चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 14. 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की 'कज़ान घोषणा' और भारत के लिये इसके निहितार्थ पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 15. भारत सरकार द्वारा संसदीय कार्यप्रणाली को अपनाये जाने के पीछे निहित कारणों को बताइये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 16. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की संरचना और कार्यों का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 17. भारत-मालदीव संबंधों में विवाद और सहयोग के क्षेत्र क्या हैं? चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 18. भारत में निर्धनता पर वैश्वीकरण के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। क्या आर्थिक उदारीकरण ने निर्धनता को प्रभावी रूप से कम किया है? (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 19. महिला केंद्रित कल्याणकारी योजनाओं का लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक
प्रश्न 20. लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1951 के प्रमुख चुनावी प्रावधान और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम (RPA), 1950 की कमियों पर चर्चा कीजिये, जिसके परिणामस्वरूप इस अधिनियमन की आवश्यकता पड़ी। (200 शब्द