दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

UP PCS Mains-2025

  • 08 Mar 2026 फुल लेंथ टेस्ट्स सामान्य अध्ययन पेपर 2

    जीएस-I (एफएलटी)

    खंड- क

    प्रश्न 1. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारतीय संघ में रियासतों के एकीकरण में शामिल प्रक्रिया और चुनौतियों की चर्चा कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 2. भारतीय समाज की संरचना की प्रमुख विशेषताओं पर नोट लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक

     प्रश्न 3. भारत में महिलाओं के विरुद्ध हिंसा के विभिन्न रूप कौन-कौन से हैं? (125 शब्द) 8 अंक

     प्रश्न 4. सांप्रदायिकता भारतीय समाज की पंथनिरपेक्ष संरचना को कैसे चुनौती देती है? (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 5. मथुरा कला शैली गंधार कला शैली से किस प्रकार भिन्न है, विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 6. हिंद महासागर द्विध्रुव (IOD) और भारतीय मानसून पर इसके प्रभाव पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 7. गहराई एवं उच्चावच के आधार पर महासागरीय तल के प्रमुख विभाजनों की सचित्र व्याख्या कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 8. 19वीं शताब्दी में राजा राम मोहन राय के सामाजिक एवं धार्मिक सुधारों में योगदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 9. भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन के दौरान जनजातीय विद्रोहों की प्रकृति पर प्रकाश डालिये। (125 शब्द) 8 अंक

    प्रश्न 10. यूरोप के राजनीतिक रूपांतरण में फ्राँसीसी क्रांति के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (125 शब्द) 8 अंक

    खंड- ख

    प्रश्न 11. भारत में पारंपरिक सामाजिक संस्थाओं पर नगरीकरण के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 12. भारत में आर्थिक असमानता पर जाति पदानुक्रम के प्रभाव की चर्चा कीजिये तथा कॉर्पोरेट रोज़गार में सीमांत समुदायों के प्रतिनिधित्व और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 13. उन प्रमुख कारकों का विश्लेषण कीजिये जिन्होंने स्वतंत्रता के बाद से भारत में राज्य की सीमाओं के पुनर्गठन को आकार दिया है तथा इसके राष्ट्र निर्माण पर प्रभाव की चर्चा कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 14. भरतनाट्यम को शास्त्रीय नृत्य की "मातृ कला" क्यों माना जाता है और इसका अन्य भारतीय शास्त्रीय नृत्य रूपों पर क्या प्रभाव है? (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 15. उष्णकटिबंधीय चक्रवातों की उत्पत्ति, संरचना तथा प्रभाव का वर्णन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 16. भारत में सूखा-प्रवण क्षेत्रों का गंभीरता के आधार पर वर्गीकरण कीजिये तथा इनके भौगोलिक वितरण पर प्रकाश डालिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 17. उद्योग की अवस्थिति को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारक कौन-से हैं? (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 18. भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान समानांतर सरकारों के महत्त्व की विवेचना कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 19. प्रथम विश्व युद्ध के कारणों तथा इसके वैश्विक भू-राजनीति पर प्रभावों का मूल्यांकन कीजिये। (200 शब्द) 12 अंक

    प्रश्न 20. भारत के राष्ट्रीय महत्त्वपूर्ण खनिज मिशन (NCMM) के प्रमुख घटक क्या हैं? (200 शब्द) 12 अंक

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
Share Page
images-2
images-2