दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

UP PCS Mains-2025

  • 15 Mar 2026 फुल लेंथ टेस्ट्स सामान्य अध्ययन पेपर 3

    General Studies-3 (फुल लेंथ टेस्ट)

    खंड-A (लघु उत्तरीय प्रश्न)

    1. भारत के सतत् विकास लक्ष्यों (SDG) की दिशा में प्रगति को ट्रैक करने में SDG इंडिया इंडेक्स के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। यह राज्य स्तर पर नीति निर्माण में किस प्रकार सहायक  है? 8

    2. डिजिटल इंडिया भूमि अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (DILRMP) की मुख्य विशेषताओं पर चर्चा कीजिये। यह कार्यक्रम भारत में भूमि प्रबंधन में सुधार लाने के लिये किस प्रकार सहायक है। 8

    3. उदारीकरण और वैश्वीकरण ने भारत के आर्थिक परिदृश्य को बदल दिया है, लेकिन साथ ही नई चुनौतियों को भी जन्म दिया है। समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। 8

    4. कार्बन फार्मिंग की अवधारणा क्या है? यह ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन को कम करने और पारिस्थितिक तंत्र को बहाल करने में कैसे योगदान दे सकती है? 8

    5. आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देने में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। 8

    6. DRDO भारत की सुरक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने में किस प्रकार सहायता करता है? 8

    7. केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय और राजस्व व्यय के बीच का अंतर स्पष्ट कीजिये। आर्थिक विकास के लिये इन दोनों का संतुलन बनाए रखना क्यों आवश्यक है? 8

    8. प्रच्छन्न बेरोज़गारी की अवधारणा और भारत के कृषि क्षेत्र में इसकी व्यापकता की व्याख्या कीजिये। इस समस्या के समाधान के उपाय सुझाइए। 8

    9. भारत के गगनयान मिशन का उद्देश्य क्या है, और इसके संभावित लाभ क्या हैं? 8

    10. फसल विफलताओं से संबंधित जोखिमों को कम करने में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभाव की चर्चा कीजिये। 8

    खंड-B (दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)

    11. राष्ट्रीय पशुधन मिशन के प्रमुख घटकों की विवेचना कीजिये। ग्रामीण रोज़गार और उद्यमिता पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। 12

    12. विश्लेषण कीजिये कि मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क रसद लागत को कैसे निम्न कर सकता है और माल ढुलाई में सुधार कर सकता है। 12

    13. प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम औपचारिकरण (PMFME) योजना की विशेषताओं का विश्लेषण कीजिये। यह योजना सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को समर्थन प्रदान करने के लिये किस प्रकार कार्य करती है, इस पर प्रकाश डालिये। 12

    14. भारत के सामने आने वाली प्रमुख साइबर सुरक्षा चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) से उत्पन्न खतरों से निपटने के लिये सुरक्षा अवसंरचना कितनी सक्षम है। 12

    15. किसानों के कल्याण और खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की भूमिका का परिक्षण कीजिये। इसके कार्यान्वयन में कौन-कौन सी चुनौतियाँ हैं? 12

    16. नैनो टेक्नोलॉजी के विकास ने भारत में कृषि, चिकित्सा और पर्यावरणीय स्थिरता को कैसे प्रभावित किया है? 12

    17. भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सीमा पार आतंकवाद के प्रभाव को बताते हुए सीमा प्रबंधन और आतंकवाद विरोधी अभियानों को सुदृढ़ करने के लिये आवश्यक उपायों पर चर्चा कीजिये। 12

    18. भारत में आपदा प्रतिक्रिया और बहाली के प्रयासों में सुधार करने में प्रौद्योगिकी की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। 12

    19. ग्रामीण और नगरीय भारत में निर्धनता कम करने में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाओं की भूमिका का समालोचनात्मक परिक्षण कीजिये। 12

    20. IndiaAI मिशन के प्रमुख उद्देश्यों और घटकों पर चर्चा कीजिये। यह भारत को वैश्विक AI हब के रूप में स्थापित करने में कैसे सहायता कर सकता है। 12

    मुख्य बिंदु जल्द ही अपलोड किए जाएंगे
close
Share Page
images-2
images-2