ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

प्रलय मिसाइल

  • 30 Jul 2025
  • 8 min read

स्रोत: पीआईबी 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा तट के पास डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम द्वीप से प्रलय मिसाइल की दो लगातार सफल परीक्षण उड़ानें संचालित कीं।

  • प्रलय एक स्वदेशी रूप से विकसित ठोस प्रणोदक अर्द्ध-बैलिस्टिक मिसाइल है, जो सटीक लक्ष्य भेदन के लिये उन्नत मार्गदर्शन और नेविगेशन प्रणाली से सुसज्जित है।
  • प्रलय एक कम दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है, जिसकी पेलोड क्षमता 500 से 1000 किलोग्राम तक है और इसकी मारक क्षमता 150 से 500 किलोमीटर के बीच है।
    • यह मिसाइल विभिन्न लक्ष्यों के साथ कई प्रकार के हथियार ले जाने में सक्षम है, जिससे यह अनुकूलन और प्रतिरोधक क्षमता/डिटरेंस को बढ़ाती है।
  • प्रलय का विकास हैदराबाद स्थित रिसर्च सेंटर इमरत (RCI) ने पुणे स्थित DRDO प्रयोगशालाओं के मुख्य सहयोग से किया है।
  • अर्ध-बैलिस्टिक मिसाइलें पारंपरिक बैलिस्टिक मिसाइलों से अलग होती हैं क्योंकि ये कम ऊँचाई पर उड़ान भरती हैं और उड़ान के दौरान दिशा बदल सकती हैं, जिससे इन्हें इंटरसेप्ट करना कठिन होता है।

ओर पढ़ें:  प्रलय मिसाइल 

close
Share Page
images-2
images-2