- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 290
-
प्रश्न: भारत का विशाल बाज़ार और डिजिटल पैमाना, नॉर्डिक देशों की तकनीकी नवाचार क्षमता तथा पूंजी के साथ मिलकर किस प्रकार एक अत्यंत पूरक साझेदारी का निर्माण करते हैं? हरित प्रौद्योगिकी और डीप-टेक क्षेत्रों में भारत-नॉर्डिक सहयोग को तीव्र करने की संभावनाओं एवं चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
19 May, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न 1. “भारत में ऊर्जा संक्रमण तेल-समृद्ध देशों पर निर्भरता को खनिज-समृद्ध देशों पर निर्भरता में परिवर्तित कर रहा है।” समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।
12 May, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: वैश्विक आर्थिक एवं भू-राजनीतिक परिवर्तनों के बीच भारत और जर्मनी के बीच गहन होते रणनीतिक सहयोग के संदर्भ में, विश्लेषण कीजिये कि भारत–जर्मनी संबंध व्यापार-केंद्रित रिश्तों से एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी की ओर कैसे विकसित हो रहे हैं। (250 शब्द)
05 May, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: “बदलते भू-राजनीतिक संरेखण और लघु-बहुपक्षीय समूहों के उभार के दौर में, भारत की विदेश नीति में बहुपक्षवाद की प्रासंगिकता का परीक्षण कीजिये। भारत अपने रणनीतिक स्वायत्तता और वैश्विक नेतृत्व की आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने के लिये बहुपक्षीय मंचों का किस प्रकार उपयोग कर सकता है?” (250 शब्द)
28 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: आज की भू-राजनीति अब केवल सैन्य शक्ति तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि यह तेज़ी से प्रौद्योगिकी, वित्तीय प्रणालियों और व्यापारिक नेटवर्क पर नियंत्रण द्वारा भी निर्धारित हो रही है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्द्धी कनेक्टिविटी और अवसंरचना पहलों के उभार के साथ, यह परीक्षण कीजिये कि रणनीतिक गलियारे एवं साझेदारियाँ क्षेत्रीय भू-राजनीति तथा भारत की स्थिति को कैसे प्रभावित करती हैं। (250 शब्द)
14 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: दक्षिण एशिया में बदलते भू-राजनीतिक परिदृश्य और बाहरी प्रभावों के संदर्भ में, विश्लेषण कीजिये कि भारत की नेबरहुड नीति कनेक्टिविटी, सुरक्षा तथा क्षेत्रीय सहयोग की चुनौतियों को कैसे संतुलित करती है। (250 शब्द)
07 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: “पश्चिम एशिया की बदलती भू-राजनीति में, संयुक्त अरब अमीरात भारत का एक प्रमुख रणनीतिक साझेदार बनकर उभरा है।” भारत के क्षेत्रीय हितों को आगे बढ़ाने में इस साझेदारी की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
31 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: हाल के वर्षों में बहुपक्षीय संस्थाओं को वैधता और प्रभावशीलता से जुड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा है। परीक्षण कीजिये कि बहुपक्षवाद के प्रति भारत का दृष्टिकोण किस प्रकार सुधारवादी आकांक्षाओं और व्यावहारिक सहभागिता दोनों को प्रतिबिंबित करता है। (250 शब्द)
24 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: हिंद-प्रशांत क्षेत्र में परिवर्तित होते भू-राजनीतिक परिदृश्य के संदर्भ में, भारत की सुरक्षा तथा आर्थिक हितों के लिये समुद्री साझेदारियों के रणनीतिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
17 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: “भू-राजनीतिक संकटों के दौरान भारत की बहु-संरेखण नीति की वास्तविक परीक्षा होती है।” हालिया पश्चिम एशियाई संघर्ष के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
10 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: ऊर्जा परस्पर-निर्भरता और प्रवासी भारतीयों से प्राप्त विप्रेषण लंबे समय से पश्चिम एशिया के साथ भारत की संलग्नता का आधार रहे हैं। विवेचना कीजिये कि उभरते भू-राजनीतिक पुनर्संरेखण और क्षेत्रीय संघर्ष इस क्षेत्र में भारत की सामरिक स्वायत्तता को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। (250 शब्द)
03 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “परिवर्तनशील वैश्विक शक्ति संतुलन के परिप्रेक्ष्य में वैश्विक शासन संस्थाओं के सुधार हेतु भारत की भूमिका का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।” (150 शब्द)
17 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: भारत की विदेश नीति तेज़ी से वैचारिक जुड़ाव के बजाय व्यावहारिक जुड़ाव द्वारा आकार ले रही है। विश्लेषण कीजिये कि यह दृष्टिकोण प्रमुख शक्तियों और क्षेत्रीय समूहों के साथ भारत के संबंधों को कैसे प्रभावित करता है। (250 शब्द)
03 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: वैश्विक व्यापार के विखंडन के बीच भारत की रणनीतिक स्वायत्तता को सुदृढ़ करने में भारत-EU FTA की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: वैश्वीकरण-विरोध किस प्रकार उदार अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था की मूल अवधारणाओं को चुनौती प्रस्तुत करता है, इसका विश्लेषण कीजिये। साथ ही विकासशील देशों पर इसके प्रभावों विशेष रूप से आर्थिक विकास, रोज़गार सृजन तथा प्रौद्योगिकी तक पहुँच की समालोचनात्मक विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
20 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. क्षेत्रीय समूहों की प्रभावशीलता केवल उनके संस्थागत ढाँचे पर ही नहीं, बल्कि सदस्य देशों की राजनीतिक इच्छाशक्ति पर भी निर्भर करती है। उपयुक्त उदाहरणों सहित इस कथन का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
13 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. पूर्वी यूरोप तथा पश्चिम एशिया में जारी संघर्षों ने वर्तमान अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा संरचनाओं की सीमाओं को उजागर किया है। समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये कि ये घटनाक्रम वैश्विक स्थिरता तथा भारत के रणनीतिक हितों को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। (250 शब्द)
30 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “अफ्रीका के साथ भारत की भागीदारी एकजुटता से आगे बढ़कर रणनीतिक साझेदारी की दिशा में बढ़ रही है।” समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “बदलती वैश्विक भू-राजनीति के बीच भारत और रूस के संबंध निरंतर विकसित हो रहे हैं।” समकालीन भारत-रूस संबंधों के रणनीतिक, आर्थिक और भू-राजनीतिक आयामों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
16 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. "विकसित हो रहे बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति भारत का दृष्टिकोण बहु-संरेखण तथा रणनीतिक स्वायत्तता पर आधारित है। चीन के उदय से उत्पन्न चुनौतियों से निपटते हुए भारत के मूल राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा में इस दृष्टिकोण की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. ‘‘भारत का उत्थान केवल शक्ति-प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करता बल्कि वैश्विक व्यवस्था के लिये मानक और नियम तय करने की उसकी क्षमता पर भी आधारित है। प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा जलवायु से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियम-निर्माण को आकार देने में भारत की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
02 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “अफ्रीका के साथ भारत की सहभागिता अब एक विकास-केंद्रित और माँग-आधारित साझेदारी की ओर अग्रसर हुई है। इस विकसित हो रहे संबंध को आकार देने वाले प्रमुख कारकों तथा चुनौतियों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।” (250 शब्द)
25 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत-श्रीलंका संबंध ऐतिहासिक तथा सांस्कृतिक निकटता से विकसित होकर भू-राजनीतिक वास्तविकताओं से प्रभावित सामरिक साझेदारी के रूप में परिवर्तित हुए हैं। संबंधों में विद्यमान प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा कीजिये तथा पारस्परिक विश्वास को सुदृढ़ करने के उपाय प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
18 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत–अमेरिका साझेदारी एक लेन-देन आधारित संबंध से रूपांतरकारी चरण में प्रवेश कर चुकी है। उभरते वैश्विक शक्ति संतुलन के संदर्भ में इस विकास का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
11 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “भारत का बहुपक्षवाद नैतिक नेतृत्व और रणनीतिक व्यावहारिकता, दोनों से प्रेरित है।” इस द्वैत को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) तथा ब्रिक्स (BRICS) में भारत की भूमिका के उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
04 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: “औपचारिक मान्यता के बिना संवाद” अफगानिस्तान में तालिबान-नेतृत्व वाले शासन के प्रति भारत के दृष्टिकोण को अभिव्यक्त करता है। भारत की इस नीति का उसके सुरक्षा, आर्थिक तथा नैतिक हितों के संदर्भ में समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
28 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारत की विदेश नीति संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ रणनीतिक सहयोग और रूस व चीन के साथ स्वायत्त संबंधों की नीति के मध्य एक सूक्ष्म संतुलन को प्रतिबिंबित करती है। टिप्पणी कीजिये।
21 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “साउथ-साउथ एवं त्रिकोणीय सहयोग (SSTC) का उद्देश्य विकासशील देशों के मध्य ज्ञान-साझाकरण और सतत् विकास को प्रोत्साहित करना है। SSTC में भारत की भूमिका का परीक्षण कीजिये तथा वैश्विक विकास साझेदारियों पर इसके प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न: सऊदी–पाकिस्तान आपसी रक्षा संधि क्षेत्रीय सुरक्षा गतिशीलता के पुनर्गठन का संकेत देती है। भारत की रणनीतिक गणना पर इसके प्रभावों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध