- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1143
-
प्रश्न: भारत में महिला सशक्तीकरण और सामाजिक-आर्थिक विकास के बीच अंतर्संबंधों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
20 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: शक्तिशाली क्षेत्रीय राज्यों के उदय के साथ यह विवेचना कीजिये कि मंदिर वास्तुकला किस प्रकार राजनीतिक वैधता, आर्थिक समृद्धि और कलात्मक उत्कृष्टता की अभिव्यक्ति बन गई। (250 शब्द)
20 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: यूरोपीय विस्तार एवं वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा की पृष्ठभूमि में, विश्लेषण कीजिये कि साम्राज्यवाद ने एशिया और अफ्रीका में राजनीतिक सीमाओं, आर्थिक प्रणालियों तथा सांस्कृतिक पहचानों को किस प्रकार परिवर्तित किया। (150 शब्द)
13 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: तीव्र नगरीकरण और संसाधनों पर बढ़ते दबाव के संदर्भ में, विश्लेषण कीजिये कि मानव गतिविधियाँ किस प्रकार भौगोलिक परिदृश्यों एवं पर्यावरणीय सततता को पुनः आकार दे रही हैं। (150 शब्द)
13 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: नरमपंथियों और गरमपंथियों के बीच वैचारिक अंतर केवल रणनीतिक नहीं थे, बल्कि राष्ट्रवाद की भिन्न दृष्टियों को दर्शाते थे।” विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
06 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: “भारतीय शहरीकरण नियोजित विकास की तुलना में अधिक अनौपचारिकता से परिभाषित होता है।” शासन और सामाजिक समानता पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
06 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: सामाजिक-धार्मिक सुधार आंदोलनों के संदर्भ में, यह विवेचना कीजिये कि औपनिवेशिक भारत में इन आंदोलनों ने परंपरा और आधुनिकता के बीच सामंजस्य स्थापित करने का प्रयास कैसे किया। (150 शब्द)
30 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: संवैधानिक गारंटियों और नीतिगत हस्तक्षेपों के बावजूद, लैंगिक असमानताएँ कई क्षेत्रों में बनी हुई हैं। विश्लेषण कीजिये कि भारत में संरचनात्मक, सांस्कृतिक और संस्थागत कारक किस प्रकार परस्पर अंतःक्रिया करते हुए लैंगिक असमानता को आकार देते हैं। (250 शब्द)
30 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की मान्यता के संदर्भ में चर्चा कीजिये कि मौखिक परंपराएँ, प्रदर्शन कलाएँ और स्वदेशी ज्ञान प्रणालियाँ सांस्कृतिक निरंतरता तथा पहचान निर्माण में कैसे योगदान देती हैं। (250 शब्द)
23 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: भूमि संसाधनों पर बढ़ते दबाव और पारिस्थितिक तनाव की पृष्ठभूमि में स्पष्ट कीजिये कि भौगोलिक कारक भारत में भूमि क्षरण एवं मरुस्थलीकरण के स्वरूप तथा प्रक्रियाओं को किस प्रकार प्रभावित करते हैं। (250 शब्द)
23 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: डिजिटल संचार और सोशल मीडिया के विस्तार के साथ, विश्लेषण कीजिये कि भारतीय समाज में सार्वजनिक विमर्श तथा सामाजिक दृष्टिकोण किस प्रकार पुनर्गठित हो रहे हैं। (150 शब्द)
16 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: बीसवीं शताब्दी के संदर्भ में, यह परीक्षण कीजिये कि औद्योगीकरण, साम्राज्यवाद और वैचारिक संघर्षों ने सामूहिक रूप से वैश्विक राजनीतिक व्यवस्था को किस प्रकार पुनः आकार दिया। (250 शब्द)
16 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. औपनिवेशिक शासन ने भारतीय कला और सांस्कृतिक संस्थानों की दिशा को बदल दिया। इस अवधि में उत्पन्न विघटन और नई संभावनाओं दोनों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
09 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. प्लेट विवर्तनिकी ने पृथ्वी की सतही प्रक्रियाओं के बारे में हमारी समझ को मूल रूप से बदल दिया है। प्रमुख भू-वैज्ञानिक विशेषताओं की व्याख्या करने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. तटरेखा के प्रकारों में भिन्नता, बंदरगाहों की स्थिति और तटीय शहरीकरण को कैसे प्रभावित करती है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. राजनीतिक सत्ता में परिवर्तन, आर्थिक अधिशेष के स्वरूप में बदलाव तथा संस्थागत संरक्षण के बदलते स्वरूप ने भारत में दरबारी परंपराओं से समुदाय-आधारित कला रूपों की ओर कलात्मक अभिव्यक्ति को किस प्रकार रूपांतरित किया? परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
02 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. भारत में सामाजिक परिवर्तन की प्रक्रिया तीव्र गति से आर्थिक विकास, प्रौद्योगिकी के विस्तार तथा निरंतर बनी रहने वाली सामाजिक पदानुक्रमों की पारस्परिक अंतःक्रिया से रूपायित हो रही है। परीक्षण कीजिये कि यह अंतःक्रिया सामाजिक गतिशीलता और असमानता को कैसे प्रभावित करती है। (250 शब्द)
23 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. शीत युद्ध मात्र सैन्य शक्ति की प्रतिस्पर्द्धा नहीं था, बल्कि विकास के वैकल्पिक मॉडलों के बीच चला एक व्यापक वैचारिक संघर्ष भी था। नवस्वतंत्र राष्ट्रों पर इसके प्रभावों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
23 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. धर्म भारतीय प्रदर्शन कलाओं का संरक्षक और संवर्धक दोनों रहा है। विश्लेषण कीजिये कि किस प्रकार धार्मिक संस्थानों और आंदोलनों ने भारत में संगीत, नृत्य तथा रंगमंच के विकास को आकार दिया। (250 शब्द)
16 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न. भारत में ब्रिटिश आर्थिक पुनर्संरचना ने किस हद तक स्वदेशी उद्योगों को नष्ट किया और वैश्विक पूंजीवादी हितों की सेवा हेतु अर्थव्यवस्था को पुनः आकार दिया? विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
16 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: “प्रगतिशील कानूनी ढाँचे के बावजूद, भारत में दिव्यांगजन अब भी संरचनात्मक बहिष्करण का सामना कर रहे हैं।” दिव्यांगजनों के सशक्तीकरण हेतु सरकारी नीतियों और संस्थागत तंत्रों की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
09 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न: खनिज और ऊर्जा संसाधनों का असमान वैश्विक वितरण विभिन्न महाद्वीपों में औद्योगिक अवस्थिति के स्वरूप को किस प्रकार प्रभावित करता है? उपयुक्त उदाहरणों सहित स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
09 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: “पीढ़ियों तक सामूहिक स्मृति को सुरक्षित रखने और सामाजिक मूल्यों के संप्रेषण में लोक परंपराओं की भूमिका का विश्लेषण कीजिये।” (150 शब्द)
02 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: भारत में राष्ट्रवाद का विकास समान राजनीतिक चेतना के बजाय सामाजिक विभेदीकरण द्वारा निर्धारित था। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
02 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: भारतीय उपमहाद्वीप जलवायु, अपवाह तंत्र और जनसंख्या वितरण को निर्धारित करने में हिमालयी पर्वत शृंखला की भूमिका की समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न: फ्राँसीसी क्रांति एक राजनीतिक और सामाजिक क्रांति, दोनों थी। समालोचनात्मक समीक्षा कीजिये। (150 शब्द)
27 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न: भारतीय मंदिर वास्तुकला एक साझा सभ्यतागत ढाँचे के अंतर्गत क्षेत्रीय विविधता को दर्शाती है। नागर, द्रविड़ और वेसर शैलियों के उपयुक्त उदाहरणों के साथ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
प्रश्न: भारत में संयुक्त परिवार व्यवस्था के कमज़ोर होने से सामाजिक सुरक्षा, देखभाल अर्थव्यवस्था (केयर इकॉनमी) और पीढ़ियों के बीच संबंधों पर क्या प्रभाव पड़े हैं? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. भारत में जनसंख्या वृद्धि अब एक समान राष्ट्रीय चुनौती नहीं रही, बल्कि यह एक क्षेत्र-विशिष्ट परिघटना बन चुकी है। विभिन्न राज्यों में विद्यमान जनांकिकीय विविधता तथा शासन एवं संघीय नीति-निर्माण पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
12 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. वर्साय की संधि तथा प्रथम विश्व युद्ध के पश्चात हुए अन्य समझौतों ने दीर्घकालिक अस्थिरता के बीज बो दिये। विश्लेषण कीजिये कि सीमाओं के पुनर्संरचन (Boundary Reconfigurations) ने यूरोप में राजनीतिक और सामाजिक तनावों में किस प्रकार योगदान दिया। (250 शब्द)
12 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास