- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1074
-
भारतीय आहार में स्थानीय भूगोल तथा कृषि से प्रभावित स्वाद एवं व्यंजनों की एक विस्तृत श्रृंखला है। परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
परिवहन तथा आर्थिक विकास के संदर्भ में अंतर्देशीय जलमार्गों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। भारत में नदियों के माध्यम से होने वाले नौवहन से संबंधित भौगोलिक चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के विभिन्न क्षेत्रों में भूमि क्षरण तथा मरुस्थलीकरण के प्रमुख कारणों एवं परिणामों का परीक्षण कीजिये। इसके साथ ही धारणीय भूमि प्रबंधन प्रथाओं हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
क्या वर्ष 1857 का सिपाही विद्रोह महज एक सैन्य विद्रोह था या यह औपनिवेशिक भारत में व्याप्त गहन सामाजिक एवं राजनीतिक चिंताओं का परिचायक था? (150 शब्द)
10 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय समाज पर गाँवों से शहरों की ओर होने वाले प्रवासन के प्रभाव पर प्रकाश डालिये। साथ ही, शहरी क्षेत्रों में प्रवासियों के समक्ष आने वाली चुनौतियों का भी उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय शासन पर मौर्य साम्राज्य की प्रशासनिक संरचना का व्यापक और स्थायी प्रभाव है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
03 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में महिला उद्यमियों के समक्ष आने वाली सामाजिक एवं आर्थिक बाधाओं का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने तथा उसे उन्नत बनाने के क्रम में सशक्त बनाने की रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
27 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
आत्मनिर्भर भारत पर बल देने का दृष्टिकोण स्वदेशी आंदोलन से साम्यता रखता है। स्वदेशी आंदोलन के आर्थिक लक्ष्यों एवं रणनीतियों तथा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के समकालीन प्रयासों के बीच तुलना एवं अंतर के बिंदुओं पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
मरीन क्लाउड ब्राइटनिंग (Marine Cloud Brightening) क्या है? जलवायु परिवर्तन के शमन के संदर्भ में इसके संभावित लाभों एवं जोखिमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत के सामाजिक सुधार आंदोलन के संदर्भ में वायकोम सत्याग्रह के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में वृद्धजनों की बढ़ती संख्या के संबंध में निर्भरता अनुपात की अवधारणा पर चर्चा कीजिये। भारत में वृद्धजनों के समक्ष आने वाली प्रमुख चुनौतियों की पहचान करते हुए इनके समाधान हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
13 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय इतिहास में स्मारकों एवं कलात्मक अभिव्यक्तियों की संकल्पना तथा निर्माण पर भारतीय दर्शन एवं परंपरा के प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
13 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
क्षेत्रवाद द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं शासन के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों को बताते हुए राजनीतिक स्थिरता एवं सामाजिक-आर्थिक विकास पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
06 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
'एशिया के वाटर टाॅवर' के रूप में हिमालय की भूमिका तथा भारतीय उपमहाद्वीप की क्षेत्रीय जलवायु एवं जैवविविधता पर इसके प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
06 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जनसांख्यिकीय संक्रमण को परिभाषित करते हुए जनसांख्यिकीय लाभांश की अवधारणा को समझाइये। संभावित आर्थिक विकास तथा वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता के संदर्भ में भारत के जनसांख्यिकीय संक्रमण के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
29 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारतीय लोक चित्रकला के विविध रूपों की चर्चा कीजिये। ये देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत एवं सामाजिक-सांस्कृतिक विविधता को किस प्रकार प्रदर्शित करते हैं? (250 शब्द)
29 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
जलवायु परिवर्तन महिलाओं के जीवन को कैसे प्रभावित करता है? जलवायु परिवर्तन शमन और अनुकूलन को संबोधित करने में लैंगिक दृष्टि से ग्रहणशील नीतियों की भूमिका पर चर्चा करें। (250 शब्द)
22 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में जैन एवं बौद्ध धर्म के उदय की विवेचना कीजिये। बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म की शिक्षाएँ किस प्रकार अपने दृष्टिकोणों में समान होने के साथ-साथ एक-दूसरे से भिन्न भी हैं? (250 शब्द)
22 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भू-आकृतियों को आकार देने में विवर्तनिकी गतिविधियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। अपरदन एवं निक्षेपण क्रियाएँ, विभिन्न स्थलाकृतियों के निर्माण में किस प्रकार योगदान देती हैं? (250 शब्द)
15 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने में भारतीय शास्त्रीय संगीत की भूमिका पर चर्चा कीजिये। समाज पर इसके प्रभाव को उदाहरण सहित बताइये। (250 शब्द)
15 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
स्वतंत्र भारत में रियासतों के एकीकरण से संबंधित चुनौतियों एवं रणनीतियों पर चर्चा कीजिये। इससे स्वतंत्रता के पश्चात भारत की क्षेत्रीय अखंडता को किस प्रकार आकार मिला? (150 शब्द)
08 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सकारात्मक परिवर्तनों एवं चुनौतियों दोनों पर बल देते हुए पारंपरिक संस्कृतियों, पहचानों तथा सामाजिक संरचनाओं पर वैश्वीकरण के सामाजिक प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
08 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
फ्राँसीसी क्रांति का वैश्विक शासन और सामाजिक पुनर्गठन पर दीर्घकालिक महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये, फ्राँसीसी क्रांति के अग्रणी सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक कारकों की जाँच कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में असहयोग आंदोलन के प्रभाव पर चर्चा कीजिये, इसकी रणनीतियों और परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत के स्वतंत्रता संग्राम पर असहयोग आंदोलन के प्रभाव की चर्चा करते हुए इसकी रणनीतियों एवं परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
फ्रांसीसी क्रांति के लिये उत्तरदायी सामाजिक, राजनीतिक एवं आर्थिक कारकों का परीक्षण करते हुए वैश्विक शासन एवं सामाजिक पुनर्गठन पर इसके दीर्घकालिक महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्राचीन भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक तथा सामाजिक जीवन को आकार देने में सिंधु घाटी सभ्यता के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
भारत में मुगल साम्राज्य के पतन तथा उत्तराधिकारी राज्यों के उदय हेतु उत्तरदायी विभिन्न कारकों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में भूजल संकट की गहनता का मूल्यांकन करते हुए इसके नकारात्मक परिणामों को कम करने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
11 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारत में प्रस्तावित महिला शहरी रोज़गार गारंटी अधिनियम को लागू करने के महत्त्व एवं संभावित चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
11 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज