- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1131
-
प्रश्न: अवसंरचना-आधारित विकास और पूंजीगत व्यय पर बढ़ते ज़ोर के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये कि क्या सार्वजनिक निवेश निजी निवेश को प्रभावी रूप से आकर्षित कर सकता है तथा सतत रोज़गार सृजन कर सकता है। (250 शब्द)
01 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: बढ़ती पर्यावरणीय जागरूकता तथा सक्रियता के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये कि जनभागीदारी और विकेंद्रीकृत शासन पर्यावरणीय परिणामों को कैसे प्रभावित करते हैं। (250 शब्द)
01 Apr, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: गैर-राज्यीय तत्त्वों द्वारा मानवरहित हवाई वाहनों (ड्रोन) के बढ़ते उपयोग के संदर्भ में, सीमा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा के समक्ष उत्पन्न चुनौतियों का परीक्षण कीजिये तथा भारत की संस्थागत तैयारियों की पर्याप्तता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
25 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं, आपूर्ति-शृंखला पुनर्संरेखण और घरेलू संरचनात्मक बाधाओं की पृष्ठभूमि में, समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये कि भारत उच्च आर्थिक वृद्धि को बनाए रखते हुए व्यापक आर्थिक स्थिरता तथा समावेशी विकास कैसे सुनिश्चित कर सकता है। (250 शब्द)
25 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. जलवायु परिवर्तन, समुद्र-स्तर वृद्धि और चरम मौसम घटनाओं से बढ़ते जोखिमों के संदर्भ में, आपदा जोखिम न्यूनीकरण नीतियों के साथ जलवायु अनुकूलन रणनीतियों के एकीकरण की आवश्यकता का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और आपूर्ति-शृंखला व्यवधानों के बीच भारत के 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए, उच्च आर्थिक विकास को बनाए रखने के साथ-साथ व्यापक आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित करने में आने वाली चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
18 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. कृत्रिम बुद्धिमत्ता, सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में डीप-टेक स्टार्टअप्स के बढ़ते उभार के साथ भारत वैश्विक प्रौद्योगिकी परिदृश्य में अपनी स्थिति को सुदृढ़ करने की दिशा में अग्रसर है। इस परिप्रेक्ष्य में, भारत की वैश्विक तकनीकी प्रतिस्पर्द्धात्मकता को सुदृढ़ करने में डीप-टेक नवाचारों और स्टार्टअप्स की भूमिका का आकलन कीजिये। (250 words)
11 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. जलवायु शमन के प्रभावी उपायों के लिये तकनीकी नवाचार के साथ-साथ पारिस्थितिकीय सहनशीलता भी अत्यंत आवश्यक मानी जा रही है। इस संदर्भ में स्पष्ट कीजिये कि प्रकृति-आधारित समाधान किस प्रकार पारिस्थितिकी तंत्र के पुनरुद्धार और जैव विविधता संरक्षण में तकनीकी हस्तक्षेपों के साथ पूरक भूमिका निभा सकते हैं। (250 words)
11 Mar, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: सीमावर्ती राज्यों में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ भूगोल, अर्थव्यवस्था और भू-राजनीति की जटिल अंतःक्रिया से निर्धारित होती हैं। उपयुक्त उदाहरणों के साथ परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: भारत के कृषि सुधारों में बाज़ार की कार्यकुशलता और किसानों की आय की स्थिरता के बीच एक अंतर्विरोध दिखाई देता है। वर्तमान सरकारी योजनाओं के आलोक में इस कथन की समीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “भारत की विकास प्राथमिकताओं के परिप्रेक्ष्य में जलवायु कार्रवाई तथा पारिस्थितिक स्थिरता के बीच संतुलन स्थापित करने से जुड़ी चुनौतियों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये।” (250 शब्द)
18 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “भारत में सतत आपदा जोखिम न्यूनीकरण में सामुदायिक भागीदारी किस प्रकार योगदान देती है?” उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
18 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. भारत में उभरती प्रौद्योगिकियों में नवाचार को बढ़ावा देने में सार्वजनिक–निजी भागीदारी (PPP) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. “भारतीय कृषि अब भी अत्यधिक इनपुट-आधारित है और पर्यावरणीय दबावों से जूझ रही है।” जलवायु-अनुकूल और संधारणीय कृषि प्रणालियों की ओर बदलाव में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। ( 250 शब्द)
11 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियाँ अब पारंपरिक कानून-व्यवस्था से अधिक गैर-पारंपरिक खतरों से आकार ले रही हैं। आंतरिक सुरक्षा खतरों के बदलते स्वरूप की जाँच कीजिये तथा भारत की सुरक्षा संरचना की तैयारी पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. तीव्र आर्थिक वृद्धि के बावजूद, संरचनात्मक असमानताएँ भारत में समावेशी विकास को सीमित करती रहती हैं। समावेशिता में बाधक प्रमुख अवरोधों पर चर्चा कीजिये तथा उन्हें दूर करने में हाल की नीतिगत पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
04 Feb, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत में पर्यावरणीय क्षरण का मुद्दा आजीविका, स्वास्थ्य और सामाजिक समानता के मुद्दों से गहराई से जुड़ा हुआ है। सतत तथा समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने में पर्यावरण संरक्षण उपायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
29 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: भारत ने व्यापक नागरिक अनुप्रयोगों के साथ एक सुदृढ़ और लागत प्रभावी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी पारितंत्र विकसित किया है। इस संदर्भ में, सामाजिक-आर्थिक विकास में भारत के अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी कार्यक्रमों के योगदान का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
29 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. बढ़ते खाद्य सब्सिडी व्यय के परिप्रेक्ष्य में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) की वित्तीय और प्रशासनिक स्थिरता पर विश्लेषण कीजिये। इसके साथ ही, कल्याणकारी लक्ष्यों को बनाए रखते हुए इसकी कार्यकुशलता को कैसे सुधारा जा सकता है, इस पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत की आपदा प्रबंधन प्रणाली ने किस सीमा तक पारंपरिक राहत-केंद्रित दृष्टिकोण को छोड़कर आपदा शमन और अनुकूलन पर आधारित समग्र दृष्टिकोण अपनाया है? उपयुक्त उदाहरणों के साथ इस बदलाव की प्रक्रिया और प्रभाव का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
21 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न: स्पष्ट कीजिये कि सेमीकंडक्टर तकनीक में प्रगति किस प्रकार AI, 6G संचार और क्वांटम कंप्यूटिंग के विकास का आधार है। (150 शब्द)
14 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्त्वपूर्ण स्तंभ बनकर उभरी है। भारत द्वारा सामना की जाने वाली प्रमुख साइबर सुरक्षा चुनौतियों की चर्चा कीजिये तथा उनसे निपटने के लिये उठाए गए संस्थागत, तकनीकी और कानूनी उपायों का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
14 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. भारत में जेंडर बजटिंग के लिये अपनाए गए संस्थागत और प्रक्रियात्मक तंत्रों पर चर्चा कीजिये। जेंडर बजट आवंटन को मापने योग्य सामाजिक परिणामों में परिवर्तित करने की चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
07 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. वैश्विक जलवायु प्रयासों को गति देने हेतु COP-30 को पहले ग्लोबल स्टॉकटेक के बाद की सबसे महत्त्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जलवायु परिवर्तन की गंभीरता को देखते हुए, NDCs को और अधिक प्रभावी बनाने तथा महत्त्वाकांक्षाओं के अंतर को समाप्त करने में COP-30 की भूमिका का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
07 Jan, 2026 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. आपदाएँ केवल प्राकृतिक घटनाएँ मात्र नहीं हैं, बल्कि शासन व्यवस्था की विफलताओं का भी परिणाम हैं। इस कथन की भारत में हाल की आपदाओं के संदर्भ में समालोचनात्मक परीक्षणकीजिये। (250 शब्द)
31 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. राजकोषीय समेकन और विकास को प्रोत्साहन प्रायः भारत जैसे विकासशील अर्थव्यवस्थाओं के लिये एक नीतिगत दुविधा उत्पन्न करते हैं। भारत किस प्रकार राजकोषीय अनुशासन को बनाए रखते हुए अवसंरचना और सामाजिक क्षेत्रों में सार्वजनिक निवेश की आवश्यकता के साथ संतुलन स्थापित कर सकता है, इस पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
31 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. क्वांटम प्रौद्योगिकियों से संगणन, संचार और साइबर सुरक्षा में क्रांतिकारी परिवर्तन की अपेक्षा की जा रही है। इस क्षेत्र में भारत की तैयारी का विश्लेषण कीजिये तथा उन चुनौतियों पर चर्चा कीजिये जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। (250 शब्द)
24 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. खाद्य प्रसंस्करण और कृषि-आधारित उद्योग भारत को कृषि-निर्भर अर्थव्यवस्था से विनिर्माण-नेतृत्व वाली अर्थव्यवस्था में रूपांतरित करने में किस प्रकार सहायक हो सकते हैं? (250 शब्द)
24 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. जलवायु परिवर्तन आपदाओं के लिये जोखिम-गुणक के रूप में कार्य कर रहा है। भारत में आपदा प्रबंधन के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. बढ़ती वैश्विक आर्थिक अस्थिरता के परिप्रेक्ष्य में भारत की व्यापक आर्थिक स्थिरता मुद्रास्फीति, बाह्य क्षेत्र की संवेदनशीलताओं एवं पूँजी प्रवाहों के विवेकपूर्ण प्रबंधन पर निर्भर करती है। इस संदर्भ में नीतिगत संतुलनों की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
17 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था