- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1037
-
मानव जीवन के लिये जल की उपयोगिता एवं जल संकट की संभावित आशंका को देखते हुए भारत जैसे देशों में ‘जलापूर्ति का निजीकरण’ उपयुक्त कदम नहीं कहा जा सकता। उचित तर्क देकर सिद्ध करें।
21 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्षेत्रीय संयोजकता बढ़ाने के लिय लाई गई उड़ान (UDAN) योजना के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए इस योजना से संबंधित ‘व्यवहार्यता अंतराल अनुदान (Viability Gap Funding)’ पर टिप्पणी करें।
20 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रस्तावित स्थायी जमा सुविधा '(Standing Deposit Facility)' क्या है? इस ‘सुविधा’ को वर्तमान आर्थिक परिस्थितियों में प्रस्तावित करने के क्या कारण हैं? समझाइए।
19 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘वैश्विक प्रसन्नता रिपोर्ट, 2017’ के प्रमुख बिंदुओं का उल्लेख करते हुए बताएँ कि भारत इस रिपोर्ट की वैश्विक प्रसन्नता सूची में इतना पिछड़ा हुआ क्यों है?
18 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘‘किसानों की ऋण माफी जैसे लोकलुभावन फैसले भविष्य में आर्थिक जोख़िम पैदा करेगें।" इस कथन का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि कृषि को एक लाभप्रद पेशा बनाने के लिये क्या किया जाना चाहिये?
17 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
वित्त विधेयक 2017 के द्वारा आयकर अधिनियम, 1961 मेंकिए गए प्रमुख संशोधनों का उल्लेख करते हुए बताएँ कि क्या इससे ‘कर आतंकवाद’ (Tax Terrorism) को बढ़ावा मिलेगा?
14 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत द्वारा इस्पात आयात पर आरोपित न्यूनतम आयात शुल्क की युक्तियुक्तता की भारत-जापान इस्पात विवाद के संदर्भ में चर्चा करें।
13 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
इलेक्ट्रॉनिक अपशिष्ट के पर्यावरणीय प्रभावों एवं ई-अपशिष्ट (प्रबंधन) नियम, 2016 के संदर्भ में, इसके निपटान के श्रेष्ठ तरीकों पर चर्चा कीजिये। ई-अपशिष्ट के उचित उपयोग और निपटान के लिये प्रोत्साहन हेतु कुछ उपाय सुझाए।
12 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
जलवायु परिवर्तन, प्रवाल द्वीपों के अस्तित्व के समक्ष उपस्थित अनेक चुनौतियों में से एक है। चर्चा कीजिये। साथ ही बताएं कि प्रवाल द्वीपों के विनाश को रोकने हेतु क्या उपाय किये जा सकते है?
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘यूनिवर्सल बेसिक इनकम’ किसी देश के नागरिकों को सामाजिक सुरक्षा (Social security) प्रदान करने का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण होता है, परन्तु भारत में इसे लागू करना भारत की वर्तमान सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियाँ में एक चुनौतीपूर्ण कदम हो सकता है। विवेचना करें।
10 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) की मुख्य विशेषताओं का उल्लेख करते हुए इसके कार्यान्वयन के समक्ष प्रस्तुत हो रही चुनौतियों की विवेचना कीजिये।
08 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
द्विपक्षीय निवेश संधि (बीआईटी) से आप क्या समझते हैं? हाल ही में भारत ने 58 देशों के साथ अपनी सभी पुरानी द्विपक्षीय निवेश संधियों को समाप्त कर दिया है। क्या यह निर्णय भारत को फिर से 1991 से पहले की परिस्थितियों में पहुँचा देगा? परीक्षण कीजिये।
07 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में सूखा, बाढ़ एवं पेयजल की अनुपलब्धता जैसी समस्याओं को एक साथ साधने के लिये 'नदी जोड़ो परियोजना' एक रामबाण साबित हो सकती है। समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
06 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"कृषि उत्पाद बाज़ार समिति (APMC) की स्थापना कृषकों के हित के लिये की गई, परंतु यह अपेक्षित उद्देश्य पूर्ण करने में असफल रही।" इस कथन के संदर्भ में हाल ही में कृषि उत्पाद विनिमय संबंधी प्रयासों पर प्रकाश डालिये।
05 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं तथा स्थानीय समुदायों की भूमिका की चर्चा कीजिये।
04 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही के वर्षों में ‘वायु प्रदूषण’ ने एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या का रूप ले लिया है। इस समस्या के निदान हेतु नवाचार समाधानों का उल्लेख करें।
01 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
केन्द्र सरकार द्वारा ‘स्मार्ट सिटी’ की तर्ज पर गठित ‘डिजिटल विलेज पहल’ कार्यक्रम शहरी एवं ग्रामीण विकास की विभेदक बाधाओं को दूर करने में किस हद तक सहायक होगा? चर्चा कीजिये।
31 Mar, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था