- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1037
-
भारत सरकार ने पंचवर्षीय योनाओं के युग से निकलकर नीति आयोग के तत्वाधान में बने ‘तीन वर्षीय एजेंडा’ (Three Year Action Agenda) के नए युग में प्रवेश किया है। इस स्थानांतरण के क्या लाभ होंगे? स्पष्ट कीजिये।A
23 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्राकृतिक अवसंरचना (National Infrastructure) क्या है? प्राकृतिक अवसंरचना के बहुआयामी उपयोग की सोदाहरण चर्चा करते हुए इससे समाज को होने वाले लाभों का उल्लेख करें। साथ ही यह भी बताएँ कि प्राकृतिक अवसंरचना के विकास का सतत विकास लक्ष्यों के संदर्भ में क्या महत्त्व है?
22 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पिछले कुछ वर्षों में शहरों में बाढ़ के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने सार्वजनिक विभागों एवं सरकारों के लिये ‘शहरी बाढ़-मानक संचालन प्रक्रियाएँ’ (Urban Flooding-Standard Operating Procedure : SOP) नामक दिशा-निर्देश जारी किये। इन निर्देशों का विस्तृत वर्णन करें।
20 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
बैंकिंग नियमन अधिनियम, 1949 में संशोधन के लिये हाल ही में लाए गए अध्यादेश द्वारा इस अधिनियम में जोड़े गए प्रावधानों की गैर निष्पादित परिसंपत्तियों (Non Performing Assets: NPA) से निपटने की क्षमता की आलोचनात्मक समीक्षा करें।
19 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (Index of Industrial Production: IIP) क्या है? हाल ही में सरकार ने IIP एव WPI (Wholesale Price Incex) के संदर्भ में क्या बदलाव किये हैं? चर्चा करें।
18 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कार्बन कर (Carbon tax) क्या होता है? जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति (Mitigation policy) के रूप में यह एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें।
18 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
रैंसमवेयर (Ransomware) क्या होता है? भारत के लिय रैंसमवेयर हमले से संबंधित चिंता के कारणों का उल्लेख करते हुए रैंसमवेयर हमलों से बचाव के लिये उपायों का वर्णन करे।
17 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अपवर्जन रिपोर्ट (Indian Exclusion Report: IXR) क्या है? हाल ही में जारी भारतीय अपवर्जन रिपोर्ट-2016 के महत्त्वपूर्ण निष्कर्षों पर प्रकाश डालिए।
17 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वैश्विक तापन (Global Warming) एवं जलवायु परिवर्तन ने दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों को किस प्रकार से प्रभावित किया है? यहाँ से विस्थापित जलवायु शरणार्थियों के प्रति विकसित देशों की क्या प्रतिक्रिया है? जलवायु शरणार्थियों की समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है? सुझाव दें।
16 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जी.एम फसलें (GM Grops) क्या हैं? भारत में जी.एम. फसलों के अनुभवों का उल्लेख करते हुए उनसे संबंधित चिंताओं का विश्लेषण करें।
16 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
एकीकृत थियेटर कमांड (Integrated Theatre Command) क्या है तथा यह ‘संयुक्त ऑपरेशन’ (Joint Operation) से कैसे अलग है? एकीकृत थियेटर कमांड के गठन के मुद्दे पर सेना के तीनों अंगों में व्याप्त मतभेद को स्पष्ट करें।
15 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में एक तरफ बड़ी ऊर्जा परियोजनाओं से संबंधित विद्युत खरीद समझौते गंभीर चिंता के कारण बन गए हैं तो दूसरी तरफ सौर ऊर्जा परियोजनाओं में भी इनका ही अनुसरण किया जा रहा है। इस मुद्दे को स्पष्ट करते हुए सौर ऊर्जा परियोजनाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करें एवं उपयुक्त समाधान भी सुझाएँ।
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पारिस्थितिकी तंत्र में अतिशय मानवीय हस्तक्षेप ने वायुमंडलीय वातावरण से संबंधित गंभीर समस्याओं को जन्म दिया है। ऐसी कुछ प्रमुख समस्याओं की विवेचना कीजिये।
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में चर्चा में रही ‘फेज़ थेरेपी’ क्या है? भारत में बढ़ते ‘एंटीमाइक्रोबियल प्रतिरोध (AMR)’ की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए इसके संभावित समाधान सुझाएँ।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत द्वारा सोने के आयात को कम करने के लिये प्रारंभ की गई स्वर्ण-मुद्रीकरण योजना (Gold Monetization Scheme) भारतीय जनता को उत्साहित करने में असफल ही रही है। इस असफलता के कारणों का विश्लेषण करते हुए इस योजना को अधिक आकर्षक बनाने के लिये अपने सुझाव प्रस्तुत करें।
11 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
फूड फोर्टिफिकेशन (Food Fortification) क्या है एवं भारत में इसकी आवश्यकता क्यों हैं? फूड फोर्टिफिकेशन से होने वाले लाभों का उल्लेख करते हुए इस दिशा में भारत में अब तक किये गए प्रयासों का वर्णन करें।
10 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जीन साइलेंसिंग में प्रयुक्त RNAi तकनीक क्या हैं एवं यह एंटीसेंस तकनीक से किस प्रकार अलग है? क्या ये तकनीकें वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत के लिये उपयोगी साबित होंगी? इनके उपयोग के समक्ष प्रस्तुत बाधाओं का उल्ल्ेख करते हुए उनके निवारण के सुझाव भी दें।
09 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
वित्त वर्ष में बदलाव करने के पक्ष में अब तक अनेक सिफारिशें की गई हैं एवं हाल ही में इसे जनवरी-दिसंबर करने के पक्ष में कई ठोस तर्क भी दिए गए। इन तर्कों के आलोक में वित्त वर्ष में बदलाव की ‘वांछनीयता एवं व्यवहार्यता’ का समालोचनात्मक विश्लेषण करें।
08 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विद्युत चालित वाहन (Electric vehicles: EVs) के फायदों के देखते हुए वर्तमान भारत सरकार इन वाहनों को बढ़ावा देने की योजना बना रही है। सरकार द्वारा इस दिशा में अब तक उठाए गए कदमों का उल्लेख कीजिये एवं बताएँ कि इन वाहनों को बढ़ावा देने के लिये और क्या-क्या प्रयास किये जाने चाहिये?
06 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
काला धन (Black Money) देश की अर्थव्यवस्था के लिये अत्यंत घातक है अतः काले धन की उत्पत्ति को रोकना सरकार का प्राथमिकता होनी चाहिये। काले धन की उत्पत्ति को रोकने के लिये सरकार को क्या-क्या नवोन्मेषी कदम उठाने चाहिये? अपने सुझाव दें।
05 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"सिंचाई सुविधाओं का विस्तार कर, किसानों की बाजार तक पहुँच सुनिश्चित कर, कृषि क्षेत्र में असरदार नीतियाँ बनाकर एवं उनका उपयुक्त कार्यान्वयन कर कृषि आय में सुधार किया जा सकता है।" मध्य प्रदेश एवं आंध्र प्रदेश राज्यों के उदाहरणों से इस कथन की पृष्टि करें।
04 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भुगतान व्यवस्था (Payment Regime) पर गठित रतन वतल समिति ने नए ‘पैमेंट रेगुलेटरी बॉर्ड’ की स्थापना की सिफारिश की है। इस बॉर्ड के गठन की आवश्यकता पर चर्चा करते हुए बताएँ कि इसके गठन के समक्ष क्या-क्या चुनौतियाँ हैं?
03 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
साइबर अपराध क्या हैं? इन अपराधों से निपटने में भारत सरकार द्वारा उठाए गए प्रमुख कदमों का उल्लेख करें।
02 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सतत विकास लक्ष्य क्या हैं? इन्हें हासिल करने की दिशा में भारत के समक्ष क्या-क्या चुनौतियाँ हैं एवं इन्हें हासिल करने के लिये भारत द्वारा क्या-क्या प्रयास किये जा रहे हैं? उल्लेख करें।
01 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के विरासत स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर देश के आर्थिक विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं लेकिन अब तक इन स्थलों की पर्यटन संभावनाओं का पर्याप्त दोहन नहीं हो पया है। भारतीय विरासत स्थलों की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करते हुए बताएँ कि इन स्थलों का कैसे संरक्षण किया जा सकता है तथा अधिकाधिक आकर्षक बनाया जा सकता है ताकि ये देश के आर्थिक विकास में योगदान दे सकें?
29 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जनता के लिये सस्ती दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं दवा कंपनियों तथा चिकित्सकों के गठजोड़ को समाप्त करने के लिये डॉक्टर द्वारा परामर्श-पत्र (Prescription) में केवल दवा के साल्ट का नाम लिखने की अनिवार्यता लागू करने के समक्ष क्या समस्याएँ है? विश्लेषण करें।
28 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय रेल अपने राजसव का अधिकांश हिस्सा यात्री किराया और मालभाड़ा से प्राप्त करता है जबकि विश्व के अनेक देशों में रेलवे अपने राजस्व का बड़ा हिस्सा गैर किराया स्रोतों से प्राप्त कर रहे हैं। भारत में ऐसे कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं जिनके माध्यम से रेलवे के राजस्व में गैर किराया स्रोतों की हिस्सेदारी संतोषजनक स्तर तक बढ़ने की आशा है?
27 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में आपदा प्रबंधन की बढ़ती आवश्यकता पर प्रकाश डालिए। साथ ही, आपदा प्रबंधन में इसरो (ISRO) के योगदान की विवेचना कीजिये।
26 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘भारत को ‘चिकित्सा पर्यटन (Medical Tourism)’ का हब बनाने के लिये सरकार के समर्थन के साथ-साथ स्वास्थ्य देखभाल (Healthcare) क्षेत्र में शोध तथा सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी में अतिरिक्त निवेश एवं प्रयासों की आवश्यकता है।’ इस संदर्भ में भारत में चिकित्सा पर्यटन की वर्तमान स्थिति का विश्लेषण करें।
24 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
‘व्हॉलसेल एंड लोंग-टर्म फाइनेंस बैंक (WLTF Bank)’ क्या है तथा भारत में इसकी स्थापना से क्या लाभ होंगे? WLTF बैंकों को लाइसेंस प्रदान करने से पहले किन-किन मुद्दों पर गौर करना आवश्यक हैं?
22 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था