- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1089
- 
                                
                                
                                    जलवायु परिवर्तन का प्रभाव समस्त मानवीय क्रियाकलापों पर पड़ता है, परंतु इसका सर्वाधिक प्रभाव कृषि पर पड़ रहा है। चर्चा करें। 21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    स्टेम सेल (कोशिका) तकनीक क्या है? इस तकनीक की क्षमताओं पर चर्चा करें। 18 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- 
                                
                                
                                    नई राष्ट्रीय इस्पात नीति-2017 कौन-से उद्देश्यों पर केंद्रित है? इसकी विशेषताओं पर भी प्रकाश डालें। 17 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    राष्ट्रीय कृषि विज्ञान कोष के उद्देश्यों पर प्रकाश डालें। 16 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, भारत को जनसांख्यिकीय लाभांश का फायदा दिलाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इसके समक्ष मौजूद चुनौतियों का उल्लेख करें तथा उनसे निपटने के लिये उपाय भी सुझाएँ। 15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    दूरदर्शन ने आम लोगों के जीवन को किस प्रकार प्रभावित किया है? निजी चैनलों से प्रतिस्पर्द्धा करने में यह किस प्रकार सक्षम है? 15 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    भारत के समक्ष पारंपरिक भू-राजनीतिक खतरों से लेकर परोक्ष युद्ध के प्रसार के साथ-साथ आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के खतरे भी मौजूद हैं। इस कथन पर चर्चा करते हुए इन चुनौतियों से निपटने के उपाय बताएँ। 14 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा
- 
                                
                                
                                    स्मॉग क्या है ? राजधानी दिल्ली व आस-पास के क्षेत्र में इसके प्रभावी होने के क्या कारण हैं? स्मॉग को नियंत्रित करने तथा इसके होने की स्थिति में उठाए जा सकने वाले कदम कौन-से हैं? 13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    क्या 2022 तक भारत विकसित देशों की श्रेणी में शामिल हो पाएगा? अपने विचार प्रस्तुत करें। 11 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    निवेश का PPP मॉडल भारत की बुनियादी संरचना में निवेश का एक महत्त्वपूर्ण उपकरण है। ढाँचागत क्षेत्र के लिये इसकी आवश्यकता और महत्त्व पर चर्चा करें। 10 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    “मॉडल कृषि लैंड लीजिंग एक्ट भारतीय कृषि के वर्तमान परिदृश्य को परिवर्तित करने में सक्षम है।” इस कथन की जाँच करें। 09 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता से आप क्या समझते हैं ? भारत के संदर्भ में एंटीबायोटिक प्रतिरोधकता चिंता का विषय क्यों है ? चर्चा करें। 08 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- 
                                
                                
                                    जलवायु परिवर्तन के दौर में ‘राष्ट्रीय संवहनीय कृषि मिशन’ भारतीय कृषि के लिये एक महत्त्वपूर्ण कदम है। चर्चा करें। 04 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    “भारतीय परिवहन क्षेत्र में स्वच्छ ईंधन व्यवस्था लागू करने में आ रही कठिनाइयों के लिये ऑटोमोबाइल उद्योग की अरुचि के साथ-साथ सरकार की नीतियों का भी दोष है।” इस कथन पर चर्चा करें। 01 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    "भारत की कुल भूमि का एक बड़ा प्रतिशत मरुस्थलीकरण के दौर से गुजर रहा है, जबकि उससे अधिक भाग भूमिक्षरण के रूप में एक बड़े खतरे के रूप में दृष्टिगोचर हो रहा है, जो लाखों लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है।" संबंधित समस्या पर प्रकाश डालें एवं इस संदर्भ में क्या करने की ज़रूरत है? चर्चा करें। 30 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    आप जिओ-इंजीनियरिंग से क्या समझते हैं? ग्लोबल वार्मिंग के संबंध में जिओ-इंजीनियरिंग की भूमिका पर प्रकाश डालें। 28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    वे कौन-सी परिस्थितियाँ हैं, जो प्रवालों के निर्माण में सहायक होती हैं? प्रवाल भित्तियों के वितरण का उल्लेख करते हुए इन पर वैश्विक तापन के प्रभावों की चर्चा करें। 28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    "हाइड्रोजन से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसका स्थानीय संसाधनों से स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा सकता है; इस प्रकार यह दुनिया के लिये ‘भविष्य का ईंधन’ साबित हो सकता है।" इस कथन पर चर्चा कीजिये और इसके लाभों और सीमाओं पर प्रकाश डालिये। 26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    जल प्रबंधन समय की मांग है। टिप्पणी करें। 25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    ‘मेक इन इंडिया’ देश में विनिर्माण को बढ़ावा देने हेतु भारत की सबसे महत्त्वाकांक्षी वैश्विक पहल है, लेकिन इसके लक्ष्य के साकार होने के मार्ग में अनेक चुनौतियाँ हैं। टिप्पणी कीजिये। 21 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    क्या आप मानते हैं कि भारत में वामपंथी उग्रवाद कमोबेश रूप से अब एक राष्ट्रीय समस्या नहीं है, क्योंकि उग्रवाद संबंधी घटनाओं में महत्त्वपूर्ण गिरावट हुई है? इसे पूरी तरह समाप्त करने के कुछ उपाय सुझाएँ। 20 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा
- 
                                
                                
                                    समुद्री सुरक्षा भारतीय सुरक्षा रणनीति में कुछ हद तक एक उपेक्षित विषय रहा है। इससे संबंधित चुनौतियाँ कौन-सी हैं? भारत की समुद्री सुरक्षा रणनीति के महत्त्वपूर्ण अवयवों पर चर्चा करें। 18 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा
- 
                                
                                
                                    कैशलेस समाज एक स्वागत योग्य विचार है, लेकिन पर्याप्त तैयारी के बिना नहीं। भारत को एक कैशलेस समाज बनाने के समक्ष कौन-सी बाधाएँ हैं। इनसे निपटने के लिये रतन पी वाटल समिति की रिपोर्ट के संदर्भ में चर्चा करें। 12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    "यह आपदा नहीं, बल्कि तैयारियों की कमी है, जो घातक होती है"। इस कथन के प्रकाश में, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना 2016 की सुविधाओं पर चर्चा करें। साथ ही, इस बात का उल्लेख भी करें कि शहरी इलाकों में आपदा प्रतिरोध कैसे लाया जा सकता है? 12 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन
- 
                                
                                
                                    “सामुदायिक पुलिस व्यवस्था, पुलिस और स्थानीय समुदायों के बीच विश्वास बहाली में मदद कर सकती है और यह पुलिस की प्रभावोत्पादकता में भी वृद्धि करेगी।” इस कथन पर चर्चा करें। भारत में पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर अपनी सामुदायिक पहुँच बढ़ाने के प्रयासों पर टिप्पणी करें। 11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    भारतीय कृषि की सफलता के लिये भारत को मौसम के पूर्वानुमान से संबंधित कौशल की भी आवश्यकता है। टिप्पणी करें। 11 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    "वायुमंडलीय प्रक्रमों तथा मौसमों एवं जलवायु के तत्त्वों ने जीवमंडल में विभिन्न पौधों तथा जंतुओं के उद्भव, विकास तथा संवर्द्धन को प्रभावित तथा नियंत्रित किया है।" उक्त कथन के संदर्भ में जीवमंडल में सौर्यिक ऊर्जा के निवेश और उसके महत्त्व की चर्चा करें। 09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
- 
                                
                                
                                    ई-कृषि ग्रामीण भारत के रूपांतरण में सहायक है तथा यह ‘डिजिटल डिवाइड’ के अंतराल को डिजिटल तकनीक के माध्यम से पाटने में सक्षम है। उक्त कथन के संदर्भ में सरकार की विभिन्न पहलों की चर्चा कीजिये। 07 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    बेरोज़गारी के मापकों का परिचय दें। भारत में पाई जाने वाली बेरोज़गारी की प्रवृत्तियों का वर्णन करें। 05 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
- 
                                
                                
                                    रोबोट कर क्या है? इसकी क्या आवश्यकता है? इससे होने वाले लाभों का उल्लेख करें। 27 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था
 
             
     
                  
                 
  