- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1129
-
प्रश्न. "एक मज़बूत डीप-टेक औद्योगिक आधार के बिना भारत के लिये अग्रणी तकनीकों को दिशा देने के बजाय केवल उनका उपयोग करने वाला देश बनकर रह जाने का जोखिम है।” अंतरिक्ष तकनीक, चिकित्सा-तकनीक और स्वच्छ तकनीक में डीप-टेक अनुसंधान के व्यावसायीकरण की भारत की क्षमता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
03 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. "आर्थिक नीति निर्माण में पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को कम महत्त्व दिया जाता है, जिससे विकास और संधारणीयता दोनों ही कमज़ोर हो रहे हैं। "नीतिगत निर्णय-प्रक्रिया में पारिस्थितिकी तंत्र मूल्यांकन को एकीकृत करने के भारत के प्रयासों का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
03 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. COP30 बहुपक्षीय जलवायु सहयोग की संभावनाओं तथा उसकी सीमाओं दोनों को प्रतिबिंबित करता है। वर्तमान वैश्विक जलवायु शासन संरचना की प्रमुख शक्तियों तथा संरचनात्मक कमज़ोरियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. भारत द्वारा हाल ही में लागू किये गये चार नये श्रम संहिताओं के अंतर्गत श्रम सुधारों के महत्त्व का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
26 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत वर्ष 2047 तक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है। इस परिवर्तन में बाधा उत्पन्न करने वाली प्रमुख संरचनात्मक चुनौतियों का परीक्षण कीजिये तथा उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
19 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में आतंकवाद पारंपरिक सीमा-पार घुसपैठ से विकसित होकर शहरी प्रतीकात्मक हमलों, साइबर आतंकवाद तथा सफेदपोश (White Collar) आतंकवाद का रूप ले रहा है। इन उभरते रुझानों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये तथा भारत के लिये बहुआयामी आतंकवाद-रोधी रणनीति का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
19 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न 2. “भारत का सड़क परिवहन क्षेत्र आर्थिक विकास के लिये अत्यंत महत्त्वपूर्ण है, किंतु यह अब भी कमज़ोर अवसंरचना और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं से ग्रस्त है।” सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने में आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा एक अधिक सुरक्षित एवं सतत् परिवहन तंत्र के निर्माण हेतु उपाय प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
12 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत की विकसित होती वन संरक्षण रणनीति का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा पारिस्थितिक एवं विकासात्मक चुनौतियों के संदर्भ में इसे सशक्त बनाने के उपाय प्रस्तावित कीजिये। (150 शब्द)
12 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “पर्याप्त भंडार होने के बावजूद, भारत का दुर्लभ मृदा क्षेत्र अभी भी अविकसित है।” भारत की आर्थिक सुरक्षा के लिये इन दुर्लभ मृदा खनिजों के सामरिक महत्त्व का विश्लेषण कीजिये तथा इनके समुचित उपयोग में आने वाली प्रमुख चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
05 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “क्लाउड सीडिंग (Cloud Seeding) धुंध से अस्थायी राहत प्रदान करती है, लेकिन दीर्घकालिक उत्सर्जन नियंत्रण का विकल्प नहीं हो सकती।” भारत की वायु प्रदूषण न्यूनीकरण रणनीति में एक उपकरण के रूप में क्लाउड सीडिंग की व्यवहार्यता का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
05 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम डायनामिक है लेकिन इसमें भविष्य के लिये तैयारी की कमी है।” समालोचनात्मक रूप से जाँच कीजिये। (250 शब्द)
29 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. "AI से बने कंटेंट के बढ़ने से गलत जानकारी और डीपफेक का जोखिम बढ़ गया है।" ज़िम्मेदार डिजिटल गवर्नेंस सुनिश्चित करने हेतु भारत की कोशिशों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
29 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. हिंद महासागर 21वीं सदी के रणनीतिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। हिंद महासागर क्षेत्र (IOR) में उभरती समुद्री सुरक्षा चुनौतियों की विवेचना कीजिये तथा अपने रणनीतिक हितों की रक्षा के लिये भारत की तैयारियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. खनन आर्थिक संवृद्धि और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देता है, साथ ही यह पारिस्थितिक संतुलन के लिये खतरा भी उत्पन्न करता है। खनन गतिविधियाँ किस प्रकार पर्यावरणीय क्षरण में योगदान करती हैं, इसका परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने हेतु स्थायी रणनीतियाँ प्रस्तावित कीजिये। (150 शब्द)
22 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) में शासन-संबंधी कमियों को दूर करने या डिजिटल असमानताओं को और बढ़ाने, दोनों की संभावना निहित होती है। IndiaAI Mission भारत के विभिन्न क्षेत्रों और सेक्टरों में AI के लाभों तक समान अभिगम्यता को किस प्रकार प्रोत्साहित कर सकता है, विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
15 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. किसी राज्य की राजकोषीय स्थिति उसकी विकासात्मक समुत्थानशीलता को निर्धारित करती है। भारतीय राज्यों में राजकोषीय क्षमता और राजकोषीय प्रदर्शन के बीच के अंतर को समाप्त करने में राजकोषीय स्वास्थ्य सूचकांक (FHI) किस प्रकार सहायक हो सकता है? (150 शब्द)
15 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “प्रस्तावित GST 2.0 भारत के अप्रत्यक्ष कर ढाँचे की संरचनात्मक अक्षमताओं को दूर करने का प्रयास करता है।” भारत की अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था में परिवर्तन हेतु इसके औचित्य और चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
08 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत का अंतरिक्ष कार्यक्रम वैज्ञानिक अन्वेषण के एक साधन से सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के एक साधन के रूप में विकसित हुआ है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
08 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भगदड़ अक्सर ऐसी त्रासदियाँ होती हैं जिन्हें रोका जा सकता है, जो अपर्याप्त योजना, जवाबदेही की कमी और अप्रभावी प्रवर्तन के कारण होती हैं। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
01 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न: भारत का विनिर्माण क्षेत्र गति दिखा रहा है, लेकिन इसे लगातार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र में चुनौतियों की गंभीर समीक्षा कीजिये और हाल की पहलों के संदर्भ में सुधार सुझाइए। (250 शब्द)
01 Oct, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत के पूर्वोत्तर राज्यों में सशस्त्र विद्रोह को बढ़ावा देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिये और पिछले दशक में सरकार द्वारा की गई हस्तक्षेप एवं शांति समझौतों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
24 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: "भारत को कृषि उपज को खेतों से उपभोक्ताओं तक पहुँचाने में असमर्थताओं के कारण महत्त्वपूर्ण खाद्य अपव्यय का सामना करना पड़ता है। भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और फसल कटाई के बाद के नुकसान को कम करने में 'फार्म-टू-फोर्क' आपूर्ति शृंखला की भूमिका की समीक्षा कीजिये।" (150 शब्द)
24 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. मानव विकास सूचकांक (HDI) क्षमता को दर्शाता है, जबकि असमानता-समायोजित मानव विकास सूचकांक (IHDI) प्रदर्शन को प्रकट करता है। भारत के संदर्भ में विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
17 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. कार्बन कैप्चर, उपयोग और भंडारण (CCUS) को प्रायः ब्रिज टेक्नोलॉजी’ कहा जाता है, जो शून्य-उत्सर्जन की वैश्विक संक्रमण प्रक्रिया में सहायक है। भारतीय परिप्रेक्ष्य में इसकी क्षमता और चुनौतियों की परीक्षा कीजिये। (250 शब्द)
17 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. विश्लेषण कीजिये कि डेटा भारत की अर्थव्यवस्था में किस प्रकार ‘उत्पादन का नया तत्त्व’ बनकर उभरा है। इसके नियमन, स्वामित्व और गोपनीयता के संदर्भ में कौन-कौन सी चुनौतियाँ सामने आती हैं? (250 शब्द)
10 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “हिमालयी क्षेत्र भारत के लिये एक साथ ‘जलस्तंभ’ और ‘आपदा का केंद्र’ दोनों है।” ग्लेशियरों के विगलन और जलविद्युत क्षमता के विस्तार के आलोक में इसका समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
10 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न 2. 21वीं सदी में तकनीकी संप्रभुता राष्ट्रीय शक्ति की आधारशिला के रूप में उभर रही है। परीक्षण कीजिये कि भारत वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं में बने रहते हुए अर्द्धचालक (Semiconductors), अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी तथा महत्त्वपूर्ण खनिजों में किस प्रकार आत्मनिर्भरता प्राप्त कर सकता है। (250 शब्द)
03 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न 1. क्या तटबंध और बाँध (Embankments) जैसे संरचनात्मक उपाय बाढ़ की दीर्घकालिक समस्या का समाधान प्रदान करते हैं, अथवा वे नई सुभेद्यताएँ उत्पन्न कर देते हैं? समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
03 Sep, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. कार्बन फार्मिंग और पुनर्योजी कृषि (Regenerative Agriculture) किस हद तक भारत को जलवायु अनुकूलन तथा निर्यात प्रतिस्पर्द्धात्मकता प्रदान कर सकती है? विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
27 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “आज सीमाएँ जितनी भौतिक हैं, उतनी ही डिजिटल भी हो चुकी हैं।” साइबर घुसपैठ और डिजिटल जासूसी के प्रति भारत की कमज़ोरियों का विश्लेषण कीजिये। साथ ही एक समन्वित साइबर सुरक्षा तथा डिजिटल सॉवरेनिटी रणनीति सुझाइये। (250 शब्द)
27 Aug, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा