- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1123
-
प्रश्न. विश्व स्तर पर सबसे बड़ा कपास उत्पादक होने के बावजूद, भारत उत्पादकता में पिछड़ रहा है। भारत में कपास उत्पादकता की प्रमुख चुनौतियों का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये तथा इन चुनौतियों के समाधान में हाल ही में आरंभ किये गए ‘कपास उत्पादकता मिशन’ की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
30 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न .एक्ज़िऑम मिशन में भारत की भागीदारी वैश्विक मानव अंतरिक्ष उड़ान सहयोग की दिशा में एक परिवर्तन का प्रतीक है। भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
30 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. “यद्यपि भारत का नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण आवश्यक है, लेकिन फिर भी पर्याप्त नहीं है।” बड़े पैमाने पर सौर एवं पवन ऊर्जा परियोजनाओं में पर्यावरणीय और सामाजिक-आर्थिक समझौतों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न.“एक ऐसे देश में जहाँ वंचना अनेक रूपों में विद्यमान है, वहाँ आर्थिक नीति का आरंभ मध्य बिंदु से नहीं, बल्कि हाशिये से होना चाहिये।” भारत में गरीबी उन्मूलन रणनीतियों के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
23 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. "स्वदेशी रक्षा प्रौद्योगिकी भारत की रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय सुरक्षा को बढ़ाने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है"। भारत के उभरते सुरक्षा परिदृश्य के संदर्भ में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
16 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न ."भारत में आपदाएँ प्रायः केवल प्राकृतिक आपदाओं का परिणाम नहीं होतीं, बल्कि वे विकास संबंधी विकल्पों का परिणाम भी होती हैं।" परीक्षण कीजिये कि अनियोजित शहरीकरण ने आपदा जोखिम को बढ़ाने में किस प्रकार योगदान दिया है। (250 शब्द)
16 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. "चरम मौसमी घटनाओं की बढ़ती आवृत्ति और तीव्रता को देखते हुए, भारत को अपने आपदा जोखिम प्रबंधन कार्यढाँचे में जलवायु परिवर्तन अनुकूलन को तत्काल सम्मिलित करने की आवश्यकता है।" हाल की घटनाओं और नीतिगत प्रतिक्रियाओं के संदर्भ में इस कथन की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
09 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. "लॉजिस्टिक्स किसी भी राष्ट्र की आर्थिक दक्षता की रीढ़ है और इसकी प्रगति, भारत की विकासशील अर्थव्यवस्था से विकसित अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा के लिये आवश्यक है।" विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
09 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. “भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति समय के साथ आतंकवाद के बदलते स्वरुप के जवाब में विकसित हुई है”। भारत की वर्तमान आतंकवाद विरोधी रणनीति के प्रमुख घटकों पर चर्चा कीजिये तथा सीमा पार आतंकवाद को रोकने में इसकी प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
02 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. चिकित्सा अनुप्रयोगों, विशेषकर दवा वितरण प्रणालियों में नैनो प्रौद्योगिकी की भूमिका की जाँच कीजिये। इसके व्यापक उपयोग से जुड़े संभावित स्वास्थ्य जोखिम और नियामक चुनौतियाँ क्या हैं? (250 शब्द)
02 Jul, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: "हिमालय केवल एक भौगोलिक विशेषता नहीं है, बल्कि एक जीवंत पारिस्थितिकी तंत्र है, जो पर्यावरण, जैव विविधता और आजीविका के लिये अत्यंत आवश्यक है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: राष्ट्रीय विनिर्माण मिशन के भारत के विनिर्माण क्षेत्र पर संभावित प्रभाव का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। यह पहल इस क्षेत्र की वैश्विक प्रतिस्पर्द्धात्मकता को कैसे बढ़ा सकती है? (250 शब्द)
25 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के संवहनीय अर्थव्यवस्था में परिवर्तन में हरित निवेश की भूमिका का आकलन कीजिये। वर्ष 2070 तक भारत अपने 'नेट-ज़ीरो' उत्सर्जन लक्ष्य के संदर्भ में पर्यावरणीय संधारणीयता को आर्थिक विकास के साथ किस प्रकार एकीकृत कर सकता है? (250 शब्द)
18 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारतीय शहरों द्वारा अपनाई गई वर्तमान बाढ़ प्रबंधन रणनीतियों पर चर्चा कीजिये। शहरी बाढ़ को कम करने में ये रणनीतियाँ कितनी प्रभावी हैं तथा बाढ़ जोखिम प्रबंधन एवं आपदा शमन में क्या सुधार किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
18 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. भारत में जैवविविधता और जलवायु परिवर्तन पर वनों की कटाई के प्रभाव पर चर्चा कीजिये, इन प्रभावों को कम करने के लिये सरकार द्वारा की गई पहलों पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
11 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. भारत में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) शासन और सार्वजनिक सेवा वितरण में सुधार के लिये एक महत्त्वपूर्ण उपकरण के रूप में उभर रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र में इसे अपनाने से जुड़े अवसरों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
11 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत की आर्थिक वृद्धि रोज़गार सृजन और समान आय वितरण सुनिश्चित करने में असमान रही है। इस असमानता में योगदान देने वाले संरचनात्मक मुद्दों की विवेचना कीजिये और सुधारात्मक उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
04 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न . संगठित अपराध और आतंकवाद संयुक्त रूप से भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा है। इस गठजोड़ की प्रकृति एवं आतंकवाद विरोधी प्रयासों के लिये इसके निहितार्थों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
04 Jun, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न . भारतीय शहरों को प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से बढ़ते खतरों का सामना करना पड़ रहा है। शहरी नियोजन एवं बुनियादी अवसंरचना में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (DRR) को एकीकृत करने की आवश्यकता की विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
28 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न . अंतरिक्ष के व्यावसायीकरण और बढ़ती निजी भागीदारी ने एक नई अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था का निर्माण किया है। भारत के लिये इसके महत्त्व की विवेचना कीजिये तथा विकसित हो रहे इस पारिस्थितिकी तंत्र में ISRO की भूमिका को भी रेखांकित कीजिये। (250 शब्द)
28 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न . भारत के आर्थिक विकास और रोज़गार सृजन में MSME की भूमिका का परीक्षण कीजिये। MSME क्षेत्र के समक्ष प्रमुख चुनौतियाँ क्या हैं और उनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है? (250 शब्द)
21 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. पेरिस समझौते के तहत राष्ट्रीय निर्धारित योगदान (NDC) को सुनिश्चित करने में भारत की जलवायु परिवर्तन नीतियों की प्रभावशीलता पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: आतंकवाद से निपटने में भारतीय खुफिया एजेंसियों की भूमिका की आलोचनात्मक समीक्षा कीजिये। वर्तमान चुनौतियों के परिप्रेक्ष्य में, क्या समन्वय को बढ़ाने के लिये संरचनात्मक सुधारों की आवश्यकता है? (250 शब्द)
14 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: राष्ट्रीय चक्रवात जोखिम शमन परियोजना (NCRMP) किस प्रकार तटीय राज्यों में संवेदनशीलता को कम करने में योगदान प्रदान करती है? (150 शब्द)
14 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न . भारत में महिला सशक्तीकरण के लिये जेंडर बजटिंग किस सीमा तक प्रभावी साबित हो सकता है? इसकी वर्तमान स्थिति और सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक शर्तों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
07 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न . आर्द्रभूमि पर्यावरण में क्या भूमिका निभाती है? भारत में आर्द्रभूमि संरक्षण प्रयासों के संदर्भ में रामसर अभिसमय के दृष्टिकोण पर चर्चा कीजिये?(150 शब्द)
07 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. भारत में जैव प्रौद्योगिकी की बढ़ती गतिविधि में किन कारकों ने योगदान दिया है और इस विकास से बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्रक को किस प्रकार लाभ हुआ है? (250 शब्द)
30 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. मूल्यांकन कीजिये कि स्थिर GDP वृद्धि और निम्न मुद्रास्फीति भारतीय अर्थव्यवस्था के सुचारू प्रदर्शन के सूचक हैं। अपने तर्क की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
30 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. 'देखभाल अर्थव्यवस्था' और 'मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था' की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिये। किस तरह से महिला सशक्तीकरण औपचारिक मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था के भीतर देखभाल अर्थव्यवस्था को शामिल करने में मदद कर सकता है? (150 शब्द)
23 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्त्वपूर्ण घटक बनती जा रही है। साइबरस्पेस की सुरक्षा में भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों और एक सुदृढ़ साइबर सुरक्षा कार्यढाँचे को सुनिश्चित करने के लिये उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा