- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1129
-
प्रश्न . आर्द्रभूमि पर्यावरण में क्या भूमिका निभाती है? भारत में आर्द्रभूमि संरक्षण प्रयासों के संदर्भ में रामसर अभिसमय के दृष्टिकोण पर चर्चा कीजिये?(150 शब्द)
07 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न . भारत में महिला सशक्तीकरण के लिये जेंडर बजटिंग किस सीमा तक प्रभावी साबित हो सकता है? इसकी वर्तमान स्थिति और सफल क्रियान्वयन हेतु आवश्यक शर्तों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
07 May, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में जैव प्रौद्योगिकी की बढ़ती गतिविधि में किन कारकों ने योगदान दिया है और इस विकास से बायोफार्मास्युटिकल क्षेत्रक को किस प्रकार लाभ हुआ है? (250 शब्द)
30 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. मूल्यांकन कीजिये कि स्थिर GDP वृद्धि और निम्न मुद्रास्फीति भारतीय अर्थव्यवस्था के सुचारू प्रदर्शन के सूचक हैं। अपने तर्क की पुष्टि कीजिये। (150 शब्द)
30 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. 'देखभाल अर्थव्यवस्था' और 'मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था' की अवधारणाओं की व्याख्या कीजिये। किस तरह से महिला सशक्तीकरण औपचारिक मुद्रीकृत अर्थव्यवस्था के भीतर देखभाल अर्थव्यवस्था को शामिल करने में मदद कर सकता है? (150 शब्द)
23 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. साइबर सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का एक महत्त्वपूर्ण घटक बनती जा रही है। साइबरस्पेस की सुरक्षा में भारत के समक्ष आने वाली चुनौतियों और एक सुदृढ़ साइबर सुरक्षा कार्यढाँचे को सुनिश्चित करने के लिये उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
23 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. प्रायः बैंकिंग संकट मूल रूप से प्रणालीगत अक्षमताओं से संबंधित होता है। इस संदर्भ में भारतीय बैंकिंग क्षेत्र की संरचनात्मक चुनौतियों पर प्रकाश डालने के क्रम में गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPAs) के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
16 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के आपदा प्रबंधन ढाँचे की प्रभावशीलता का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। बढ़ते जलवायु जोखिमों के आलोक में आपदा के प्रति तैयारी तथा अनुकूलन को मज़बूत करने के क्रम में प्रमुख सुधारों को बताइये। (250 शब्द)
16 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. कृषि भारत की अर्थव्यवस्था के लिये एक महतत्त्वपूर्ण क्षेत्रक है, लेकिन इसे कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। इन चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और उन्हें दूर करने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
09 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं तक सुगम्यता में सुधार पर वित्तीय समावेशन पहल के प्रभाव का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द )
09 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. ऊर्जा सुरक्षा में उपलब्धता, अभिगम, सामर्थ्य और पर्यावरणीय संधारणीयता शामिल है। इस तथ्य का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये कि भारत की ऊर्जा स्रोत विविधीकरण रणनीति ऊर्जा सुरक्षा के इन आयामों को किस हद तक सुनिश्चित करती है। (250 शब्द)
02 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. "खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एक उभरता हुआ क्षेत्रक है जिसमें अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की क्षमता है।" फसल-उपरांत होने वाले नुकसान को कम करने तथा आय और रोज़गार को बढ़ाने में इसकी भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 Apr, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के एक प्रमुख रक्षा आयातक से संभावित वैश्विक रक्षा विनिर्माण केंद्र के रूप में परिवर्तन के सामरिक, आर्थिक एवं तकनीकी आयामों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न. भारत के आर्थिक परिवर्तन में लॉजिस्टिक्स क्षेत्र की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। इसकी क्षमता में बाधा डालने वाली प्रमुख चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इसकी दक्षता और प्रतिस्पर्द्धात्मकता बढ़ाने के लिये रणनीतिक हस्तक्षेपों को प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
26 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत में विकास-रोज़गार विसंगति के लिये जिम्मेदार संरचनात्मक कारकों पर चर्चा कीजिये तथा मज़बूत व रोज़गार-प्रधान विकास सुनिश्चित करने के लिये रणनीतिक हस्तक्षेप प्रस्तावित कीजिये। (250 शब्द)
19 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के विनिर्माण क्षेत्र की क्रांति में प्रौद्योगिकी और नवाचार की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। उद्योग 4.0 के लिये भारत बेहतर तरीके से किस प्रकार तैयार हो सकता है? (250 शब्द)
19 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. आर्थिक विकास और पर्यावरण क्षरण की भारत की दोहरी चुनौतियों से निपटने में सर्कुलर इकोनॉमी मॉडल किस प्रकार सहायक सिद्ध हो सकता है? उदाहरणों के साथ समझाइये। (150 शब्द)
12 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. अनेक नीतिगत पहलों के बावजूद, भारत में वायु प्रदूषण एक निरंतर समस्या बनी हुई है। कार्यान्वयन में प्रमुख कमियों का अभिनिर्धारण कीजिये तथा वायु गुणवत्ता प्रबंधन में सुधार के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
12 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. भारत की तटीय जैव-विविधता पर जलवायु परिवर्तन के पारिस्थितिक और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का परीक्षण कीजिये। एकीकृत तटीय क्षेत्र प्रबंधन समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र पर संभावित दीर्घकालिक प्रभावों को कम करने में किस प्रकार मदद कर सकता है? (250 शब्द)
05 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. आपदा जोखिम न्यूनीकरण में देशज और पारंपरिक ज्ञान की भूमिका पर चर्चा कीजिये। विश्लेषण कीजिये कि स्थानीय समुदाय प्रथाओं को वैज्ञानिक दृष्टिकोणों के साथ किस प्रकार एकीकृत किया जा सकता है, ताकि अधिक प्रभावी आपदा प्रबंधन रणनीतियाँ विकसित की जा सकें। (250 शब्द)
05 Mar, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न. चूँकि AI में परिवर्तन की अपार संभावनाएँ हैं, लेकिन इसके साथ ही पर्यावरण पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। इसकी पर्यावरणीय चुनौतियों पर चर्चा कीजिये और इसके प्रभाव को कम करने के उपाय सुझाइये। (150 शब्द)
26 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. "स्मॉल मॉड्यूलर रिएक्टर (SMR) स्वच्छ ऊर्जा संक्रमण के लिये एक संभावित समाधान के रूप में उभर रहे हैं।" भारत की परमाणु ऊर्जा रणनीति में SMR की संभावनाओं और चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
26 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: 'सूचना युद्ध' की अवधारणा को स्पष्ट कीजिये और विश्लेषण कीजिये कि किस प्रकार गलत सूचना तथा सोशल मीडिया में हेरफेर भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये गंभीर चुनौतियाँ प्रस्तुत कर सकते हैं। (150 शब्द)
19 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: "भारत की तीव्र आर्थिक वृद्धि सभी वर्गों को समान रूप से लाभ नहीं पहुँचा पाई है।" समावेशी विकास में बाधा बनने वाली प्रमुख संरचनात्मक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये और इस असमानता को दूर करने के लिये उपयुक्त नीतिगत उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
19 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के तटीय पारिस्थितिकी तंत्र जलवायु परिवर्तन और विकास संबंधी दबावों के बढ़ते प्रभाव के कारण गंभीर जोखिमों का सामना कर रहे हैं। इस संदर्भ में, तटीय विनियमन क्षेत्र (CRZ) मानदंडों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
12 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र में निजीकरण, क्षमता-संचालित मॉडल से बाज़ार-संचालित प्रणाली की ओर एक महत्त्वपूर्ण परिवर्तन को दर्शाता है।” IN-SPACe के विशेष संदर्भ में, इस परिवर्तन में प्रमुख अवसरों और संभावित चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
12 Feb, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: भारत में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों से निपटने की क्षमता को मज़बूत करने में मौसम पूर्वानुमान और जलवायु मॉडलिंग में उभरती प्रौद्योगिकियाँ किस प्रकार सहायक हो सकती हैं? उपयुक्त उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: भारत की संघीय राजकोषीय व्यवस्था क्षेत्रीय आर्थिक असमानताओं को कम करने में कितनी प्रभावी रही है? हालिया वित्तीय सुधारों और केंद्र-राज्य संबंधों के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
29 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "कानूनी संरक्षण के बावजूद भारत की आर्द्रभूमियों का क्षरण जारी है। आर्द्रभूमि संरक्षण के कार्यान्वयन में क्या चुनौतियाँ हैं और इन परिसंपत्तियों की सुरक्षा के लिये कौन-से नवीन दृष्टिकोण अपनाए जा सकते हैं?" (250 शब्द)
22 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "एक मज़बूत IT सेवा क्षेत्र होने के बावजूद, भारत का गहन-तकनीकी क्षमताओं को विकसित करने में पिछड़ने के कारण संरचनात्मक और संस्थागत कारकों का विश्लेषण कीजिये तथा एक सुदृढ़ नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र बनाने के उपाय सुझाइये।" (250 शब्द)
22 Jan, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी