- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1129
-
कृषि 4.0 की अवधारणा की व्याख्या कीजिये तथा भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी संभावित भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये। प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये कौन-से अतिरिक्त उपाय कार्यान्वित किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
18 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के औद्योगिक क्षेत्र में अपशिष्ट और संसाधन उपभोग को न्यून करने हेतु 3D प्रिंटिंग तकनीक का लाभ कैसे उठाया जा सकता है? (150 शब्द)
18 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
चरमपंथी समूहों द्वारा भर्ती और प्रचार हेतु सोशल मीडिया का एक उपकरण के रूप में उपयोग से आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। भारत लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता किये बिना डिजिटल चरमपंथ से निपटने के लिये एक मज़बूत रणनीति किस प्रकार विकसित कर सकता है? (250 शब्द)
11 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की शुरूआत भारत के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। वित्तीय समावेशन पर डिजिटल रूपए के संभावित प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
11 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यानों का विकास भारत की अंतरिक्ष नीति 2023 के उद्देश्यों के साथ किस प्रकार संरेखित है? भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यावसायीकरण हेतु इसके निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
गोल्डन क्रिसेंट और गोल्डन ट्राइंगल मार्गों के विशेष संदर्भ में भारत की आंतरिक सुरक्षा पर मादक पदार्थों की तस्करी के प्रभाव का आकलन कीजिये। इस खतरे से निपटने के लिये क्या उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
04 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
'प्रकृति-आधारित समाधान' की अवधारणा वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय हो रही है। चर्चा कीजिये कि भारत अपनी पर्यावरण नीति और जैवविविधता संरक्षण के प्रयासों में इस दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से किस प्रकार शामिल कर सकता है। (150 शब्द)
28 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत की जीडीपी वृद्धि दर ने वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के समक्ष अनुकूलता दिखाई है। इस वृद्धि में योगदान देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिये और उन संभावित जोखिमों पर चर्चा कीजिये, जो निकट भविष्य में भारत के आर्थिक विकास को प्रभावित कर सकते हैं। (250 शब्द)
28 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
साइबर हमलों, विशेष रूप से डिस्ट्रिब्यूटेड डिनायल-ऑफ-सर्विस (DDoS) हमलों, के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की परिचालन दक्षता पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा करते हुए सार्वजनिक विमर्श और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये उनके व्यापक निहितार्थों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
21 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विज्ञान-आधारित वैश्विक खाद्य मानकों के विकास में परमाणु तकनीकों की भूमिका का परीक्षण कीजिये। ये तकनीकें खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने के साथ इसमें किस प्रकार योगदान देती हैं? (250 शब्द)
21 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये साइबर आतंकवाद के बढ़ते खतरे का परीक्षण कीजिये। इस खतरे से निपटने के क्रम में सरकार द्वारा किये गए उपायों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
14 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परिदृश्य पर चर्चा कीजिये। एक स्थायी अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली को प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों एवं अवसरों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
14 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
डिजिटल भुगतान वित्तीय सशक्तीकरण और समावेशन में किस प्रकार योगदान करते हैं, इस पर चर्चा कीजिये। भारत के ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल वित्तीय सेवाओं से संबंधित चुनौतियों और संभावनाओं का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत की शहरी बाढ़ हेतु उत्तरदायी कारणों पर चर्चा कीजिये। सतत् शहरी नियोजन बाढ़ के प्रति अनुकूलन में किस प्रकार योगदान दे सकता है? (150 शब्द)
07 Aug, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
भारत के खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में रोज़गार के अवसरों और कृषि विकास को बढ़ावा देने की क्षमता पर विचार कीजिये। इसके अतिरिक्त, इस क्षेत्र से संबंधित प्रमुख चुनौतियों की पहचान कीजिये। (250 शब्द)
31 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अवैध प्रवासन से भारत की आंतरिक सुरक्षा गंभीर खतरे में है। इस समस्या के कई पहलुओं का परीक्षण कीजिये, जिसमें यह भी शामिल है कि यह राष्ट्रीय सुरक्षा, सामाजिक आर्थिक संरचना और जनसांख्यिकीय पैटर्न को कैसे प्रभावित करता है। (250 शब्द)
31 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
वैश्विक बाज़ार में भारत के विनिर्माण क्षेत्र के समक्ष आने वाली चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। प्रतिस्पर्द्धा के स्तर में वृद्धि के लिये कौन-सी युक्तियाँ अपनाई जा सकती हैं? (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
"आपदा प्रतिरोधी आजीविका" की अवधारणा का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। भारत के आपदाग्रस्त क्षेत्रों में इसे कैसे बढ़ावा दिया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
चर्चा कीजिये कि भारत दीर्घकालिक स्थिरता प्राप्त करने के लिये विकास के सभी प्रासंगिक क्षेत्रों में जैवविविधता संरक्षण को किस प्रकार मुख्यधारा में ला सकता है। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
आतंकवाद एवं संगठित अपराध के वित्तपोषण पर मनी लॉन्ड्रिंग का बढ़ता प्रभाव, भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिये एक बड़ा खतरा बन गया है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
देश की बढ़ती सुरक्षा चिंताओं के मद्देनजर भारत में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) की भूमिका में सुधार के लिये बहुआयामी दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
10 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
कृषि विकास हेतु अनुकूल वातावरण बनाने वाले नीतिगत सुधारों को अपनाने से भारत अपने राष्ट्रीय विकास की पूर्ण क्षमता का दोहन कर सकेगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
10 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के लिये स्वच्छ और सतत् ऊर्जा स्रोत के रूप में परमाणु ऊर्जा की व्यवहार्यता का मूल्यांकन कीजिये। परमाणु ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
आक्रामक प्रजातियों के पारिस्थितिक और आर्थिक प्रभावों की व्याख्या कीजिये तथा उनके नियंत्रण एवं उन्मूलन हेतु रणनीतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
03 Jul, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अनियोजित विकास तथा भीड़भाड़ के कारण शहरी क्षेत्र आपदा जोखिमों के प्रति अधिक संवेदनशील होते जा रहे हैं। शहरी बुनियादी ढाँचे एवं समुदायों को आपदाओं के प्रति अधिक अनुकूलित बनाने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
26 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
मूल्यांकन कीजिये कि सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम किस प्रकार से भारतीय अर्थव्यवस्था के आधार हैं। इसके साथ ही इनकी वित्तीय एवं परिचालन बाधाओं को दूर करने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
26 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में अनुवांशिक रूप से संशोधित जीवों के लिये विनियामक ढाँचे का विश्लेषण कीजिये। अनुवांशिक संशोधन प्रौद्योगिकी से संबंधित संभावित लाभों और जोखिमों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
समावेशी विकास हासिल करने के लिये वित्तीय समावेशन महत्त्वपूर्ण है। भारत में वित्तीय समावेशन में हुई प्रगति और उसके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
19 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्वांटम कंप्यूटर में विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में क्रांति लाने की अपार क्षमताएँ हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग के अंतर्निहित सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था