- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1123
-
प्रश्न1: "वन न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, बल्कि भारत के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान करते हैं।" भारत वन स्थिति रिपोर्ट, 2023 के निष्कर्षों के संदर्भ में भारत में वनों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: "क्या एकल-उपयोग प्लास्टिक पर प्रतिबंध प्लास्टिक प्रदूषण संकट को हल करने के लिये पर्याप्त है? भारत में टिकाऊ प्लास्टिक प्रबंधन के लिये वैकल्पिक रणनीतियों का मूल्यांकन कीजिये।" (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: ई-कॉमर्स के विकास और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर तथा अंतिम-मील डिलीवरी क्षमताओं में आवश्यक निवेश के बीच क्या संबंध है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: सतत् विकास लक्ष्यों और सेंडाई फ्रेमवर्क के बीच संबंधों का विश्लेषण कीजिये। आपदा जोखिम न्यूनीकरण के लिये एकीकृत दृष्टिकोण कैसे व्यापक सामाजिक-आर्थिक विकास को प्रोत्साहित कर सकता है? (250 शब्द)
11 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: भारत की रक्षा और रणनीतिक क्षमताओं को सुदृढ़ करने में नैनो प्रौद्योगिकी की भूमिका तथा इसकी संभावनाओं का आकलन कीजिये। (150 शब्द)
11 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. हालिया घटनाक्रमों को ध्यान में रखते हुए, भारत की आर्थिक संप्रभुता सुनिश्चित करने में तकनीकी स्वदेशीकरण की रणनीतिक भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
04 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत में छोटे और मध्यम उद्यमों पर GST कार्यान्वयन के आर्थिक प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। उनके विकास और स्थिरता को बेहतर ढंग से समर्थन देने की दिशा में GST फ्रेमवर्क को और सरल बनाने के लिये कौन-सी रणनीतियाँ अपनाई जा सकती हैं? (250 शब्द)
04 Dec, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत के वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों में आर्थिक हाशिये पर होने, शासन की कमी और कट्टरपंथी विचारधाराओं के उदय के बीच परस्पर जटिल संबंधों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
27 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना (DPI) भारत में समावेशी आर्थिक विकास और वित्तीय परिवर्तन को कैसे सक्षम बना सकती है? इसकी संभावनाओं और चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
27 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: "भारतीय शहर आपदाओं के बढ़ते जोखिम का सामना कर रहे हैं, लेकिन शहरी आपदा प्रबंधन की तैयारियों में अभी भी अनेक कमियाँ हैं। मौजूदा कानूनी ढाँचे के तहत, आपदा प्रतिरोध के संवर्द्धन हेतु कौन-सी रणनीतियाँ और सुधार किये जा सकते हैं?" (250 शब्द)
20 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
प्रश्न: "भारत, कृषि उत्पादों का एक प्रमुख उत्पादक है, लेकिन खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में उसका स्तर वैश्विक मानकों की तुलना में काफी कम है।" चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: भारत में श्रम बल की अनौपचारिक संरचना समावेशी विकास की दिशा में क्या चुनौतियाँ प्रस्तुत करती है? कमज़ोर श्रमिकों की सुरक्षा करते हुए अर्थव्यवस्था को औपचारिक बनाने के लिये संभावित समाधान सुझाइये। (250 शब्द)
13 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: स्टॉकहोम सम्मेलन 1972 के बाद से भारत ने पर्यावरण शासन में क्या प्रगति की है और जैवविविधता संरक्षण के क्षेत्र में इन परिवर्तनों का क्या प्रभाव पड़ा है? चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
13 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: उच्च सकल घरेलू उत्पाद (GDP) विकास दर हासिल करने के बावजूद, भारत मानव विकास सूचकांकों में अपेक्षित प्रगति नहीं कर पाया है। इस विसंगति के कारणों का विश्लेषण कीजिये और समावेशी विकास सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
06 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: mRNA तकनीक पारंपरिक वैक्सीन दृष्टिकोण से किस प्रकार भिन्न है? उभरती वैश्विक स्वास्थ्य चुनौतियों के संदर्भ में इसके लाभ और सीमाओं का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
06 Nov, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. भारत में यूनिवर्सल बेसिक इनकम (UBI) कल्याणकारी राज्य की जटिलताओं को कम करते हुए सामाजिक सुरक्षा के लिये आधार के रूप में कार्य कर सकती है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
30 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. भारत के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करने की एक रूपरेखा और उनके समक्ष चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। भारत में नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को बढ़ाने के उपाय सुझाएँ। (250)
30 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न: "भारत की साइबर सुरक्षा संरचना को सुदृढ़ करने हेतु निजी क्षेत्र की भागीदारी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।" हाल की पहलों और चुनौतियों के संदर्भ में इस कथन का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
23 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
प्रश्न: "शहरी जैवविविधता संरक्षण उतना ही महत्त्वपूर्ण है जितना कि वन्य क्षेत्रों का संरक्षण।" महानगरीय क्षेत्रों में जैवविविधता के संरक्षण के संदर्भ में भारत द्वारा की गई पहलों का मूल्यांकन कीजिये। सटीक उदाहरण द्वारा समझाइये। ( 250 शब्द)
23 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न: 'उत्पादन आधारित प्रोत्साहन' पहल से संबंधित भारत के विनिर्माण क्षेत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन कीजिये। विनिर्माण विकास को बढ़ावा देने हेतु किन चुनौतियों का समाधान करने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
16 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न: सिंथेटिक बायोलॉजी की अवधारणा को समझाइये। यह चिकित्सा, कृषि और पर्यावरण सुधार हेतु किस तरह आवश्यक परिवर्तन कर सकता है और इससे कौन-सी नैतिक चिंताएँ उत्पन्न होती हैं? (150 शब्द)
16 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत के कई भाग में भूजल की कमी एक बढ़ती हुई चिंता है। इस समस्या में योगदान देने वाले कारकों का मूल्यांकन कीजिये और इस समस्या के समाधान हेतु संवहनीय जल प्रबंधन प्रथाओं पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
09 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषि वस्तुओं के लिये मूल्य असमानताओं को न्यूनीकृत करने और बाज़ार एकीकरण में सुधार करने में e-NAM की भूमिका का मूल्यांकन कीजिये। इसके कार्यान्वयन में किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है? (250 शब्द)
09 Oct, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंतरिक्ष मलबा क्या है? पृथ्वी की कक्षा में अंतरिक्ष मलबे की बढ़ती समस्या, अंतरिक्ष अन्वेषण और उपग्रह संचालन पर इसके संभावित प्रभावों पर चर्चा कीजिये। ( 250 शब्द)
25 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कृषि 4.0 की अवधारणा की व्याख्या कीजिये तथा भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में इसकी संभावित भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय शहरों में बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम हेतु राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (NCAP) की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये। प्रमुख महानगरीय क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिये कौन-से अतिरिक्त उपाय कार्यान्वित किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
18 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के औद्योगिक क्षेत्र में अपशिष्ट और संसाधन उपभोग को न्यून करने हेतु 3D प्रिंटिंग तकनीक का लाभ कैसे उठाया जा सकता है? (150 शब्द)
18 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
चरमपंथी समूहों द्वारा भर्ती और प्रचार हेतु सोशल मीडिया का एक उपकरण के रूप में उपयोग से आंतरिक सुरक्षा को गंभीर खतरा है। भारत लोकतांत्रिक मूल्यों से समझौता किये बिना डिजिटल चरमपंथ से निपटने के लिये एक मज़बूत रणनीति किस प्रकार विकसित कर सकता है? (250 शब्द)
11 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा (CBDC) की शुरूआत भारत के आर्थिक परिदृश्य में एक महत्त्वपूर्ण बदलाव का प्रतीक है। वित्तीय समावेशन पर डिजिटल रूपए के संभावित प्रभावों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
11 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पुन: प्रयोज्य प्रक्षेपण यानों का विकास भारत की अंतरिक्ष नीति 2023 के उद्देश्यों के साथ किस प्रकार संरेखित है? भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र के व्यावसायीकरण हेतु इसके निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Sep, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी