- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1129
-
क्वांटम कंप्यूटर में विभिन्न वैज्ञानिक क्षेत्रों में क्रांति लाने की अपार क्षमताएँ हैं। क्वांटम कंप्यूटिंग के अंतर्निहित सिद्धांतों पर प्रकाश डालते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जैसे-जैसे मानव बस्तियों का विस्तार हो रहा है और वन्यजीवों के आवासों पर अतिक्रमण हो रहा है, वैसे-वैसे मनुष्यों और जंगली जानवरों के बीच संघर्ष बढ़ रहा है। मनुष्यों और वन्यजीवों के बीच सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के उपाय सुझाइये। (250 शब्द)
05 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
राजकोषीय घाटे में योगदान देने वाले कारकों का विश्लेषण कीजिये और समावेशी विकास को बढ़ावा देते हुए राजकोषीय समेकन के उपाय सुझाइये। इस संदर्भ में FRBM अधिनियम की भूमिका पर संक्षेप में चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
रैनसमवेयर हमले एवं साइबर जासूसी जैसे मुद्दे राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये खतरे हैं। भारत के समक्ष उत्पन्न साइबर खतरों की उभरती प्रकृति पर चर्चा करते हुए साइबर सुरक्षा उपायों को बढ़ावा देने हेतु संभावित समाधान बताइये। (250 शब्द)
29 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
जलवायु परिवर्तन एवं जैवविविधता क्षरण के बीच अंतर्संबंध है। एक साथ इन दोनों चुनौतियों के संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
29 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सार्वभौमिक बुनियादी आय (UBI) की अवधारणा गरीबी उन्मूलन के संदर्भ में एक संभावित उपकरण के रूप में लोकप्रिय हो रही है। भारत में UBI को लागू करने से संबंधित संभावित आर्थिक प्रभावों एवं चुनौतियों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
22 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
पारिस्थितिकी और आर्थिक पहलुओं पर विचार करते हुए, भारत में सतत् कृषि अपनाने के क्रम में शून्य बजट प्राकृतिक कृषि के सिद्धांतों एवं संभावित लाभों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
22 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
देश के सामाजिक-आर्थिक ढाँचे के तहत भारत के पशुधन क्षेत्र के बहुमुखी आर्थिक योगदान का परीक्षण कीजिये। इसके साथ ही भारत के पशुधन क्षेत्र से संबंधित सरकार की पहलों का भी उल्लेख कीजिये। (250 शब्द)
15 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारतीय अर्थव्यवस्था पर विनिमय दर की अस्थिरता के प्रभाव का परीक्षण कीजिये। भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) द्वारा विनिमय दरों को प्रबंधित करने के लिये क्या उपाय अपनाए जाते हैं? (250 शब्द)
15 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में कृषि क्षेत्र के रूपांतरण में ई-प्रौद्योगिकी की भूमिका पर चर्चा कीजिये। इस संबंध में किसानों को सशक्त बनाने के क्रम में सरकार द्वारा की गई विभिन्न ई-पहलों पर विस्तार से प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
08 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
कृषि, चिकित्सा और पर्यावरण संरक्षण में जेनेटिक इंजीनियरिंग के संभावित अनुप्रयोग क्या हैं? इन प्रगतियों से कौन-सी नैतिक चिंताओं को बढ़ावा मिलता है? (250 शब्द)
08 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में क्षेत्रीय स्तर पर बुनियादी ढाँचे के अंतराल को कम करने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPPs) की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। देश में PPPs मॉडल के अधिक प्रभावी कार्यान्वयन हेतु सक्षम वातावरण बनाने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
01 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत के कुछ क्षेत्रों में वामपंथी उग्रवाद के बने रहने के पीछे के प्रमुख कारकों का विश्लेषण कीजिये। इस खतरे से प्रभावी ढंग से निपटने के लिये आवश्यक रणनीतिक उपाय बताइये। (150 शब्द)
01 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
चिकित्सा, पर्यावरण एवं संचार जैसे क्षेत्रों में नैनो-प्रौद्योगिकी के संभावित अनुप्रयोगों, चुनौतियों तथा नैतिक निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
24 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में प्रचलित विभिन्न निवेश मॉडलों पर चर्चा करते हुए उनकी विशेषताओं, लाभों एवं चुनौतियों पर प्रकाश डालिये। इन मॉडलों को अधिक समावेशी तथा टिकाऊ किस प्रकार बनाया जा सकता है? (250 शब्द)
24 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
जैव विविधता संरक्षण में पारिस्थितिकी हॉटस्पॉट के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में इसके संरक्षण से संबंधित चुनौतियों एवं रणनीतियों का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
किसी देश के परमाणु कार्यक्रम के रणनीतिक, पर्यावरणीय एवं अंतर्राष्ट्रीय निहितार्थों पर चर्चा करते हुए वैश्विक सुरक्षा एवं कूटनीति पर इसके प्रभाव की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ओजोन छिद्र के कारणों एवं परिणामों को बताते हुए इसके समाधान हेतु वैश्विक प्रयासों पर चर्चा कीजिये। अंतर्राष्ट्रीय सहयोग इस पर्यावरणीय चुनौती को प्रभावी ढंग से किस प्रकार हल कर सकता है? (250 शब्द)
10 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में कृषि उत्पादकता, आय वितरण तथा खाद्य सुरक्षा पर कृषि सब्सिडी के प्रभाव की चर्चा कीजिये। इसकी बेहतर प्रभावशीलता हेतु सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
10 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
उभरते वैश्विक जलवायु परिवर्तन परिदृश्यों के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन (UNFCCC) की भविष्य की संभावनाओं का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
03 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
लोक ऋण प्रबंधन के उद्देश्यों की व्याख्या कीजिये। प्रभावी ऋण प्रबंधन व्यापक आर्थिक स्थिरता में किस प्रकार योगदान देता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
विश्व व्यापार संगठन की वार्ताओं में भारत के सामने आने वाली चुनौतियों और बहुपक्षीय व्यापार में अपने हितों की रक्षा के लिए इसकी रणनीतियों का विश्लेषण करें। (250 शब्द)
27 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गरीबी, बेरोज़गारी तथा समावेशी विकास के बीच अंतर्संबंधों का विश्लेषण करते हुए इन चुनौतियों से निपटने हेतु नीतिगत उपायों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
20 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
किसी देश की आर्थिक स्थिति तथा नीति निर्माण के लिये इसके निहितार्थ का आकलन करने में सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की तुलना में सकल राष्ट्रीय उत्पाद (GNP) के अधिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPAs) की समस्या के समाधान में दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (IBC) की प्रभावशीलता को बताते हुए भारत में परिसंपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों (ARCs) के लिए इसके निहितार्थ का परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
13 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित सुधारों को लागू करने में भारतीय रिज़र्व बैंक की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए हुए वाणिज्यिक बैंकों एवं अर्थव्यवस्था पर इसके प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
13 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
IHR (भारतीय हिमालय क्षेत्र) में प्लास्टिक प्रदूषण की वृद्धि में योगदान देने वाले कारकों का परीक्षण कीजिये। इस क्षेत्र में इस समस्या के समाधान हेतु कौन से कदम उठाए जाने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
06 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में गहन औद्योगीकरण की अवधारणा एवं महत्त्व का परीक्षण करते हुए आर्थिक तथा सामाजिक प्रगति को बढ़ावा देने में इससे संबंधित संभावित बाधाओं को रेखांकित कीजिये। (250 शब्द)
06 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
अंतरिक्ष नेतृत्वकर्त्ता के रूप में भारत की उपलब्धियों एवं सबंधित चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
28 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को वैध बनाने की आवश्यकता एवं व्यवहार्यता का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
28 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था