ध्यान दें:





डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

  • 24 Jul 2025
  • 14 min read

स्रोत: PIB

प्रधानमंत्री ने चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती (23 जुलाई 2025) पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और युवाओं के लिये उनके प्रेरणा को सम्मानित किया।

  • प्रारंभिक जीवन: चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म वर्ष 1906 में मध्य प्रदेश के भाबरा गाँव (जिसे अब चंद्रशेखर आज़ाद नगर के नाम से जाना जाता है) में चंद्रशेखर तिवारी के रूप में हुआ था। उन्होंने किशोरावस्था से ही क्रांतिकारी चेतना का परिचय दिया। वे  मात्र 15 वर्ष की आयु में गांधी जी के असहयोग आंदोलन से जुड़ गए।
  • सत्याग्रह से क्रांति की ओर परिवर्तन: वर्ष 1922 में गांधी जी द्वारा असहयोग आंदोलन को वापस ले लिये जाने के बाद वे निराश हुए।
    • चंद्रशेखर आज़ाद ने क्रांतिकारी गतिविधियों की ओर रुख किया और हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी (HRA) से जुड़ गए। वर्ष 1925 में, उन्होंने सशस्त्र संघर्ष के लिये धन जुटाने हेतु काकोरी रेल डकैती में सक्रिय भूमिका निभाई।
    • वर्ष 1928 में भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, सुखदेव, शिव वर्मा और विजय कुमार सिन्हा ने मिलकर HRA का पुनर्गठन किया और समाजवाद को इसके प्रमुख उद्देश्यों में शामिल किया। इसके साथ ही संगठन का नाम बदलकर हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन (HSRA) रखा गया।
  • महत्वपूर्ण कार्यवाहियाँ: HSRA में भगत सिंह इसके राजनीतिक विचारक थे, जबकि चंद्रशेखर आज़ाद ने सैन्य इकाई का नेतृत्व किया। वे योजनाएँ बनाने, नवयुवकों को प्रशिक्षण देने और हथियारों की व्यवस्था जैसे कार्यों के लिये उत्तरदायी थे।
    • उन्होंने वर्ष 1928 में लाहौर में ब्रिटिश अधिकारी जॉन सॉन्डर्स की हत्या की योजना में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, जिसे भगत सिंह और राजगुरु ने अंजाम दिया। 
  • विरासत: चंद्रशेखर आज़ाद का 27 फरवरी, 1931 को इलाहाबाद के अल्फ्रेड पार्क में मात्र 24 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी स्मृति में उस पार्क का नाम बदलकर चंद्रशेखर आज़ाद पार्क रखा गया।

Chandra Shekhar Azad

और पढ़ें..: चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

close
Share Page
images-2
images-2