- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 1129
-
भारत में भूमि सुधार के उद्देश्य एवं उपाय बताइए। आर्थिक मानदंडों के अंतर्गत, भूमि जोत पर भूमि सीमा नीति को कैसे एक प्रभावी सुधार माना जा सकता है, विवेचना कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
08 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था के संभावित लाभों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। देश में ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिये मेथनॉल अर्थव्यवस्था के सफल कार्यान्वयन हेतु किन प्रमुख कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के संदर्भ में शीतकालीन धुँध (स्मॉग) की उत्पत्ति और विशेषताओं की व्याख्या कीजिये। भारतीय महानगरीय क्षेत्रों में शीतकालीन धुँध को कम और नियंत्रित करने के लिये आप क्या रणनीतियाँ सुझाएंगे? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) को परिभाषित कीजिये। भारत में कृषि के संदर्भ में विभिन्न अनुप्रयोगों के लिये AI का उपयोग किस प्रकार से किया जा सकता है? (150 शब्द)
25 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
हाल के दिनों में इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल की ओर रुझान बढ़ा है। इस दिशा में भारतीय बाज़ार में वर्तमान में कौन सी बाधाएँ मौजूद हैं और भारत सरकार ने उन्हें संबोधित करने के लिए क्या उपाय लागू किये हैं? (250 शब्द)
25 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत की ग्रामीण अर्थव्यवस्था में कृषि विपणन की भूमिका और एक मजबूत कुशल विपणन प्रणाली प्राप्त करने में इसके सामने आने वाली चुनौतियों का परीक्षण कीजिये। इन चुनौतियों से निपटने, किसानों और समग्र अर्थव्यवस्था के लाभ तथा कृषि विपणन को बढ़ावा देने के लिये क्या-क्या उपाय किये जा सकते हैं? प्रासंगिक उदाहरणों सहित चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
18 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में वस्तु एवं सेवा कर (GST) व्यवस्था लागू होने से कराधान संरचना में आमूल-चूल परिवर्तन आया है, लेकिन कुछ विसंगतियों के कारण इसकी प्रभावशीलता कम हो गई है। चर्चा कीजिये (250 शब्द)
18 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
खुला बाज़ार परिचालन (OMOs) क्या है तथा इससे अर्थव्यवस्था में मुद्रा आपूर्ति और ब्याज दरें किस प्रकार प्रभावित होती हैं? (250 शब्द)
11 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
क्वांटम डॉट्स के मूल सिद्धांत और गुण क्या हैं? विभिन्न क्षेत्रों में इसके संभावित अनुप्रयोगों के साथ इससे संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
11 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
विशेषकर पराली जलाने के संदर्भ में, वायु प्रदूषण के कारकों पर चर्चा कीजिये? इसके प्रभावों को कम करने हेतु कौन से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय अर्थव्यवस्था के लिये प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) के महत्त्व को स्पष्ट करते हुए FDI में आई हालिया गिरावट के कारणों का विश्लेषण कीजिये। भारत में FDI बढ़ाने हेतु उपचारात्मक सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत लाभप्रदता और स्थिरता को बढ़ावा देने के क्रम में कृषि क्षेत्र में क्रांति लाने में सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की क्षमता का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
27 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
मानव जीनोम परियोजना ने आनुवंशिक रोगों की हमारी समझ और इसके लक्षित उपचारों के विकास में किस प्रकार योगदान दिया है? (150 शब्द)
27 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारतीय अर्थव्यवस्था में डिजिटलीकरण की स्थिति क्या है? इस संबंध में आने वाली समस्याओं का परीक्षण कीजिये और सुधार के लिये सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
सकल घरेलू उत्पाद में विनिर्माण क्षेत्र, विशेषकर एमएसएमई की बढ़ी हुई हिस्सेदारी तीव्र आर्थिक विकास के लिये आवश्यक है। इस संबंध में सरकार की वर्तमान नीतियों पर टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
हिमालय क्षेत्र में भूस्खलन की बढ़ती आवृत्ति हेतु उत्तरदायी कारकों एवं उनके प्रभावों पर चर्चा कीजिये। इस बढ़ती समस्या को दूर करने हेतु स्थायी शमन रणनीतियों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
13 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
डीजल वाहनों से जुड़ी पर्यावरणीय चिंताओं पर चर्चा करते हुए इन चिंताओं को दूर करने से संबंधित नीतिगत पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। भारत में डीजल वाहनों के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने हेतु और क्या कदम उठाए जाने चाहिये? (250 शब्द)
13 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में विभिन्न प्रकार की मुद्रास्फीति पर चर्चा कीजिये। मुद्रास्फीति से किस प्रकार से भारत का वृद्धि और विकास परिदृश्य प्रभावित होता है? भारत में मूल्य स्थिरता के साथ मुद्रास्फीति को कम करने से संबंधित कुछ नीतिगत उपाय बताइये। (250 शब्द)
12 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में खालिस्तान मुद्दे के कारण और निहितार्थ क्या हैं? भारत किस प्रकार से खालिस्तान मुद्दे को हल कर सकता है? (250 शब्द)
12 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
आनुवंशिक रूप से संशोधित (GM) खाद्य पदार्थों को महत्त्व देना, सतत् खाद्य उत्पादन का सबसे बेहतर तरीका है। आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
05 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
आपूर्ति श्रृंखला की बाधाओं सहित विभिन्न चुनौतियों के कारण भारत में खाद्य मुद्रास्फीति को बढ़ावा मिल रहा है। इन चुनौतियों के मुख्य कारण क्या हैं और इनका समाधान किस प्रकार किया जा सकता है? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
भारत में जैव विविधता के समक्ष प्रमुख खतरे क्या हैं? जैव विविधता हॉटस्पॉट की अवधारणा देश की समृद्ध और विविध वनस्पतियों तथा जीवों के संरक्षण में किस प्रकार मदद कर सकती है? (250 शब्द)
28 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में डिजिटलीकरण से संबंधित लाभ और चुनौतियाँ क्या हैं? डिजिटल अर्थव्यवस्था में सुचारू और समावेशी परिवर्तन सुनिश्चित करने में विभिन्न हितधारकों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
महत्त्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे पर साइबर हमले के मुख्य कारण और परिणाम क्या हैं? ऐसे खतरों से निपटने के लिये भारत अपनी साइबर सुरक्षा तैयारियों को कैसे बढ़ा सकता है? (250 शब्द)
21 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
समुद्रयान मिशन के उद्देश्य और घटक क्या हैं? यह गहरे समुद्र की खोज में भारत की क्षमताओं और हितों को बढ़ाने में कैसे मदद करेगा? (250 शब्द)
21 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
कट्टरवाद और हिंसक उग्रवादी गतिविधियों का मुकाबला करने में नागरिक समाज तथा स्थानीय समुदायों की क्या भूमिका होती है? आंतरिक सुरक्षा पहलुओं में इन्हें शामिल करने से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत में जल और ऊर्जा सुरक्षा के संदर्भ में बाँधों की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करते हुए जलवायु परिवर्तन के आलोक में बाँधों के सतत् विकास से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में ट्रेन दुर्घटनाओं हेतु उत्तरदायी प्राथमिक कारण क्या हैं? विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों पर प्रकाश डालते हुए उन प्रभावी उपायों को बताइये जिन्हें इन दुर्घटनाओं हेतु उत्तरदायी कारणों को हल करने के साथ भारत के रेलवे नेटवर्क की सुरक्षा और विश्वसनीयता को बढ़ावा देने हेतु लागू किया जा सकता है। (250 शब्द)
07 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आपदा प्रबंधन -
लागत प्रभावी उपग्रहों के निर्माण हेतु भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को विश्व स्तर पर लोकप्रियता हासिल है और वर्तमान में भारत द्वारा विदेशी उपग्रहों को भी अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया जा रहा है। इस आलोक में भारत की नई अंतरिक्ष नीति के महत्त्व तथा इससे जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। इसके साथ ही अंतरिक्ष क्षेत्र की क्षमता का पूरी तरह से दोहन करने हेतु उपाय बताइये। (250 शब्द)
07 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
भारत में विकास और उग्रवाद के बीच संबंधों की चर्चा कीजिये। देश की आंतरिक सुरक्षा के समक्ष चुनौती उत्पन्न करने वाले हिंसक आंदोलनों के मूल कारणों को सरकार किस प्रकार दूर कर सकती है? उपयुक्त उदाहरणों सहित अपने उत्तर की व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
31 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा