- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 169
-
भारत में मेथनॉल आधारित अर्थव्यवस्था के संभावित लाभों और चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। देश में ऊर्जा और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिये मेथनॉल अर्थव्यवस्था के सफल कार्यान्वयन हेतु किन प्रमुख कारकों पर विचार करने की आवश्यकता है? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के संदर्भ में शीतकालीन धुँध (स्मॉग) की उत्पत्ति और विशेषताओं की व्याख्या कीजिये। भारतीय महानगरीय क्षेत्रों में शीतकालीन धुँध को कम और नियंत्रित करने के लिये आप क्या रणनीतियाँ सुझाएंगे? (250 शब्द)
01 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विशेषकर पराली जलाने के संदर्भ में, वायु प्रदूषण के कारकों पर चर्चा कीजिये? इसके प्रभावों को कम करने हेतु कौन से उपाय किये जा सकते हैं? (250 शब्द)
04 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
डीजल वाहनों से जुड़ी पर्यावरणीय चिंताओं पर चर्चा करते हुए इन चिंताओं को दूर करने से संबंधित नीतिगत पहलों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। भारत में डीजल वाहनों के पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने हेतु और क्या कदम उठाए जाने चाहिये? (250 शब्द)
13 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में जैव विविधता के समक्ष प्रमुख खतरे क्या हैं? जैव विविधता हॉटस्पॉट की अवधारणा देश की समृद्ध और विविध वनस्पतियों तथा जीवों के संरक्षण में किस प्रकार मदद कर सकती है? (250 शब्द)
28 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में जल और ऊर्जा सुरक्षा के संदर्भ में बाँधों की भूमिका का आलोचनात्मक परीक्षण करते हुए जलवायु परिवर्तन के आलोक में बाँधों के सतत् विकास से संबंधित चुनौतियों और अवसरों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में जारी केंद्रीय बजट 2023-24 में सरकार ने मैंग्रोव को संरक्षित करने के उद्देश्य से "MISHTI" नामक एक योजना शुरू की है। जलवायु परिवर्तन की समस्या को हल करने में मैंग्रोव के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बताइए कि यह योजना भारत में मैंग्रोव के संरक्षण में किस प्रकार योगदान देगी। (250 शब्द)
17 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में जैव विविधता के संरक्षण के महत्त्व को बताते हुए इसे संरक्षित करने के लिये सरकार द्वारा उठाए गए कदमों पर चर्चा कीजिये। इसके साथ ही देश की समृद्ध जैव विविधता के संरक्षण में इन उपायों की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
26 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में सरकार द्वारा जारी बाघ गणना, 2022 में भारत में बाघों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई गई है। प्रोजेक्ट टाइगर के महत्त्व पर चर्चा करते हुए बाघ गणना, 2022 को आधार बनाकर पश्चिमी घाट में बाघों की संख्या में आई गिरावट के कारणों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द).
19 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरण पर ओवरफिशिंग का क्या प्रभाव पड़ता है और समुद्री जीवन की रक्षा तथा मछली की आबादी को बहाल करने के लिये क्या कदम उठाए जा सकते हैं?
22 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत की जैव विविधता के संरक्षण में पश्चिमी घाट के महत्त्व का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
01 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्लास्टिक के उपयोग से प्रदूषण में उल्लेखनीय वृद्धि होने के साथ समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र का विनाश हुआ है। पर्यावरण पर प्लास्टिक प्रदूषण के प्रभाव पर चर्चा करने के साथ इसे कम करने तथा समुद्री जीवों की रक्षा हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
22 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में संकटग्रस्त प्रजातियों के संरक्षण की दिशा में समुदाय आधारित संरक्षण प्रयासों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
15 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय मानसून पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और कृषि तथा जल संसाधनों पर इसके परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
08 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कृषि में कीटनाशकों और उर्वरकों के उपयोग से मधुमक्खियों एवं तितलियों जैसे परागणकों की संख्या में कमी आई है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत के पर्यटन उद्योग पर जलवायु परिवर्तन के संभावित प्रभावों की चर्चा करते हुए इसके अनुकूलन हेतु सुझाव दीजिये। (150 शब्द)
11 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ऊर्जा की बढ़ती मांग और भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की स्थिति के आलोक में क्या जैव-ऊर्जा से ऊर्जा के गैर-नवीकरणीय स्रोत को स्थानांतरित किया जा सकता है और इससे भारत की ऊर्जा आवश्यकताएँ पूरी हो सकती हैं? चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
14 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में अपशिष्ट जल प्रबंधन से संबंधित विभिन्न चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। अपशिष्ट जल प्रबंधन के समाधान हेतु, हाल ही में सरकार द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
23 Nov, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) द्वारा हाल ही में जारी किये गए संशोधित वैश्विक वायु गुणवत्ता दिशानिर्देशों (ए.क्यू.जी.) के मुख्य बिंदुओं का वर्णन कीजिये। विगत 2005 के अद्यतन से, ये किस प्रकार भिन्न हैं? इन संशोधित मानकों को प्राप्त करने के लिये, भारत के राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम में किन परिवर्तनों की आवश्यकता है? (150 शब्दों में उत्तर दीजिये)
04 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
नवंबर 2021 में ग्लासगो में विश्व के नेताओं के शिखर सम्मेलन में सी.ओ.पी. 26 संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन में आरंभ की गई हरित ग्रिड पहल का प्रयोजन स्पष्ट कीजिये। अंतर्राष्ट्रीय सौर गठबंधन (आई.एस.ए.) में यह विचार पहली बार कब दिया गया था?
27 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन फ्रेमवर्क सम्मेलन (यू.एन.एफ.सी.सी.सी.) के सी.ओ.पी. के 26वें सत्र के प्रमुख परिणामों का वर्णन कीजिये। इस सम्मेलन में भारत द्वारा की गई वचनबद्धताएँ क्या हैं?
20 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
निर्धनता उन्मूलन एवं पर्यावरणीय स्थिरता के मध्य कथित समझौताकारी समन्वय को आप किस प्रकार विश्लेषित कर सकते हैं? (250 शब्द)
13 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्र. कृषि क्षेत्र से उच्च जीएचजी उत्सर्जन के कारणों और उत्सर्जन को कम करने के लिये उठाए जा सकने वाले कदमों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. निर्धनता उन्मूलन एवं पर्यावरणीय स्थिरता के मध्य कथित समझौताकारी समन्वय को आप किस प्रकार विश्लेषित कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में आर्द्रभूमियों के समक्ष प्रमुख खतरों का विस्तृत विवरण दीजिये। इन खतरों को कम करने में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग दृष्टिकोण’ कैसे मदद कर सकता है? (150 शब्द)
25 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) करने में शामिल विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिये। सामरिक पर्यावरण आकलन के महत्त्व पर भी प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. हमारी सबसे गरीब और सबसे कमज़ोर आबादी के हितों को केंद्र में रखते हुए शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की प्रतिज्ञा ली जानी चाहिये। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
-
प्रश्न. सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये ऊर्जा सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है। ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा कीजिये और इसे सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये।
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिये जो भारतीय शहरों में बढ़ती अपशिष्ट समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द)
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वाटरशेड प्रबंधन का तात्पर्य एक वाटरशेड के भीतर जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता की रक्षा तथा सुधार के लिये भूमि उपयोग प्रथाओं एवं जल प्रबंधन प्रथाओं को लागू करने से है। स्पष्ट कीजिये कि वाटरशेड प्रबंधन किस प्रकार सतत् और समावेशी विकास के लिये महत्त्वपूर्ण है।
20 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण