- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 176
-
प्रश्न. निर्धनता उन्मूलन एवं पर्यावरणीय स्थिरता के मध्य कथित समझौताकारी समन्वय को आप किस प्रकार विश्लेषित कर सकते हैं? (150 शब्द)
02 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में आर्द्रभूमियों के समक्ष प्रमुख खतरों का विस्तृत विवरण दीजिये। इन खतरों को कम करने में ‘बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग दृष्टिकोण’ कैसे मदद कर सकता है? (150 शब्द)
25 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) करने में शामिल विभिन्न चरणों का वर्णन कीजिये। सामरिक पर्यावरण आकलन के महत्त्व पर भी प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
19 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. हमारी सबसे गरीब और सबसे कमज़ोर आबादी के हितों को केंद्र में रखते हुए शुद्ध-शून्य उत्सर्जन की प्रतिज्ञा ली जानी चाहिये। टिप्पणी कीजिये। (250 शब्द)
-
प्रश्न. सामाजिक-आर्थिक विकास के लिये ऊर्जा सुरक्षा महत्त्वपूर्ण है। ऊर्जा सुरक्षा प्राप्त करने में आने वाली चुनौतियों की चर्चा कीजिये और इसे सुनिश्चित करने के उपाय सुझाइये।
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिये नवीन दृष्टिकोणों पर चर्चा कीजिये जो भारतीय शहरों में बढ़ती अपशिष्ट समस्याओं से निपटने में मदद कर सकते हैं। (150 शब्द)
29 Dec, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वाटरशेड प्रबंधन का तात्पर्य एक वाटरशेड के भीतर जल और अन्य प्राकृतिक संसाधनों की गुणवत्ता की रक्षा तथा सुधार के लिये भूमि उपयोग प्रथाओं एवं जल प्रबंधन प्रथाओं को लागू करने से है। स्पष्ट कीजिये कि वाटरशेड प्रबंधन किस प्रकार सतत् और समावेशी विकास के लिये महत्त्वपूर्ण है।
20 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरणीय प्रभाव आकलन (EIA) से आप क्या समझते हैं? भारत में EIA से जुड़ी चुनौतियाँ और महत्त्व क्या हैं? (250 शब्द)
13 Oct, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अगर भारत अपनी ऊर्जा यात्रा में प्राकृतिक गैस को "अगला पड़ाव" बनाता है तो भारत के पास स्वच्छ ऊर्जा प्रणाली के गंतव्य तक पहुँचने का एक बेहतर अवसर होगा। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
01 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन" का लक्ष्य प्राप्त करने के संदर्भ में वैश्विक सर्वसम्मति प्राप्त करने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में भारत को सबसे पहले अपने जीवाश्म ईंधन बास्केट को "हरित ईंधन बास्केट" के रूप में परिवर्तित करना होगा। विवेचना कीजिये।
18 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन वार्ताओं और सामूहिक वैश्विक कार्रवाई के संदर्भ में विकसित और विकासशील दुनिया के मध्य व्याप्त मतभेदों पर चर्चा कीजिये।
24 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जल संरक्षण एवं जल सुरक्षा हेतु भारत सरकार द्वारा प्रवर्तित जल शक्ति अभियान की प्रमुख विशेषताएँ क्या हैं? (150 शब्द) (UPSC GS-3 Mains 2020)
10 Feb, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरण प्रभाव आकलन (ईआईए) अधिसूचना, 2020 का मसौदा मौजूदा ईआईए अधिसूचना, 2006 से किस प्रकार अलग है?
29 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कार्बन-मुक्त ऊर्जा के स्वप्न को साकार करने के लिये भारत को पारंपरिक स्रोतों के साथ नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों को पूरक बनाना होगा। चर्चा करें।
29 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले कुछ गैर-सरकारी संगठनों और पर्यावरणविदों का मानना है कि ‘सरकार के द्वारा लाया गया पर्यावरणीय प्रभाव आकलन मसौदा, 2020 पर्यावरण प्रभाव आकलन के मूल प्रावधानों को कमज़ोर करता है, जो पर्यावरण को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकता है।’ विश्लेष्ण करें।
24 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘मानव जनसंख्या वृद्धि, प्रजाति विलोपन के संकट, पर्यावास के क्षय और जलवायु परिवर्तन सहित हमारे सबसे अहम पर्यावरण संबंधी के मुद्दों की जड़ है।’ टिप्पणी कीजिये।
16 Oct, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
अपशिष्ट प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? भारत में अपशिष्ट प्रबंधन में आने वाली चुनौतियों की चर्चा करते हुए सरकार द्वारा अपनायी जाने वाली पाँच सूत्रीय कार्य-योजना पर प्रकाश डालें।
24 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पारिस्थितिकी तंत्र के संतुलन को बनाए रखने में बाघ
11 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण
महत्त्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करतें हैं, भारत सरकार द्वारा बाघ संरक्षण के प्रयासों की चर्चा करते हुए संबंधित चुनौतियों पर प्रकाश डालें। -
सतत् विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की प्रतिबद्धता की दिशा में कदम बढ़ाते हुए भारतीय रेलवे द्वारा वर्ष 2030 तक रेलवे के संचालन में शून्य कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य प्राप्ति के लिए सरकार द्वारा किये गये प्रयासों पर प्रकाश डालें। सौर ऊर्जा से रेल संचालन की दिशा में संभावनाएँ तथा लाभ क्या हैं?
27 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत की नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन क्षमता पर चर्चा करें। आप इस बात से कहाँ तक सहमत हैं कि नवीकरणीय ऊर्जा ही भविष्य का एकमात्र विकल्प हो सकती है। विश्लेषण करें।
14 Aug, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
महानगरीय जलवायु में वायु प्रदूषण की बढ़ती विषाक्तता ने प्राण एवं दैहिक स्वतंत्रता के संवैधानिक अधिकार को खतरे में डाल दिया है। कथन का परीक्षण करें।
28 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में प्राकृतिक, आध्यात्मिक हेरिटेज जैसे विविधतापूर्ण पर्यटन क्षेत्र होने के बावजूद, इस क्षेत्र में अपेक्षित विकास न होने के पीछे क्या कारण हैं, इस क्षेत्र के विकास हेतु किन आवश्यक उपायों को अपनाने की ज़रूरत है। चर्चा करें।
06 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल के वर्षों में नाभिकीय ऊर्जा का एक व्यवहार्य स्रोत के रूप में उदय हुआ है। भारत में नाभिकीय ऊर्जा के विकास की आवश्यकताओं को रेखांकित करें।
23 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन के कारण समुद्र जल स्तर में वृद्धि के प्रति भारत की सुभेद्यता के बिंदुओं को स्पष्ट करते हुए वैश्विक स्तर पर पड़ने वाले प्रभावों को संक्षिप्त में समझायें।
04 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
फूड फोर्टिफिकेशन से आप समझते हैं? फूड फोर्टिफिकेशन से होने वाले लाभों की चर्चा करते हुए, इसे अपनाने में निहित चुनौतियाँ तथा इसने निपटने हेतु अपनाए जा सकने वाले उपायों को रेखांकित करें।
27 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में कुपोषण की समस्या को देखते हुए राष्ट्रीय पोषण मिशन की शुरुआत की गई। खाद्य सुरक्षा के दृष्टिकोण से यह किस प्रकार महत्त्वपूर्ण है? चर्चा करें।
16 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम’ क्या है? इसके प्रमुख प्रावधानों की चर्चा करते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
12 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में राज्यसभा में दिये गए एक विवरण में यह कहा गया कि वर्ष 2018-19 में ई-कचरे की मात्रा वर्ष 2017-18 की तुलना में दो गुना से अधिक हो गई है। ई-कचरा तथा इसके प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? ई-कचरा हेतु किये जा रहे प्रयासों को रेखांकित कीजिये।
11 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में UNEP द्वारा बढ़ते ‘इनडोर’ वायु प्रदूषण के संदर्भ में चिंता व्यक्त की गई। बढ़ते इनडोर वायु प्रदूषण के कारणों की चर्चा करते हुए इससे निपटने हेतु उपायों को रेखांकित करें।
01 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
थार्मोहैलाइन चक्र से आप क्या समझते हैं? यह जलवायु परिवर्तन को किस प्रकार प्रभावित कर सकता है?
27 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण