- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 176
-
कोपेन के जलवायु वर्गीकरण की पद्धति को समझाते हुए, उसके द्वारा वर्गीकृत जलवायु समूह व उनके लक्षणों का परिचय दीजिये तथा उष्णकटिबंधीय जलवायु व शुष्क जलवायु की तुलना कीजिये।
04 Dec, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन का प्रभाव समस्त मानवीय क्रियाकलापों पर पड़ता है, परंतु इसका सर्वाधिक प्रभाव कृषि पर पड़ रहा है। चर्चा करें।
21 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
स्मॉग क्या है ? राजधानी दिल्ली व आस-पास के क्षेत्र में इसके प्रभावी होने के क्या कारण हैं? स्मॉग को नियंत्रित करने तथा इसके होने की स्थिति में उठाए जा सकने वाले कदम कौन-से हैं?
13 Nov, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वे कौन-सी परिस्थितियाँ हैं, जो प्रवालों के निर्माण में सहायक होती हैं? प्रवाल भित्तियों के वितरण का उल्लेख करते हुए इन पर वैश्विक तापन के प्रभावों की चर्चा करें।
28 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"हाइड्रोजन से सबसे बड़ा लाभ यह है कि इसका स्थानीय संसाधनों से स्थानीय स्तर पर उत्पादन किया जा सकता है; इस प्रकार यह दुनिया के लिये ‘भविष्य का ईंधन’ साबित हो सकता है।" इस कथन पर चर्चा कीजिये और इसके लाभों और सीमाओं पर प्रकाश डालिये।
26 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जल प्रबंधन समय की मांग है। टिप्पणी करें।
25 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"वायुमंडलीय प्रक्रमों तथा मौसमों एवं जलवायु के तत्त्वों ने जीवमंडल में विभिन्न पौधों तथा जंतुओं के उद्भव, विकास तथा संवर्द्धन को प्रभावित तथा नियंत्रित किया है।" उक्त कथन के संदर्भ में जीवमंडल में सौर्यिक ऊर्जा के निवेश और उसके महत्त्व की चर्चा करें।
09 Oct, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्गीकृत प्रतिक्रिया कार्य योजना (Graded Response Action Plan) क्या है ? इसके क्रियान्वयन के समक्ष मौजूद चुनौतियों का भी उल्लेख करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में बागवानी फसलों से जुड़ी संभावनाएँ और चुनौतियाँ कौन सी हैं? पर्यावरण सुरक्षा में बागवानी फसलें किस प्रकार सहयोग करती हैं?
11 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
नदियों से रेत-खनन के क्या नुकसान हैं? कृत्रिम रूप से तैयार की गई क्रश्ड सैंड (बारीक महीन रेत) , नदी की रेत की तुलना में कैसे एक उत्तम विकल्प है?
04 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पिछले 3 वर्षों में भारत में बाघों की मृत्यु दर में अचानक वृद्धि देखी गई है। इसके कारणों का उल्लेख करते हुए इसे नियंत्रित किये जाने के लिये उपाय सुझाएँ।
02 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ध्रुवीय हिमखंडों के महत्त्व पर चर्चा करें। ये क्यों पिघल रहे हैं ? इनके पिघलने के क्या प्रभाव हो सकते हैं?
26 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भू-तापीय ऊर्जा क्या है ? भारत में भू-तापीय ऊर्जा की संभावनाओं पर चर्चा करते हुए इसके पर्यावरणीय प्रभावों पर प्रकाश डालें।
11 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
महासागरीय प्रदूषण समूची मानव जाति के लिये चिंता का विषय है। महासागरों के महत्त्व पर प्रकाश डालते हुए इनके संरक्षण के उपाय सुझाएँ।
05 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
उत्तराखंड न्यायालय द्वारा गंगा और यमुना नदियों को ‘जीवित इकाई’ (living entities) का दर्जा दिया गया। न्यायालय के इस फैसले के प्रभाव एवं इसे लागू करने के समक्ष आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण करें।
26 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘पेरिस जलवायु समझौते’ से अमेरिका का अलग होना जलवायु परिवर्तन को रोकने के वैश्विक प्रयासों पर एक बड़ा आघात है। विश्लेषण कीजिये।
03 Jun, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन न केवल नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि भारत में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक नवोन्मेषी कदम सिद्ध हो सकता है। नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन करें।
24 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
"अपशिष्ट जल (Wastewater) एक समस्या नहीं बल्कि बहुमूल्य परिसंपत्ति है" जिसका प्रयोग सतत् विकास के लिये किया जाना चाहिये।" भारत में अपशिष्ट जल का कैसे प्रयोग किया जाए कि यह एक बहुमूल्य परिसंपत्ति सिद्ध हो सके?
24 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कार्बन कर (Carbon tax) क्या होता है? जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति (Mitigation policy) के रूप में यह एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें।
18 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारतीय अपवर्जन रिपोर्ट (Indian Exclusion Report: IXR) क्या है? हाल ही में जारी भारतीय अपवर्जन रिपोर्ट-2016 के महत्त्वपूर्ण निष्कर्षों पर प्रकाश डालिए।
17 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वैश्विक तापन (Global Warming) एवं जलवायु परिवर्तन ने दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों को किस प्रकार से प्रभावित किया है? यहाँ से विस्थापित जलवायु शरणार्थियों के प्रति विकसित देशों की क्या प्रतिक्रिया है? जलवायु शरणार्थियों की समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है? सुझाव दें।
16 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पारिस्थितिकी तंत्र में अतिशय मानवीय हस्तक्षेप ने वायुमंडलीय वातावरण से संबंधित गंभीर समस्याओं को जन्म दिया है। ऐसी कुछ प्रमुख समस्याओं की विवेचना कीजिये।
13 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन, प्रवाल द्वीपों के अस्तित्व के समक्ष उपस्थित अनेक चुनौतियों में से एक है। चर्चा कीजिये। साथ ही बताएं कि प्रवाल द्वीपों के विनाश को रोकने हेतु क्या उपाय किये जा सकते है?
11 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में सूखा, बाढ़ एवं पेयजल की अनुपलब्धता जैसी समस्याओं को एक साथ साधने के लिये 'नदी जोड़ो परियोजना' एक रामबाण साबित हो सकती है। समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।
06 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं तथा स्थानीय समुदायों की भूमिका की चर्चा कीजिये।
04 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही के वर्षों में ‘वायु प्रदूषण’ ने एक गंभीर पर्यावरणीय समस्या का रूप ले लिया है। इस समस्या के निदान हेतु नवाचार समाधानों का उल्लेख करें।
01 Apr, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण