- फ़िल्टर करें :
- अर्थव्यवस्था
- विज्ञान-प्रौद्योगिकी
- पर्यावरण
- आंतरिक सुरक्षा
- आपदा प्रबंधन
कुल प्रश्नों की संख्या : 176
-
भारत दुनिया के सर्वाधिक आपदा प्रवण क्षेत्रों में से एक है, जिसका लगभग 85% क्षेत्र एक या कई आपदाओं के प्रति सुमेद्य है एवं 22 राज्य व केंद्रशासित क्षेत्र इससे अक्रांत हैं। उक्त कथन के संदर्भ में भारत की आपदा प्रवणता की स्थिति की व्याख्या करें।
05 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मृदा निम्नीकरण एक गंभीर पर्यावरण समस्या है जिसका सामाजिक, आर्थिक एवं मनोवैज्ञानिक दुष्परिणाम भी चिंतनीय है। विवेचना करें।
04 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘जैविक ऊर्जा’ देश की ऊर्जा सुरक्षा में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है, फिर भी बहुविध कारणों से भारत में जैविक ऊर्जा का उत्पादन इसकी विद्यमान क्षमता से काफी निम्नतर है। विवेचना करें।
02 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
वर्तमान युग में बदलते पर्यावरणीय परिदृश्य में लगातार दूषित होती ‘नगरीय जलवायु’ मानवीय क्रियाकलापों का ही एक उप-उत्पाद है। टिप्पणी करें।
01 Feb, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
क्या अनुसूचित जनजाति और अन्य परंपरागत वनवासी अधिनियम, 2006 वन संबंधी कानूनों में आंशिक सुधार कर परंपरागत वनवासी समुदायों के अधिकारों को विधिक मान्यता प्रदान करता है? अपने मत की पुष्टि हेतु ठोस साक्ष्य प्रस्तुत करें।
29 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्राकृतिक आपदाओं के कारण के रूप में स्थापित चरम मौसमी घटनाओं यथा-बाढ़ और भारी वर्षा के अलावा चरम ताप का धीरे-धीरे इसमें शामिल होना क्या जलवायु परिवर्तन की तीव्र परिणति को दर्शाता है? भारत द्वारा इस संदर्भ में किये जा रहे प्रयासों पर चर्चा करें।
19 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत द्वारा 2022 तक ‘सिंगल-यूज़ प्लास्टिक’ के प्रयोग को पूरी तरह खत्म करने की प्रतिबद्धता के तहत किये जा रहे ‘प्लास्टिक बैन’ का क्रियान्वयन क्या पूरी तरह संभव है? अगर नहीं तो, जरूरी है कि इसकी सफलता हेतु ऑल सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जन आंदोलन का प्रयोग किया जाए। चर्चा कीजिये।
10 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सतत् ऊर्जा के लिये नियामक संकेतक (RISE) 2018 के अनुसार, सतत् ऊर्जा हेतु मज़बूत नीतिगत ढाँचा अपनाने वाले देशों और अक्षय ऊर्जा तथा ऊर्जा दक्षता लक्ष्यों की प्रभावशीलता की विवेचना करें।
02 Jan, 2019 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भूमि एवं जल संसाधनों का प्रभावी प्रबंधन मानव विपत्तियों को प्रबल रूप से कम कर देगा। स्पष्ट कीजिये।
29 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन के संभावित व्यवधान पर्वत तंत्र को प्रभावित करते हैं जो कि नाजुक पारिस्थितिक तंत्र के भाग होते हैं। हिमालय के संदर्भ में हाल ही में हुए एक अध्ययन के अनुसार इस समस्या पर प्रकाश डालें।
26 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पहली पीढ़ी (1 जी), दूसरी पीढ़ी (2 जी) और तीसरी पीढ़ी (3 जी) के जैव ईंधन से आप क्या समझते हैं? जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 की विशेषताओं को बताते हुए इसके संभावित लाभ पर चर्चा करें।
24 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
मृदा अपरदन से आप क्या समझते हैं? मृदा अपरदन के प्रकारों को सोदाहरण बताते हुए इसके लिये उत्तरदायी विभिन्न कारकों की विवेचना कीजिये।
21 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘माइक्रोप्लेट्स’ से आप क्या समझते हैं? ‘टूजो विल्सन’ की अवधारणा किस प्रकार ‘प्लेट विवर्तनिकी सिद्धांत’ को समझने में सहायक सिद्ध हुई है?
18 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘समुद्री ऊष्मा बजट’ अवधारणा को स्पष्ट करें। वैश्विक तापन की समकालीन प्रवृत्ति इसे किस प्रकार असंतुलित कर रही है?
17 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘भारतीय तटीय क्षेत्र एवं संबंधित पारिस्थितिकी तंत्र’ आज किस प्रकार के संकटों से ग्रसित है? इसके समाधान में तटीय क्षेत्र प्रबंधन कार्यक्रम की भूमिका का परीक्षण करें।
14 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
‘पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र’ से आप क्या समझते हैं? गाडगिल समिति द्वारा प्रस्तुत पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी संवेदनशील क्षेत्र के वर्गीकरण की योजना पर प्रकाश डालें।
13 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जैव-विविधता से आप क्या समझते हैं? जैव-विविधता के ह्रास के लिये उत्तरदायी कारकों को बताते हुए राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उसके संरक्षण हेतु किये जा रहे प्रयासों की चर्चा करें।
06 Dec, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सिटी गैस वितरण परियोजना (City Gas Distribution–CGD Scheme) क्या है? यह सरकार की स्वच्छ ऊर्जा पहल का समर्थन करने में किस हद तक सक्षम होगी? चर्चा करें।
29 Nov, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
ई-कचरा क्या है? पर्यावरण पर इसके प्रभावों को स्पष्ट करते हुए ई-कचरा प्रबंधन संशोधन नियम के प्रमुख प्रावधानों पर चर्चा करें।
03 Oct, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत की विशिष्ट भौगोलिक पृष्ठभूमि में नवीकरणीय ऊर्जा के विकेंद्रीकृत प्रादेशिक विकास की संभाव्यता की विवेचना करें। साथ ही इसके विकास में विद्यमान चुनौतियों की भी चर्चा करें।
28 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
सौर विकिरण प्रबंधन से आप क्या समझते हैं? इसकी प्रमुख परियोजनाओं को स्पष्ट करते हुए कमियों पर चर्चा करें।
04 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
पर्यावरण प्रभाव आकलन क्या है? इसके लाभों को स्पष्ट करते हुए वर्तमान में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये।
01 Sep, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
किगाली समझौता समान परंतु विभेदीकृत जिम्मेदारियों (Common but differentiated responsibility) के सिद्धांत पर कार्य करता है। कथन की चर्चा करते हुए इस समझौते के भारत पर पड़ने वाले प्रभावों का मूल्यांकन करें।
22 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
भारत में नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन न केवल नगरीय अपशिष्ट प्रबंधन में सहायक है बल्कि भारत में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति की दिशा में एक नवोन्मेषी कदम सिद्ध हो सकता है। नगरीय अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन की आर्थिक व्यवहार्यता का मूल्यांकन करें।
17 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“भारत प्राकृतिक संसाधनों से धनी लेकिन गरीबों का देश है, यहाँ गरीबी उन्मूलन और प्राकृतिक संसाधनों का दोहन एक-दूसरे के सापेक्ष चलते हैं।” इस कथन के संदर्भ में पर्यावरण संरक्षण और धारणीय विकास की अवधारणा का उल्लेख करें।
08 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“पिछले दो-ढाई दशकों में गरीबी कुछ कम ज़रूर हुई है, लेकिन आर्थिक असमानता की खाई और चौड़ी हुई है जो पर्यावरण पर भारी पड़ रही है।” व्याख्या कीजिये।
07 Aug, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
जलवायु परिवर्तन के कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये।
30 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
हाल ही में प्रवाल भित्तियों की रक्षा हेतु ऑस्ट्रेलियाई सरकार द्वारा लिये गए निर्णय के संदर्भ में इनके अर्थ, उपयोगिता, समस्याओं एवं वितरण के विषय में संक्षेप में चर्चा कीजिये। साथ ही यह भी स्पष्ट कीजिये कि जलवायु परिवर्तन एवं महासागरीय अम्लीकरण के कारण इन पर क्या प्रभाव पड़ता है तथा इनके बचाव हेतु क्या किया जा सकता है?
28 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
“भारत में प्रदूषण की बढ़ती समस्या का एक प्रमुख कारण परिवहन क्षेत्र से होने वाला उत्सर्जन है।” इस समस्या से निजात पाने में इलेक्ट्रिक वाहनों की भूमिका को स्पष्ट करते हुए इस संदर्भ में किये गए प्रयासों तथा अन्य नवाचारी उपायों की चर्चा करें।
25 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
कार्बन कर जलवायु परिवर्तन पर शमन नीति के रूप में एक अच्छा विचार है किंतु इसके समक्ष अनेक चुनौतियाँ भी हैं। चर्चा करें
20 Jul, 2018 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण