दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

मध्य प्रदेश स्टेट पी.सी.एस.

  • 30 Dec 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
मध्य प्रदेश Switch to English

उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ

चर्चा में क्यों?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ सुविधा विकसित करने की योजना की घोषणा की।

मुख्य बिंदु 

  • परियोजना स्थल: उज्जैन के नानखेड़ा स्टेडियम में विश्व स्तरीय हॉकी एस्ट्रो टर्फ का निर्माण किया जाएगा।
    • एस्ट्रो टर्फ: यह कृत्रिम घास की सतह आधुनिक हॉकी के लिये प्रयोग की जाती है, जो समान खेल परिस्थितियों और बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करती है।
  • उद्घाटन एवं निधि आवंटन: कार्यक्रम के दौरान लगभग 129 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया।
  • युवा एवं डिजिटल पहल: मुख्यमंत्री ने छात्रों के लिये ‘प्रोजेक्ट स्वाध्याय (सभी के लिये कोडिंग)’ शुरू किया और उद्योगों को उद्यमिता एवं रोज़गार अवसरों से जोड़ने के लिये ‘उत्कर्षउज्जैन.कॉम’ डिजिटल प्लेटफॉर्म का अनावरण किया।
  • सिंहस्थ 2028: उज्जैन में प्रत्येक 12 वर्ष में आयोजित होने वाले प्रमुख धार्मिक आयोजन, सिंहस्थ 2028 की तैयारियाँ चल रही हैं।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स Switch to English

FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025

चर्चा में क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीतने पर भारतीय शतरंज ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी को हार्दिक बधाई दी।

मुख्य बिंदु

  • स्थल: यह चैंपियनशिप दोहा, कतर में आयोजित की गई।
  • पदक विजेता: अर्जुन एरिगैसी और कोनेरू हंपी। 
    • अर्जुन एरिगैसी ने पुरुष वर्ग में और कोनेरू हंपी ने महिला वर्ग में कांस्य पदक प्राप्त किया।
  • FIDE विश्व रैपिड शतरंज चैंपियनशिप 2025: इस चैंपियनशिप में 13-चरणीय स्विस प्रणाली प्रारूप के अंतर्गत रैपिड समय-नियंत्रण अपनाया जाता है, जिसमें खिलाड़ियों की उच्च गति में निर्णय क्षमता और कौशल की परीक्षा होती है।
    • स्वर्ण पदक (पुरुष वर्ग): मैग्नस कार्लसन (नॉर्वे)।
    • स्वर्ण पदक (महिला वर्ग): जू वेनजुन (चीन)।

close
Share Page
images-2
images-2