दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राजस्थान

राष्ट्रव्यापी कृषि क्षेत्रीय सम्मेलनों की शुरुआत जयपुर से हुई

  • 02 Apr 2026
  • 11 min read

चर्चा में क्यों?

भारत सरकार ने घोषणा की है कि केंद्र–राज्य समन्वय को सुदृढ़ करने और कृषि विकास को तीव्र करने के लिये जयपुर से शुरू करते हुए देशभर में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों की एक शृंखला आयोजित की जाएगी।

मुख्य बिंदु:

  • परिचय: कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय देश के विभिन्न हिस्सों में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलनों की एक शृंखला आयोजित करेगा।
  • प्रारंभ स्थल: इस शृंखला का पहला सम्मेलन 7 अप्रैल, 2026 को राजस्थान के जयपुर में आयोजित होगा।
  • घोषणा: इस पहल की घोषणा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की।
  • उद्देश्य:
    • कृषि क्षेत्र में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच समन्वय को सुदृढ़ करना।
    • विभिन्न कृषि योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करना।
    • कृषि उत्पादकता और किसानों की आय बढ़ाने के लिये क्षेत्र-विशिष्ट रणनीतियाँ तैयार करना।
  • क्षेत्रीय कवरेज: स्थानीय कृषि चुनौतियों और अवसरों को ध्यान में रखते हुए ये सम्मेलन क्षेत्रवार आयोजित किये जाएंगे।
    • पश्चिमी क्षेत्र सम्मेलन: जयपुर (राजस्थान) – 7 अप्रैल, 2026
    • उत्तरी क्षेत्र सम्मेलन: लखनऊ (उत्तर प्रदेश) – 17 अप्रैल, 2026
    • पूर्वी क्षेत्र सम्मेलन: भुवनेश्वर (ओडिशा) – 24 अप्रैल, 2026
  • मुख्य फोकस क्षेत्र: आत्मनिर्भर दलहन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्राकृतिक कृषि मिशन और डिजिटल कृषि मिशन।

और पढ़ें: आत्मनिर्भर दलहन मिशन, राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन, प्राकृतिक कृषि मिशन

close
Share Page
images-2
images-2