दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

 Switch to English

UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026


परिचय

UPPCS नोटिफिकेशन के अनुसार, आगामी UPPCS प्रारंभिक परीक्षा 6 दिसंबर, 2026 को आयोजित की जाएगी। अभी प्रिलिम्स परीक्षा में लगभग 8 महीने और मेन्स परीक्षा में करीब 11 महीने बचे हैं। प्रिलिम्स और मेन्स परीक्षा एक समग्र तैयारी की मांग करता है, जहाँ अभ्यर्थी संतुलन बनाने में संघर्ष करते हैं। UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 के साथ, आप प्रिलिम्स और मेन्स परीक्षा की तैयारी एक सहज यात्रा के रूप में करेंगे, जहाँ आप समय को बेहतर तरीके से मैनेज करेंगे, गलतियों से बचेंगे और परीक्षा के लिए तैयार रहेंगे।

यह प्रोग्राम केवल पढ़ाई और टेस्ट तक सीमित नहीं है, बल्कि यह रणनीतिक मेंटरशिप से जुड़ा होगा, जिसमें व्यक्तिगत मार्गदर्शन और निरंतर सहयोग शामिल होगा, ताकि आप UPPCS परीक्षा 2026 को आत्मविश्वास के साथ एटेम्पट कर सकें।

कार्यक्रम के बारे में:

हमें यह बताते हुए खुशी है कि UPPCS 2026 के लिए UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 शुरू कर रहे हैं। मेंटर्स के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम शैक्षणिक सहायता, मेंटर गाइडेंस, नियमित टेस्ट, रणनीतिक योजना और लाइब्रेरी सुविधाएं प्रदान करता है।

यह कार्यक्रम प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा की इंटीग्रेटेड तैयारी पर केंद्रित है, जिसमें कंसेप्ट बिल्डिंग, गहन समझ, नियमित रिवीजन और अभ्यास के माध्यम से अभ्यर्थी को बेहतर प्रदर्शन और उच्च रैंक प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

इस कार्यक्रम में कौन शामिल हो सकता है?

UPPCS 2026 की परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में एडमिशन दो तरीकों से लिया जा सकता है, या तो इंडक्शन टेस्ट के माध्यम से या पेड एडमिशन के माध्यम से।

  1. इस प्रोग्राम में एडमिशन के लिए होने वाले इंडक्शन टेस्ट में बैठने का अवसर सिर्फ Drishti UPSC + UPPCS (Foundation) प्रोग्राम, UPPCS (Foundation) प्रोग्राम और UPPCS मेन्स मेंटरशिप प्रोग्राम – 2025 के विद्यार्थी को मिलेगा, बशर्ते वे जरूरी योग्यता पूरी करते हों।
  2. जो विद्यार्थी उपरोक्त श्रेणी (पहला बिंदु) में नहीं आते हैं, वे निर्धारित शुल्क का भुगतान करके कार्यक्रम में एडमिशन ले सकते हैं। इस कार्यक्रम में एडमिशन के लिए शुल्क संरचना नीचे दिए गए विवरण में उपलब्ध है।

इंडक्शन टेस्ट और चयन प्रक्रिया के बारे में:

हम Drishti UPSC + UPPCS (Foundation) प्रोग्राम, UPPCS (Foundation) प्रोग्राम और UPPCS मेन्स मेंटरशिप प्रोग्राम – 2025 के विद्यार्थी को इंडक्शन टेस्ट में भाग लेने के लिए अवसर प्रदान कर रहे हैं, जो विद्यार्थी इंडक्शन टेस्ट उत्तीर्ण करेंगे, उन्हें निःशुल्क एडमिशन मिलेगा।

इंडक्शन टेस्ट के माध्यम से एडमिशन की प्रक्रिया:

  • रजिस्ट्रेशन लिंक: योग्य विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करके आवेदन करें।
  • मेंटरशिप इंडक्शन टेस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म निःशुल्क है और इसे केवल Drishti वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन मोड में ही भरा जा सकता है।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद, विद्यार्थी को इंडक्शन टेस्ट में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। मेंटरशिप प्रोग्राम में आपका एडमिशन इंडक्शन टेस्ट में आपकी सफलता पर निर्भर है।
    • रजिस्ट्रेशन शुरू: 22 मार्च 2026
    • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2026, रात 11:59 बजे तक।
  • कृपया रजिस्ट्रेशन कराने या केंद्र पर आने से पहले (किसी भी सहायता के लिए) नीचे उल्लिखित महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट्स अपने पास तैयार रखें:
    • सरकारी पहचान पत्र की मूलप्रति (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) (jpg, pdf)
    • नवीनतम पासपोर्ट आकार की फोटो (jpg, pdf)
    • दृष्टि आईडी कार्ड (jpg, pdf)
  • एडमिट कार्ड:
    • रजिस्ट्रेशन के बाद, विद्यार्थी को एडमिट कार्ड प्राप्त होगा। इस पर विद्यार्थी का रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर भी लिखा होगा।
    • विद्यार्थी को परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट और अपना दृष्टि आईडी कार्ड तथा सरकारी पहचान पत्र लाना होगा।

इंडक्शन टेस्ट का समय: यह परीक्षा 4 अप्रैल 2026 को तीन शिफ्ट (केवल ऑफलाइन मोड) में आयोजित की जाएगी। विद्यार्थी को इंडक्शन टेस्ट के लिए निम्नलिखित में से किसी भी शिफ्ट में उपस्थित होने की अनुमति होगी।

इंडक्शन टेस्ट की शिफ्ट और समय
शिफ्ट समय
पहली शिफ्ट 9:30 AM - 11:30 AM
दूसरी शिफ्ट 1:00 PM - 03:00 PM
तीसरी शिफ्ट 4:30 PM - 06:30 PM
लाइब्रेरी में इंडक्शन टेस्ट के माध्यम से उपलब्ध सीटें:
दृष्टि मेंटरशिप सेंटर सीटें
प्रयागराज 50
लखनऊ 50
इंडक्शन टेस्ट के लिए स्थान
  • प्रयागराज: 13/15, एडमोंस्टन रोड, ताशकंद मार्ग, पत्रिका चौराहे के पास, सिविल लाइन्स, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश-211001
  • लखनऊ: पहली और दूसरी मंजिल, संपत्ति संख्या-47/सीसी, बर्लिंगटन मॉल, मॉल, विधानसभा मार्ग, लालबाग, लखनऊ, उत्तर प्रदेश-226001

रिजल्ट की घोषणा:

  • इंडक्शन टेस्ट का रिजल्ट इंडक्शन टेस्ट आयोजित होने के 7 दिनों के भीतर घोषित कर दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क मेंटरशिप प्रोग्राम दिया जाएगा।
  • रिजल्ट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:
    • UPPSC द्वारा आयोजित UPPCS परीक्षा में आरक्षण प्राप्त वंचित वर्गों के अभ्यर्थियों को मेंटरशिप कार्यक्रम में शामिल होने का समान अवसर प्रदान किया जाएगा (गुणवत्ता की कमी होने पर यह अनिवार्य नहीं होगा)। उदाहरण के लिए, SC (15%), ST(7.5%), OBC (27%) और EWS (10%) का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। नोट: कृपया ध्यान दें कि यह आरक्षण नीति केवल दृष्टि के उन विद्यार्थियों पर लागू होती है जो इंडक्शन टेस्ट उत्तीर्ण करके एडमिशन लेते हैं।

प्रोग्राम की शुरुआत: UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026, 13 अप्रैल 2026 से शुरू होगा।

इंडक्शन टेस्ट की तिथि, पैटर्न और पाठ्यक्रम:

परीक्षा तिथि शनिवार, 4 अप्रैल 2026
(इंडक्शन टेस्ट एक ही दिन दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा।)
परीक्षा पैटर्न 150 बहुविकल्पीय प्रश्न
GS(120) + CSAT(30)
GS(120 Qs) CSAT(30 Qs)
परीक्षा पाठ्यक्रम स्टैटिक: 80 MCQs, करेंट अफेयर्स: 30 MCQs (जनवरी 2025 – जनवरी 2026),

स्रोत: DCAT मैगजीन (अक्टूबर 2025 – मार्च 2026), कुल: 10 MCQs
कॉम्प्रिहेंशन + डेटा-इंटरप्रिटेशन + क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड + रीजनिंग + सामान्य अंग्रेजी + सामान्य हिंदी
  • परीक्षा में सभी प्रश्न लगभग 1.33 अंक के होंगे
  • ऋणात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 ऋणात्मक अंक दिया जाएगा।
  • प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में तैयार किया जाएगा। भाषा को लेकर किसी भी विवाद की स्थिति में, अंग्रेजी भाषा में प्रकाशित प्रश्न को ही अंतिम माना जाएगा।

कार्यक्रम के अंतर्गत उपलब्ध सुविधाएं

  • साप्ताहिक स्टडी प्लान: विद्यार्थियों को एक विशेष साप्ताहिक स्टडी प्लान दिया जाएगा, जो मेन्स और प्रिलिम्स सिलेबस (GS और CSAT) को भी अच्छे से कवर करने के लिए बनाया गया है।
  • मल्टी-प्रोंग्ड मेंटरशिप प्रोग्राम: सीखने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने और रणनीतिक विकास के लिए, आपको मेंटरिंग सेशन्स के माध्यम से मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर दिया जाएगा, जो हमारे इकोसिस्टम का हिस्सा हैं।
  • विषय-वार साप्ताहिक शेड्यूल और टेस्ट::
    • हर विषय के लिए साप्ताहिक स्टडी प्लान दिया जाएगा, जिसमें GS और CSAT शामिल होंगे, साथ ही रेगुलर टेस्ट और अतिरिक्त स्टडी मटेरियल भी दिया जाएगा।
    • इस प्रोग्राम में कुल 44 टेस्ट होंगे। जिसमें 22 प्रीलिम्स टेस्ट होंगे (18 सेक्शनल टेस्ट, 3 फुल लेंथ टेस्ट और 1 ओपन मॉक टेस्ट) और 22 मेंस टेस्ट होंगे (14 सेक्शनल टेस्ट और 8 फुल लेंथ टेस्ट)।
  • एक सुसज्जित मेंटरशिप लाइब्रेरी: यह लाइब्रेरी पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण देती है, जहाँ आरामदायक बैठने की व्यवस्था और इन-हाउस मेंटर से गाइडेंस भी मिलती हैं। जो विद्यार्थी इंडक्शन टेस्ट क्वालिफाई करेंगे उन्हें ऑफलाइन मोड में एडमिशन मिलेगा, उन्हें लाइब्रेरी की सुविधा (केवल एक शिफ्ट) दी जाएगी। यह लाइब्रेरी सुविधा हमारे प्रयागराज और लखनऊ सेंटर पर उपलब्ध होगी।
  • क्वालिफाइड और समर्पित मेंटर्स: हमारे मेंटर्स आपकी तैयारी को सही दिशा देने में मदद करेंगे और कस्टमाइज्ड मेंटरशिप देंगे, जो इस परीक्षा में आपके लिए गेम चेंजर साबित होगी।
  • डाउट-क्लियरिंग सेशन्स: इन वन-टू-वन मेंटरशिप सेशन्स में, विद्यार्थी अपने विषय से जुड़े सवाल और टेस्ट की चर्चाएँ मेंटर्स से कर सकते हैं, जिससे कि उन्हें उस टॉपिक पर और ज्यादा कॉन्सेप्चुअल क्लैरिटी और सही अप्रोच मिल सके।

कोर्स/मेंटरशिप की उपलब्धता:

UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 ऑफ़लाइन और ऑनलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है।

  • ऑफलाइन विद्यार्थी के लिए, प्रयागराज और लखनऊ स्थित केंद्रों पर सुसज्जित लाइब्रेरी उपलब्ध है। हमारे कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को इनमें से किसी एक लाइब्रेरी में बैठने का अवसर मिलेगा। लाइब्रेरी में केवल एक शिफ्ट की सुविधा रहेगी। विद्यार्थी कक्षा केंद्रों में परीक्षा देंगे, नोट्स प्राप्त करेंगे, डाउट-क्लियरिंग सेशन्स में भाग लेंगे और मेंटर्स से ऑफलाइन मिलकर मार्गदर्शन प्राप्त करेंगे।
  • ऑनलाइन विद्यार्थी के लिए, लाइब्रेरी को छोड़कर सभी सुविधाएं पहले जैसी ही रहेंगी। दृष्टि लर्निंग ऐप (डीएलए) के माध्यम से परीक्षा देने की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अन्य सभी सुविधाएं भी डीएलए के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध होंगी। डाउट-क्लियरिंग सेशन्स की सुविधा कॉल या ज़ूम सेशन्स आदि के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

क्या UPPCS-2026 के लिए UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 एक सशुल्क कार्यक्रम के रूप में उपलब्ध है?

  • नॉन-दृष्टि विद्यार्थी:
    • नॉन-दृष्टि विद्यार्थी एकमुश्त एडमिशन शुल्क का भुगतान करके UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 कार्यक्रम के लिए आवेदन कर सकते हैं।
    • नॉन-दृष्टि विद्यार्थी के लिए शुल्क संरचना नीचे दी गई तालिका में बताई गई है।
  • दृष्टि विद्यार्थी:
    • दृष्टि विद्यार्थी जो इंडक्शन टेस्ट में उत्तीर्ण नहीं हो पाते हैं, वे दृष्टि प्रबंधन द्वारा निर्धारित नियमों और शर्तों के अधीन एकमुश्त एडमिशन शुल्क का भुगतान करके एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं।

शुल्क संरचना:

UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 के लिए शुल्क संरचना
विद्यार्थी की श्रेणी ऑफ़लाइन
(लाइब्रेरी सहित)
ऑफ़लाइन
(लाइब्रेरी के बिना)
ऑफ़लाइन
(लाइब्रेरी के बिना)
दृष्टि विद्यार्थी (अंग्रेजी और हिंदी माध्यम ) ₹29,999/- (लखनऊ और प्रयागराज) ₹22,499/- (लखनऊ, प्रयागराज, पटना, रांची, नोएडा और करोल बाग) ₹19,999/-Buy Now
नॉन-दृष्टि विद्यार्थी (अंग्रेजी और हिंदी माध्यम ) ₹34,999/- (लखनऊ और प्रयागराज) ₹27,499/- (लखनऊ, प्रयागराज, पटना, रांची, नोएडा और करोल बाग)
नोट:

  • कुछ दृष्टि विद्यार्थियों के लिए अतिरिक्त 20% छूट की पात्रता (नीचे दी गई शर्तों को पूरा करना आवश्यक है):
    • जो विद्यार्थी निम्न दृष्टि प्रोग्राम में नामांकित हैं – UPPCS GS (फाउंडेशन) बैच, UPSC + UPPCS GS (फाउंडेशन) बैच, दृष्टि मेन्स मेंटरशिप प्रोग्राम (UPPCS) 2024, दृष्टि मेन्स मेंटरशिप प्रोग्राम (UPPCS) 2025, और
    • जो विद्यार्थी पहले UPPCS इंटरव्यू दे चुके हैं।
  • ऑफलाइन मोड (लाइब्रेरी सहित) में एक ही शिफ्ट की लाइब्रेरी मिलेगी । उन विद्यार्थियों को जो फीस देकर या इंडक्शन टेस्ट पास करके एडमिशन लेते हैं।
  • ऑफलाइन मोड (लाइब्रेरी के बिना) में विद्यार्थी दृष्टि IAS सेंटर्स पर जाकर टेस्ट दे सकते हैं और मेंटर्स से ऑफलाइन मिलकर गाइडेंस और अपने डाउट क्लियर कर सकते हैं।
  • कृपया ध्यान दें कि मेंटरशिप प्रोग्राम में एडमिशन और लाइब्रेरी का आवंटन संबंधित लाइब्रेरी में सीटों की उपलब्धता और प्रबंधन द्वारा निर्धारित मानदंडों पर आधारित होगी।
  • कार्यक्रम में विद्यार्थियों का एडमिशन पूर्णतया उनके प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यदि विद्यार्थी का प्रदर्शन निर्धारित मानकों से कमतर पाया जाता है, तो प्रबंधन को एडमिशन शुल्क (यदि लागू हो) वापस किए बिना ऐसे विद्यार्थियों को कार्यक्रम से निष्कासित करने का अधिकार है।
  • UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 में पंजीकृत विद्यार्थियों को अपने आप UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (प्रीलिम्स) -2026 की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त फीस के मिल जाएगी।
  • इस कार्यक्रम के लिए एडमिशन शुल्क नॉन-रिफंडेबल है।
    • जो विद्यार्थी इंडक्शन टेस्ट के रिजल्ट घोषित होने से पहले शुल्क का भुगतान कर देते हैं और बाद में परीक्षा उत्तीर्ण कर लेते हैं, वह भी रिफंड के पात्र नहीं होंगे।

नोट: UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) – 2026 की वैधता केवल UPPCS प्रीलिम्स - 2026 तक ही सीमित है। केवल वे विद्यार्थी जो UPPCS प्रीलिम्स 2026 में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें ही UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (मेन्स) - 2026 के लिए पात्र माना जाएगा।

एडमिशन शुल्क के भुगतान से संबंधित विवरण (जहां भी लागू हो):

यह कार्यक्रम ऑनलाइन (दृष्टि लर्निंग ऐप के माध्यम से) और ऑफलाइन दोनों मोड में उपलब्ध है।

  • ऑनलाइन मोड: जो विद्यार्थी ऑनलाइन मोड में एडमिशन लेना चाहते हैं, वे हमारे दृष्टि लर्निंग ऐप (डीएलए) से संबंधित प्रोग्राम कोर्स खरीद सकते हैं। कोर्स का नाम है: UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026 (यह सुविधा 27 मार्च 2026 से शुरू होगी)
  • ऑफ़लाइन मोड: यदि विद्यार्थी इस कार्यक्रम के ऑफलाइन मोड में एडमिशन लेना चाहता है, तो वह अपने वांछित केंद्र पर जाकर निर्धारित शुल्क का भुगतान करके एडमिशन ले सकता है। एडमिशन प्रक्रिया 27 मार्च 2026 से शुरू होगी।
  • ऑफलाइन एडमिशन लेने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स:
    • पासपोर्ट साइज की 2 तस्वीरें
    • आधार कार्ड (मूलप्रति और फोटोकॉपी)
    • दृष्टि आईडी कार्ड (मूलप्रति और फोटोकॉपी), यदि लागू हो

UPPCS मेंटरशिप प्रोग्राम (इंटीग्रेटेड) - 2026

  • इंडक्शन टेस्ट की तिथि: 4 अप्रैल 2026
  • रजिस्ट्रेशन प्रारंभ: 22 मार्च 2026
  • रजिस्ट्रेशन लिंक: https://www.drishtiias.com/dmpi-2026-registration
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि: 26 मार्च 2026
  • परीक्षा केंद्र में एडमिशन के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स: एडमिट कार्ड और दृष्टि आईडी कार्ड/भुगतान पर्ची/सरकारी पहचान पत्र
  • परिणाम तिथि: इंडक्शन टेस्ट के 7 दिनों के भीतर इसकी घोषणा हमारी वेबसाइट पर कर दी जाएगी।
  • कार्यक्रम प्रारंभ: 13 अप्रैल 2026

सम्पर्क करने का विवरण:

ईमेल – care@groupdrishti.in
पूछताछ के लिए कृपया संपर्क करें: +91 8750187501



close
Share Page
images-2
images-2