बिहार
बिहार ने पहले ग्रीन-टेक हॉर्टिकल्चर कॉन्क्लेव की मेज़बानी की
- 02 Apr 2026
- 9 min read
चर्चा में क्यों?
तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तर का बागवानी कार्यक्रम ‘बिहार नर्सरी एंड ग्रीन-टेक कॉन्क्लेव 2026 का उद्घाटन पटना के ज्ञान भवन में किया गया, जिसका उद्देश्य प्रौद्योगिकी-आधारित बागवानी को बढ़ावा देना और किसानों की आय में वृद्धि करना है।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन प्राधिकरण: बिहार सरकार के कृषि विभाग के अंतर्गत बागवानी निदेशालय द्वारा आयोजित।
- थीम: ‘परंपरा से प्रगति तक’।
- उद्देश्य: इस कॉन्क्लेव का उद्देश्य किसानों को बागवानी में आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना, उत्पादकता बढ़ाना तथा नवाचार आधारित प्रथाओं के माध्यम से किसानों की आय में वृद्धि करना है।
- विशेष पहलें:
- उद्यान पाठशाला: किसानों और युवाओं के लिये आधुनिक बागवानी तकनीकों पर प्रशिक्षण सत्र।
- चाणक्य हॉर्टी-पिच: स्टार्टअप्स और उद्यमियों के लिये एक मंच, जहाँ वे बागवानी क्षेत्र से जुड़े नवाचारी व्यावसायिक विचार प्रस्तुत कर निवेश समर्थन प्राप्त कर सकें।
- महत्त्व: यह कार्यक्रम कृषि, बागवानी और प्रौद्योगिकी के समेकन को बढ़ावा देता है तथा इस क्षेत्र में ज्ञान आदान-प्रदान तथा नवाचार के लिये एक सशक्त मंच प्रदान करता है।
|
और पढ़ें: बागवानी |