ध्यान दें:



बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 20 Aug 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप

चर्चा में क्यों?

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 12वीं पुरुष एशिया कप हॉकी चैंपियनशिप के लिये लोगो, शुभंकर और ट्रॉफी का अनावरण किया।

  • मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी प्राइड जर्नी को भी हरी झंडी दिखाई, जो एक प्रतीकात्मक मशाल यात्रा है, जो टूर्नामेंट तक बिहार के सभी ज़िलों से होकर गुजरेगी।

मुख्य बिंदु

  • टूर्नामेंट के बारे में:
    • यह टूर्नामेंट 29 अगस्त, 2025 (राष्ट्रीय खेल दिवस और मेजर ध्यानचंद की जयंती) से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में आयोजित होगा। 
    • यह पहली बार है जब बिहार इस आयोजन की मेज़बानी कर रहा है।
    • हॉकी इंडिया और बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर के बाद बिहार का ऐतिहासिक शहर राजगीर इस आयोजन की मेज़बानी करेगा।
    • यह राजगीर का दूसरा अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है। इससे पहले वर्ष 2024 में यहाँ महिला एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी आयोजित हुई थी।
  • टूर्नामेंट विवरण:
    • इसमें भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, ओमान और बांग्लादेश की टीमें शामिल होंगी।
    • यह टूर्नामेंट अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के लिये क्वालीफायर के रूप में कार्य करेगा, जिसकी मेज़बानी बेल्जियम और नीदरलैंड करेंगे।
    • विजेता टीम को सीधे हॉकी विश्वकप में प्रवेश मिलेगा।
  • शुभंकर: 
    • आधिकारिक शुभंकर "चाँद", भारत के राष्ट्रीय पशु बाघ के साहस और स्फूर्ति का प्रतीक है तथा यह भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद से प्रेरित है।
    • चाँद की डिज़ाइन में लाल केप (Red Cape) शक्ति का प्रतीक है और जादूगर की टोपी ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा का सम्मान करती है।

एशियाई हॉकी महासंघ (AHF)

  • एशियाई हॉकी महासंघ (AHF) की स्थापना वर्ष 1958 में टोक्यो में एशियाई खेलों के दौरान हुई थी, जिसके दौरान हॉकी ने पहली बार एशियाई खेलों में भाग लिया था। 
  • AHF के पाँच संस्थापक सदस्य देश भारत, जापान, कोरिया गणराज्य, मलेशिया और पाकिस्तान थे।
  • पांच महाद्वीपीय महासंघों में से एक के रूप में, AHF उच्च प्रदर्शन परियोजनाओं, अनुदानों, उपकरणों और तकनीकी मार्गदर्शन के माध्यम से अपने सदस्य राष्ट्रीय संघों का समर्थन करके खेल को बढ़ावा देने, विकसित करने और प्रशासन में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) की सहायता करता है।


close
Share Page
images-2
images-2