दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



हरियाणा

हरियाणा सरकार ने PM POSHAN योजना के लिये ₹747 करोड़ स्वीकृत किये

  • 06 Apr 2026
  • 9 min read

चर्चा में क्यों?

हरियाणा सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिये PM POSHAN योजना के तहत पूरे राज्य के स्कूली बच्चों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिये ₹747 करोड़ का बजट स्वीकृत किया है।

मुख्य बिंदु:

  • बजट स्वीकृति: इस योजना के लिये कुल ₹747 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है, जिसमें ₹222 करोड़ केंद्रीय हिस्सा और ₹525 करोड़ राज्य हिस्सा शामिल है।
    • मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने राज्य स्तरीय स्टेरिंग-कम-मॉनिटरिंग समिति की बैठक की अध्यक्षता की।
    • योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत की गई है।
  • लाभार्थी: इस कार्यक्रम का उद्देश्य वित्तीय वर्ष 2026–27 में प्री-स्कूल से उच्च प्राथमिक कक्षाओं तक राज्य के 14.8 लाख से अधिक बच्चों को शामिल करना है।
  • निगरानी तंत्र: सरकार ने कार्यक्रम के उचित कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिये नियमित निरीक्षण, मॉनिटरिंग और फीडबैक संग्रह पर ज़ोर दिया है।
  • उद्देश्य: PM POSHAN योजना का लक्ष्य स्कूली बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना और उनकी स्कूल उपस्थिति को प्रोत्साहित करना है, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े स्कूली भोजन कार्यक्रमों में से एक बन जाए।

और पढ़ें: PM POSHAN योजना

close
Share Page
images-2
images-2