झारखंड
रॉंची में 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 शुरू
- 06 Apr 2026
- 8 min read
चर्चा में क्यों?
16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 रॉंची में आयोजित किया जा रही है, जो पूरे देश की युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों को एक साथ लाती है।
मुख्य बिंदु:
- आयोजन स्थल: चैम्पियनशिप रांची, झारखंड में आयोजित की जा रही है।
- प्रतियोगिता अवधि: प्रतियोगिता 1 अप्रैल से 12 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
- मैच मारंग गोमके जैपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम, रॉंची में खेले जाएंगे।
- आयोजक संस्था: यह कार्यक्रम हॉकी इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- प्रतिभागी टीमें: विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 29 टीमें चैंपियनशिप में हिस्सा ले रही हैं।
- डिविज़न आधारित प्रारूप: टूर्नामेंट डिविज़न-आधारित प्रतियोगिता प्रारूप (डिविज़न A, डिविज़न B और डिविज़न C) का पालन करता है ताकि टीमों के बीच प्रतिस्पर्द्धात्मक संतुलन सुनिश्चित किया जा सके।
- उद्देश्य: चैंपियनशिप का उद्देश्य युवा महिला हॉकी खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें पोषित करना है, साथ ही उन्हें अपने कौशल को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना है।
|
और पढ़ें: हॉकी इंडिया |