दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

हॉकी इंडिया के 8वें वार्षिक पुरस्कार 2025

  • 01 Apr 2026
  • 15 min read

चर्चा में क्यों?

हॉकी इंडिया के 8वें वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया, जिसमें वर्ष 2025 सत्र के दौरान भारतीय हॉकी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले तथा योगदान देने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

मुख्य बिंदु

  • परिचय: हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार, जिसकी स्थापना वर्ष 2014 में हुई थी, भारत में हॉकी के विकास में योगदान देने वाले खिलाड़ियों, अधिकारियों तथा राज्य इकाइयों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को मान्यता प्रदान करता है।
  • प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार: 
    • हार्दिक सिंह को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर (पुरुष) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • नवनीत कौर को हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर प्लेयर ऑफ द ईयर (महिला) पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
    • प्रत्येक पुरस्कार में 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल था।
  • लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड
    • भारतीय कप्तान ज़फर इकबाल को मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।
    • वह वर्ष 1980 के मॉस्को ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक विजेता टीम का हिस्सा थे।
    • इसमें 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है।
  • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर
    • बिचु देवी खरिबाम — हॉकी इंडिया बलजीत सिंह पुरस्कार
    • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ डिफेंडर: संजय — हॉकी इंडिया परगट सिंह पुरस्कार
    • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ मिडफील्डर: सुमित — हॉकी इंडिया अजीत पाल सिंह पुरस्कार
    • वर्ष के सर्वश्रेष्ठ फॉरवर्ड: सुखजीत सिंह — हॉकी इंडिया धनराज पिल्लै पुरस्कार
      • इन प्रत्येक पुरस्कारों के साथ 5 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
  • सर्वश्रेष्ठ सदस्य इकाई पुरस्कार
    • हॉकी झारखंड को ज़मीनी स्तर पर हॉकी के विकास में उसके योगदान के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • आगामी प्लेयर ऑफ द ईयर (अंडर-21):
    • पुरुष: प्रिंस दीप सिंह — हॉकी इंडिया जुगराज सिंह पुरस्कार से सम्मानित किये गए।
    •  महिला: साक्षी राणा — हॉकी इंडिया असुंता लाकड़ा पुरस्कार से सम्मानित की गईं।
      • इन दोनों पुरस्कारों के साथ प्रत्येक को 10 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।
close
Share Page
images-2
images-2