दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

दिल्ली के भारत मंडपम में पहला अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

  • 01 Apr 2026
  • 12 min read

चर्चा में क्यों?

दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD) 2026 के प्रथम संस्करण का उद्घाटन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता द्वारा नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में किया गया।

मुख्य बिंदु

  • परिचय: अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (IFFD) का प्रथम संस्करण 25 से 31 मार्च, 2026 के मध्य नई दिल्ली में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य सिनेमा तथा फिल्म निर्माताओं के लिये एक वैश्विक मंच उपलब्ध कराना था।
  • लक्षित देश: स्पेन।
  • आयोजन प्राधिकरण: यह महोत्सव दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन विकास निगम (DTTDC) द्वारा दिल्ली सरकार के सहयोग से आयोजित किया गया।
  • उद्घाटन: महोत्सव का शुभारंभ ओलिवर लैक्स द्वारा निर्देशित स्पेनिश भाषा की फिल्म 'सिरात' के प्रदर्शन के साथ हुआ।
  • वैश्विक भागीदारी: इस महोत्सव के अंतर्गत 47 देशों की 130 से अधिक फिल्में प्रदर्शित की गईं, जिन्हें 101 देशों से प्राप्त 2,000 से अधिक फिल्म प्रविष्टियों में से चयनित किया गया है, जो वैश्विक सिनेमा की विविधता को परिलक्षित करती हैं।
  • उद्देश्य: इस महोत्सव का उद्देश्य नई दिल्ली को सिनेमा तथा फिल्म निर्माण के एक वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करना तथा शहर की व्यापक फिल्म नीति पहलों के अंतर्गत फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करना है।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: उद्घाटन समारोह के दौरान 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
  • पुरस्कार एवं सम्मान: उद्घाटन समारोह के अवसर पर भारतीय सिनेमा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये शर्मिला टैगोर, धर्मेंद्र तथा नंदामुरी बालकृष्ण सहित प्रमुख फिल्म हस्तियों को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

और पढ़ें: वंदे मातरम के 150 वर्ष

close
Share Page
images-2
images-2