बिहार
बिहार पीसीएस मुख्य परीक्षा पाठ्यक्रम
- 01 May 2025
- 4 min read
मुख्य परीक्षा के लिये विस्तृत पाठ्यक्रम तथा वैकल्पिक विषयों की सूची नीचे दी गई है।
सामान्य हिंदी (अनिवार्य विषय)
इस पेपर में प्रश्न बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के माध्यमिक स्तर पर आधारित होंगे।
- निबंध लेखन: 30 अंक
- व्याकरण: 30 अंक
- वाक्य विन्यास: 25 अंक
- संक्षेपण: 15 अंक
सामान्य अध्ययन पेपर-I
- भारत का आधुनिक इतिहास और भारतीय संस्कृति: 19वीं शताब्दी के मध्य से भारत का समग्र इतिहास, बिहार के विशेष संदर्भ में।
- बिहार के आधुनिक इतिहास के संदर्भ में प्रश्न इस क्षेत्र में पाश्चात्य शिक्षा (प्रौद्योगिकी शिक्षा समेत) के आरम्भ और विकास से पूछे जाएंगे।
- इसमें भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में बिहार की भूमिका संबंधित प्रश्न रहेंगे। ये प्रश्न मुख्यतः संथाल विद्रोह, बिहार में 1857 बिरसा आंदोलन, चंपारण सत्याग्रह तथा 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन से संबंधित पूछे जाएंगे।
- भारतीय कला और संस्कृति: परीक्षार्थियों से यह आशा की जाती है कि वे मौर्य काल तथा पाल काल की कला और पटना कलम चित्रकला की मुख्य विशेषताओं से परिचित होंगे।
- गांधी, टैगोर और नेहरू जैसी प्रमुख हस्तियों के योगदान से संबंधित प्रश्न भी पूछे जाएंगे।
- राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाएँ: यह खंड राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय दोनों स्तरों पर महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं पर केंद्रित होगा।
- सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण: सांख्यिकीय विश्लेषण आरेखन और सचित्र निरूपण से संबंधित विषयों में सांख्यिकीय आरेखन या चित्रात्मक रूप से प्रस्तुत सामग्री की जानकारी के आधार पर सहज बुद्धि का प्रयोग करते हुए कुछ निष्कर्ष निकालना और उसमें पाई गई कमियों, सीमाओं और असंगतियों का निरूपण करने की क्षमता की परीक्षा होगी।
सामान्य अध्ययन पेपर-II
- भारतीय राजव्यवस्था: भारतीय राज्यव्यवस्था से संबंधित खंड में भारत की (तथा बिहार की) राजनीतिक व्यवस्था से संबंधित प्रश्न होंगे।
- भारतीय अर्थव्यवस्था और भारत का भूगोल: भारत में नियोजन प्रक्रिया के साथ-साथ भारत और बिहार दोनों के भौतिक, आर्थिक और सामाजिक भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
- भारत के विकास में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्त्व और प्रभाव: खंड में ऐसे प्रश्न पूछे जाएंगे, जो भारत तथा बिहार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के महत्त्व के बारे में परीक्षार्थी के ज्ञान का परीक्षण करें। इनमें प्रायोगिक पक्ष पर ज़ोर दिया जाएगा।
निबंध पेपर
- नैतिक और दार्शनिक निबंध
- परिकल्पनात्मक निबंध
निबंध जो कि अधोलिखित विषयों से संबंधित होंगे:
- सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और प्रशासनिक मुद्दे
- आत्मनिर्भर भारत और डिजिटल इंडिया
- बिहार की समस्याएँ, समाधान और संभावनाएँ
- बिहार की लोकप्रिय कहावतें और लोकोक्तियाँ आदि।
वैकल्पिक विषय
- अभ्यर्थियों को निम्नलिखित सूची में से एक विषय का चयन करना होगा: (प्रत्येक विषय 100 अंक का होगा तथा परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होगी।)
- प्रत्येक वैकल्पिक विषय का विस्तृत पाठ्यक्रम BPSC पाठ्यक्रम PDF में उपलब्ध है।