दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



बिहार

बिहार पुलिस को ‘प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’ पुरस्कार प्रदान किया गया

  • 04 Apr 2026
  • 8 min read

चर्चा में क्यों?

बिहार पुलिस को 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर' पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, जो भारत में किसी भी पुलिस बल के लिये सर्वोच्च सम्मानों में से एक है।

मुख्य बिंदु:

  • प्रतिष्ठित सम्मान: प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर अवार्ड को असाधारण सेवा, बहादुरी और कर्त्तव्य के प्रति प्रतिबद्धता के लिये भारत में किसी पुलिस संगठन को दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान माना जाता है।
    • इस पुरस्कार को 'निशान' के नाम से भी जाना जाता है।
    • इस वर्ष ओडिशा और सिक्किम के पुलिस बलों को भी यह सम्मान प्राप्त हुआ है।
    • बिहार पुलिस को एक विशेष बैज (ध्वज) भी प्रदान किया जाएगा, जिसे कांस्टेबल से लेकर DGP रैंक तक के सभी कर्मियों द्वारा वर्दी की बाईं आस्तीन पर पहना जाएगा।
  • मान्यता: यह पुरस्कार बिहार पुलिस को उसके समग्र पुलिसिंग प्रदर्शन और राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति उसके समर्पण की मान्यता में प्रदान किया गया है।
    • इसमें कई मानकों को शामिल किया गया था, जैसे पुलिस बल की संख्या, लैंगिक अनुपात (महिला भागीदारी), डायल-112 सेवा, साइबर पुलिसिंग, प्रशिक्षण, पुलिस भर्ती और इंटरनेट व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उपस्थिति।
close
Share Page
images-2
images-2