दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

  • 04 Apr 2026
  • 19 min read

चर्चा में क्यों?

कर्नाटक उद्घाटन खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 में समग्र चैंपियन (ओवरऑल चैंपियन) के रूप में उभरा, जबकि मेज़बान राज्य छत्तीसगढ़ अंतिम पदक तालिका में नौवें स्थान पर रहा।

मुख्य बिंदु:

  • KITG संस्करण: छत्तीसगढ़ में पहले खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) 2026 का समापन हुआ, जो विशेष रूप से जनजातीय एथलीटों के लिये समर्पित भारत का पहला राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन था।
    • ये खेल 25 मार्च से 3 अप्रैल, 2026 तक छत्तीसगढ़ के रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा के विभिन्न स्थलों पर आयोजित किये गए थे।
  • आयोजक: इन खेलों का आयोजन संयुक्त रूप से युवा मामले एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI), भारतीय ओलंपिक संघ (IOA), विभिन्न राष्ट्रीय खेल संघों और छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किया गया।
  • मैस्कॉट: ‘मोरवीर’ (Morveer) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आधिकारिक मैस्कॉट है।
    • यह नाम स्थानीय सांस्कृतिक लोकाचार से जुड़ा है, जहाँ ‘मोर’ का अर्थ ‘हमारा अपना’ और ‘वीर’ बहादुरी व शक्ति का प्रतीक है।
  • चैंपियन: कर्नाटक 23 स्वर्ण, 8 रजत और 7 कांस्य पदकों (कुल: 38) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
    • ओडिशा – रैंक 2: 21 स्वर्ण, 15 रजत, 21 कांस्य (कुल: 57)
    • झारखंड – रैंक 3: 16 स्वर्ण, 8 रजत, 11 कांस्य (कुल: 35)
    • महाराष्ट्र – रैंक 4: 6 स्वर्ण, 10 रजत, 4 कांस्य (कुल: 20)
    • असम – रैंक 6: 5 स्वर्ण, 14 रजत, 12 कांस्य (कुल: 31)
    • छत्तीसगढ़ – रैंक 9: 3 स्वर्ण, 10 रजत, 6 कांस्य (कुल: 19)
    • मध्य प्रदेश – रैंक 11: 2 स्वर्ण, 3 रजत, 6 कांस्य (कुल: 11)
    • पश्चिम बंगाल – रैंक 14: 2 स्वर्ण, 0 रजत, 0 कांस्य (कुल: 2)
    • जम्मू और कश्मीर – रैंक 15: 1 स्वर्ण, 4 रजत, 3 कांस्य (कुल: 8)
    • बिहार – रैंक 19: 1 स्वर्ण, 1 रजत, 0 कांस्य (कुल: 2)
    • राजस्थान – रैंक 22: 0 स्वर्ण, 3 रजत, 2 कांस्य (कुल: 5)
  • प्रदर्शन खेल (Demonstration Sports): स्वदेशी खेल परंपराओं को उजागर करने के लिये मलखंब और कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों को प्रदर्शन स्पर्द्धाओं के रूप में शामिल किया गया था।
  • उत्कृष्ट एथलीट: कर्नाटक के तैराक मणिकांत एल. सबसे सफल एथलीट बनकर उभरे, जिन्होंने आठ स्वर्ण और एक रजत पदक जीता।
    • महिला एथलीट: ओडिशा की अंजलि मुंडा ने तैराकी में पाँच स्वर्ण पदक हासिल किये।
  • उद्देश्य: इन खेलों का उद्देश्य जनजातीय युवाओं के बीच खेल प्रतिभा की पहचान करना, उन्हें निखारना और बढ़ावा देना तथा खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत स्थानीय स्तर के खेलों को मज़बूत करना है।

और पढ़ें: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स

close
Share Page
images-2
images-2