दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs



उत्तर प्रदेश

डाक प्रशिक्षण केंद्र, सहारनपुर की प्लेटिनम जयंती

  • 04 Apr 2026
  • 7 min read

चर्चा में क्यों?

डाक विभाग ने डाक प्रशिक्षण केंद्र (PTC), सहारनपुर की प्लेटिनम जयंती (75 वर्ष) मनाई।

मुख्य बिंदु:

  • अवसर: डाक प्रशिक्षण केंद्र (PTC), सहारनपुर की 75वीं वर्षगाॅंठ के उपलक्ष्य में एक विशेष डाक टिकट जारी किया गया।
    • इस स्मारक डाक टिकट का विमोचन केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया द्वारा आकाशवाणी भवन, नई दिल्ली में किया गया।
  • भूमिका: PTC सहारनपुर की स्थापना डाक कर्मियों को संरचित और पेशेवर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिये की गई थी।
    • इसकी स्थापना 2 अप्रैल, 1951 को हुई थी।
    • यह केंद्र उत्तर भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के डाक कर्मियों की सेवा करने वाला एक प्रमुख प्रशिक्षण संस्थान बन गया है।
  • उल्लेख: उन्होंने इस अवसर को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और राष्ट्र निर्माण तथा वर्ष 2030 तक भारत को वैश्विक लॉजिस्टिक्स पावरहाउस बनाने की यात्रा में PTC की भूमिका पर प्रकाश डाला।

और पढ़ें: लॉजिस्टिक्स पावरहाउस 

close
Share Page
images-2
images-2