- फ़िल्टर करें :
- भूगोल
- इतिहास
- संस्कृति
- भारतीय समाज
कुल प्रश्नों की संख्या : 1042
-
विश्व के विभिन्न देशों में रेलवे के आगमन से होने वाले सामाजिक-आर्थिक प्रभावों को उजागर कीजिये। (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
13 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
उष्णकटिबंधीय देशों में खाद्य सुरक्षा पर जलवायु परिवर्तन के परिणामों की विवेचना कीजिये। (150 शब्द, यू.पी.एस.सी. मुख्य परीक्षा 2023)
13 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्राचीन भारत के विकास की दिशा में भौगोलिक कारकों की भूमिका को स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
06 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
महात्मा गांधी और रवीन्द्रनाथ टैगोर में शिक्षा और राष्ट्रवाद के प्रति सोच में क्या अंतर था? (150 शब्द, यूपीएससी मेन्स 2023)
06 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत जैसे विकासशील देशों के संदर्भ में वैश्वीकरण के प्रभावों की जाँच कीजिये और चर्चा कीजिये कि भारत तेज़ी से वैश्वीकृत हो रही दुनिया में आर्थिक विकास तथा अपनी सांस्कृतिक एवं सामाजिक पहचान की सुरक्षा के बीच संतुलन कैसे बना सकता है? (250 शब्द)
30 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
सामाजिक एकता और देश के समग्र विकास पर सांप्रदायिकता की चुनौतियों और निहितार्थों का विश्लेषण करते हुए सांप्रदायिकता से निपटने में राज्य की नीतियों की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
30 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
भारत में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों द्वारा सामना की जाने वाली प्रमुख चुनौतियों और संबंधित मुद्दों का परीक्षण कीजिये जिसमें सामाजिक कलंक, भेदभाव और कानूनी मान्यता की अनुपस्थिति की भूमिका पर ज़ोर दिया गया है। (250 शब्द)
23 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
महासागरीय धाराओं के निर्माण में योगदान देने वाले प्राथमिक और द्वितीयक कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक कैसे परस्पर अंतः क्रिया करते हैं तथा महासागरीय धाराओं की विशेषताओं को प्रभावित करते हैं, और इन अंतः क्रियाओं के वैश्विक निहितार्थ क्या हैं? (250 शब्द)
23 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जाति व्यवस्था भारतीय समाज की एक अनूठी विशेषता रही है। भारत में जाति जनगणना जातियों के उत्पीड़न और सीमांतीकरण के सदियों पुराने संकट का समाधान कैसे करेगी? व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
16 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
इज़राइल-फिलिस्तीन संघर्ष के मुद्दे को प्रथम और द्वितीय दोनों विश्व युद्धों के लिये उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
16 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
18वीं और 19वीं शताब्दी में यूरोप के औद्योगीकरण में योगदान देने वाले कारकों पर चर्चा कीजिये। इस अवधि के दौरान औद्योगीकरण ने यूरोपीय समाज को किस प्रकार प्रभावित किया? (250 शब्द)
09 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
"ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड" (GLOF) से आप क्या समझते हैं? हिमालय क्षेत्र में GLOF के कारणों और परिणामों की चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
09 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
स्वतंत्रता पश्चात भारत में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्ष 1857 का विद्रोह किस प्रकार से भारत में शासन परिवर्तन का निर्णायक मोड़ था? इस विद्रोह के महत्त्व पर प्रकाश डालिये। (150 शब्द)
25 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. लोक कलाओं के विभिन्न कला रूपों के माध्यम से संस्कृति की विविधता और प्रकृति के सामंजस्य को किस प्रकार प्रतिबिंबित किया जाता है? व्याख्या कीजिये। (150 शब्द)
18 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
वीर सावरकर और महात्मा गांधी के राजनीतिक एवं वैचारिक दृष्टिकोण के बीच समानताओं और अंतरों पर चर्चा कीजिये? (150 शब्द)
18 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय स्थापत्य के इतिहास को आकार देने में विजयनगर साम्राज्य के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
11 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
पृथ्वी की सतह पर तापमान, वर्षण एवं वायु के वितरण को प्रभावित करने वाले प्रमुख कारकों पर चर्चा कीजिये। ये कारक विभिन्न जलवायु क्षेत्रों में किस प्रकार भिन्न होते हैं? (250 शब्द)
11 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भारतीय समाज पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिये। इसने महिलाओं और हाशिये पर रहने वाले समूहों के सामाजिक सशक्तिकरण को किस प्रकार प्रभावित किया है? (250 शब्द)
17 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
वैश्विक राजनीति और आर्थिक व्यवस्था पर प्रथम विश्व युद्ध के प्रभावों का आलोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
17 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
वर्तमान के परस्पर संबंधित विश्व में, जनमत और विचार-विमर्श को आकार देने में सोशल मीडिया प्लेटफार्मों की भूमिका निर्विवाद है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज़ के प्रसार से उत्पन्न नैतिक चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। अपने उत्तर के पक्ष में उदाहरण भी दीजिये। (250 शब्द)
13 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
जलवायु परिवर्तन की अवधारणा तथा वैश्विक पारिस्थितिकी तंत्र एवं मानव समाज पर इसके प्रभाव की विवेचना कीजिये। जलवायु परिवर्तन में योगदान देने वाले प्रमुख कारकों का परीक्षण कीजिये तथा इसके प्रतिकूल प्रभावों को कम करने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
10 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
भक्ति साहित्य की प्रकृति और भारतीय संस्कृति में इसके योगदान का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
10 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
सामाजिक-आर्थिक कारकों एवं नीतिगत हस्तक्षेपों को ध्यान में रखते हुए, भारत में शहरी गरीबी को दूर करने से संबंधित चुनौतियों और संभावित समाधानों पर चर्चा कीजिये।(150 शब्द)
03 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
स्वदेशी आंदोलन के उद्देश्यों एवं तरीकों को बताते हुए भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन पर इसके प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
03 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. भारत में मृदा अपरदन के प्रमुख प्रकार एवं कारण क्या हैं? इसका भारत के पर्यावरण और अर्थव्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है? (150 शब्द)
26 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. वर्ष 1920 में महात्मा गांधी द्वारा शुरू किये गए असहयोग आंदोलन की मुख्य विशेषताएँ और उपलब्धियाँ क्या थीं? इसका भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर क्या प्रभाव पड़ा था? (250 शब्द)
26 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारतीय समाज की विविधता और बहुलवाद पर वैश्वीकरण के प्रभावों की चर्चा कीजिये। अपने उत्तर के समर्थन में उपयुक्त उदाहरण दीजिये। (150 शब्द)
19 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
उन कारकों का विश्लेषण कीजिये जिनके कारण सिंधु घाटी सभ्यता का उत्थान और पतन हुआ। मानव इतिहास में इस सभ्यता के प्रमुख योगदान क्या रहे हैं? (250 शब्द)
19 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
भारत में राष्ट्रीय एकता और शासन पर क्षेत्रवाद के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
12 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज