कुल प्रश्नों की संख्या : 245
-
अफ्रीकी देशों के साथ भारत के जुड़ाव के रणनीतिक महत्त्व पर चर्चा कीजिये तथा यह भारत की व्यापक विदेश नीति के उद्देश्यों के साथ किस प्रकार संरेखित है। (150 शब्द)
18 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के साथ अपने सामरिक और आर्थिक संबंधों को मज़बूत करने में भारत की एक्ट ईस्ट नीति की प्रभावशीलता का मूल्यांकन कीजिये। साथ ही भारत तथा आसियान देशों के बीच सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर भी गहनता से विचार कीजिये। (250 words)
04 Jun, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्षेत्रीय शक्तियों एवं गुटों का उदय वैश्विक व्यवस्था को नया आकार दे रहा है। संयुक्त राष्ट्र जैसी स्थापित बहुपक्षीय संस्थाओं के संदर्भ में इसके संभावित निहितार्थों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
28 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
वर्ष 1951 के शरणार्थी सम्मेलन तथा वर्ष 1967 के इसके प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर न करने के भारत के निर्णय हेतु उत्तरदायी कारणों पर चर्चा कीजिये। इसके साथ ही भारत के समक्ष विद्यमान शरणार्थी चुनौतियों पर भी चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पश्चिम एशिया के राजनीतिक विकास से संबंधित चुनौतियों पर चर्चा करते हुए इन चुनौतियों से निपटने के तरीके बताइये। (250 शब्द)
14 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-प्रशांत क्षेत्र में क्वाड (QUAD) समूह के महत्त्व का आकलन कीजिये। भारत के रणनीतिक हितों एवं उभरते भू-राजनीतिक परिदृश्य पर ध्यान केंद्रित करते हुए क्षेत्रीय सुरक्षा हेतु इसके निहितार्थ का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
07 May, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्षेत्रीय स्थिरता और भारत की विदेश नीति के उद्देश्यों पर अपने पड़ोसियों के साथ भारत के बदलते संबंधों के प्रभाव की विवेचना कीजिये। (250 शब्द)
23 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्षेत्रीय सहयोग को बढ़ावा देने तथा भू-राजनीतिक मुद्दों को हल करने के क्रम में भारत की 'पड़ोसी प्रथम की नीति' के महत्त्व एवं संबंधित चुनौतियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
09 Apr, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विश्व व्यापार संगठन (WTO) के 13वें मंत्रिस्तरीय सम्मेलन की सफलताओं एवं सीमाओं का परीक्षण कीजिये। बदलती वैश्विक गतिशीलता के आलोक में WTO के महत्त्व को बनाए रखने हेतु रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
12 Mar, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-मालदीव संबंधों के महत्त्व का आकलन कीजिये। इस द्विपक्षीय संबंध में निहित चुनौतियों की पहचान करते हुए उन्हें दूर करने की रणनीतियाँ बताइये। (250 शब्द)
27 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
"खुफिया कूटनीति" की अवधारणा और समकालीन अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में इसके महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय दृष्टिकोण के संदर्भ में 21वीं सदी में वैश्विक शासन को नवीन आकार प्रदान करने में एक गैर-पश्चिमी मंच के रूप में ब्रिक्स का महत्त्व, चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Feb, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत-नेपाल संयुक्त आयोग दोनों देशों की चिंताओं को प्रभावी ढंग से हल करने के साथ इन देशों के बीच पारस्परिक हितों को किस प्रकार बढ़ावा दे सकता है? (150 शब्द)
09 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
'समुद्र ब्रह्मांड का एक महत्त्वपूर्ण घटक है'
उपरोक्त कथन के आलोक में पर्यावरण संरक्षण, समुद्री सुरक्षा और सुरक्षा को बढ़ाने में आई.एम.ओ. (अंतर्राष्ट्रीय समुद्री संगठन) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
02 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘नाटो का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण और एक मज़बूत अमेरिका-यूरोप रणनीतिक साझेदारी भारत के लिये अच्छा काम करती है।’ इस कथन के बारे में आपकी क्या राय है? अपने उत्तर के समर्थन में कारण और उदाहरण दीजिये। ( 250 शब्द, UPSC मुख्य परीक्षा 2023)
02 Jan, 2024 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय प्रवासियों ने पश्चिम में नई ऊँचाइयों को छुआ है। भारत के लिये इसके आर्थिक और राजनीतिक लाभों का वर्णन कीजिये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मेन्स 2023)
28 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
‘संघर्ष का विषाणु एस.सी.ओ के कामकाज को प्रभावित कर रहा है’
उपर्युक्त कथन के आलोक में समस्याओं को कम करने में भारत की भूमिका बताइये। (उत्तर 150 शब्दों में दीजिये, यूपीएससी मेन्स 2023)
28 Nov, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
संयुक्त राष्ट्र (UN) की उसके सराहनीय कार्यों के बावजूद विश्व में शांति और सुरक्षा बनाए रखने में विफलता के लिये अक्सर आलोचना की जाती है। इसके सामने आने वाली चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये तथा 21वीं सदी में संयुक्त राष्ट्र की भूमिका एवं प्रभावशीलता को बढ़ाने के लिये कुछ सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
31 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
दुनिया भर में भू-राजनीतिक और सामाजिक-आर्थिक आयामों में परिवर्तन हो रहे हैं, जिसके चलते संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में सुधारों की आवश्यकता है जो कि के इसके अस्तित्व में आने के बाद से ही लंबित रहे हैं। स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
17 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत की अर्थव्यवस्था, ऊर्जा सुरक्षा एवं विदेश नीति पर चल रहे इज़राइल-हमास संघर्ष के परिणामों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
10 Oct, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
G20 में अफ्रीका के शामिल होने के बाद अफ्रीका और विश्व के संभावित विकास तथा चिंताओं पर चर्चा कीजिये ? (250 शब्द)
12 Sep, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत के समक्ष विद्यमान चुनौतियों और अवसरों का विश्लेषण कीजिये। भारत इस क्षेत्र में अपने रणनीतिक और आर्थिक हितों का लाभ किस प्रकार उठा सकता है? (250 शब्द)
11 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्या आप इस बात से सहमत हैं कि भारत को NATO+ में शामिल नहीं होना चाहिये? अपने उत्तर के पक्ष में कारण भी दीजिये। (150 शब्द)
04 Jul, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. हिंद-प्रशांत क्षेत्र से संबंधित भारत की चुनौतियाँ और अवसर क्या हैं? भारत के रणनीतिक हितों को उन्नत करने में क्वाड (QUAD) की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Jun, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
क्षेत्रीय और वैश्विक परिदृश्य के संदर्भ में भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों के महत्त्व का विश्लेषण कीजिये। ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु उपाय सुझाइए। (250 शब्द)
23 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विदेश नीति के उद्देश्यों, क्षेत्रीय स्थिरता और आर्थिक हितों के संदर्भ में खाड़ी देशों के साथ भारत के संबंधों के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। खाड़ी देशों के साथ अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिये भारत द्वारा अपनाई गई रणनीतियों पर प्रकाश डालिये। (250 शब्द)
16 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारत और थाईलैंड के बीच में 75 साल के राजनयिक संबंधों के प्रमुख पहलू क्या हैं? चर्चा कीजिये कि यह दोनों देश भविष्य में अपनी रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत बनाने के लिये इन संबंधों का लाभ किस प्रकार उठा सकते हैं। (250 शब्द)
11 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
भारतीय सिनेमा की भूमिका को बताते हुए भारत की सॉफ्ट पॉवर में इसके योगदान को स्पष्ट कीजिये। भारत की सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक आकांक्षाओं के संदर्भ में इसकी प्रासंगिकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
04 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
एक वैश्विक शक्ति के रूप में चीन के उदय के आलोक में आप विकसित होती अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली के भविष्य को किस प्रकार देखते हैं? (250 शब्द)
28 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
विदेश नीति के उद्देश्यों को प्राप्त करने के एक उपकरण के रूप में आर्थिक प्रतिबंधों की प्रभावशीलता का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
14 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध