- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 120
-
गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक ( लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 से संबंधित मुद्दे क्या हैं? इन मुद्दों को बताते हुए इनके समाधान हेतु उपाय सुझाइए।(150 शब्द)
30 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने के क्रम में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
02 May, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में जनजातीय समुदायों पर विकास परियोजनाओं और नीतियों के प्रभावों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
18 Apr, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारतीय समाज और राजनीति में महिलाओं की भूमिका पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में किन तरीकों से लिंग आधारित हिंसा के मुद्दों का समाधान होने के साथ महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा मिल सकता है? (150 शब्द)
14 Mar, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
आवासविहीन होने जैसे मुद्दे सामाजिक न्याय को किस प्रकार प्रभावित करते हैं तथा इन मुद्दों का समाधान करने के लिये हम किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
28 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हम शिक्षा, नीतिगत पहल और जमीनी स्तर की सक्रियता के माध्यम से अधिक न्यायपूर्ण और समतायुक्त समाज बनाने के दिशा में किस प्रकार कार्य कर सकते हैं? (150 शब्द)
14 Feb, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सामाजिक न्याय के संदर्भ में LGBTQ+ समुदाय के समक्ष मुख्य चुनौतियाँ क्या हैं और इनका समाधान कैसे किया जा सकता है? (250 शब्द)
31 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में सामाजिक न्याय पर आर्थिक नीतियों के प्रभाव का विश्लेषण कीजिये और समावेशी एवं न्यायसंगत आर्थिक विकास सुनिश्चित करने हेतु उपाय बताइये। (150 शब्द)
17 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत के पड़ोस में अफीम की अवैध खेती का सबसे बड़ा क्षेत्र होना, भारत के युवाओं के लिये खतरा है। इस खतरे को रोकने के लिये आवश्यक सुरक्षात्मक उपायों पर चर्चा कीजिये? (250 शब्द)
10 Jan, 2023 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्रक पर डिजिटल डिवाइड के प्रभावों की चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
27 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्द्धी बनाने के लिए इसमें व्यापक सुधार की आवश्यकता है। शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और इनके क्रियान्वयन हेतु सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
05 Dec, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. डिजिटल डिवाइड से समाज में असमानता और विषमता उत्पन्न होती है तथा इससे शिक्षा तक असमान पहुँच की समस्या भी पैदा होती है। चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
20 Sep, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में विकास प्रक्रिया का एक बड़ा परिणाम जनजातीय और अन्य हाशिये पर मौजूद समुदायों का विस्थापन है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
21 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
जनसांख्यिकीय लाभांश का लाभ उठाने के क्रम में स्वास्थ्य एक सबसे महत्त्वपूर्ण आधार है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति 2017 को ध्यान में रखते हुए चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
21 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिये ‘सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लर्न)’ की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।’’ टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
14 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या लैंगिक असमानता, गरीबी और कुपोषण के दुश्चक्र को महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को सूक्ष्म वित्त (माइक्रोफाइनेंस) प्रदान करके तोड़ा जा सकता है? सोदाहरण स्पष्ट कीजिये।
14 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘व्यावसायिक शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण को सार्थक बनाने के लिये ‘सीखते हुए कमाना (अर्न व्हाइल यू लर्न)’ की योजना को सशक्त करने की आवश्यकता है।’’ टिप्पणी कीजिये।
03 Jun, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘भारत में सार्वजनिक नीति बनाने में दबाव समूह महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।’’ समझाइये कि व्यवसाय संघ, सार्वजनिक नीतियों में किस प्रकार योगदान करते हैं? (150 शब्द)
31 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘एक कल्याणकारी राज्य की नैतिक अनिवार्यता के अलावा, प्राथमिक स्वास्थ्य संरचना धारणीय विकास की एक आवश्यक पूर्व शर्त है।’’ विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
31 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष रूप से, डिजिटल निरक्षरता ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आई.सी.टी.) की अल्प-उपलब्धता के साथ मिलकर सामाजिक-आर्थिक विकास में बाधा उत्पन्न की है? औचित्य सहित परीक्षण कीजिये? (250 शब्द)
27 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘यद्यपि स्वातंत्र्योत्तर भारत में महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता हासिल की है, इसके बावजूद महिलाओं और नारीवादी आंदोलन के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण पितृसत्तात्मक रहा है।’’ महिला शिक्षा और महिला सशक्तीकरण की योजनाओं के अतिरिक्त कौन-से हस्तक्षेप इस परिवेश के परिवर्तन में सहायक हो सकते हैं?
24 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या नागरिक समाज और गैर-सरकारी संगठन, आम नागरिक को लाभ प्रदान करने के लिये लोक सेवा प्रदायगी का वैकल्पिक प्रतिमान प्रस्तुत कर सकते हैं? इस वैकल्पिक प्रतिमान की चुनौतियों की विवेचना कीजिये। (उत्तर 250 शब्दों में दीजिये।)
10 May, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सूक्ष्म वित्तीयन की शुरुआत भारत में गरीबी के समाधान और स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को सशक्त बनाने के लिये की गई थी। अपनी निहित क्षमताओं के बावजूद, सूक्ष्म वित्तीयन क्षेत्र भारत में पहुँच से संबंधित चुनौतियों का सामना कर रहा है। विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
19 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत में विकास प्रक्रिया का एक बड़ा परिणाम जनजातीय और अन्य हाशिये पर मौजूद समुदायों का विस्थापन है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
12 Apr, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत में मानवाधिकारों की रक्षा और बढ़ावा देने में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) की भूमिका का समालोचनात्मक परीक्षण कीजिये। (250 शब्द)
29 Mar, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘‘भारत द्वारा अपनाई गई नीतियों का प्रभावी कार्यान्वयन यह सुनिश्चित करेगा कि जनसांख्यिकीय लाभांश, जो एक समय-सीमित अवसर है, भारत के लिये वरदान बन जाए।’’ चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
25 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
"हालाँकि महिलाओं की शादी के लिये कानूनी उम्र बढ़ाना लैंगिक समानता हासिल करने की दिशा में एक प्रगतिशील कदम है, लेकिन मौजूदा नीतिगत ढाँचे और कानूनों के प्रभावी कार्यान्वयन पर ध्यान देना अधिक महत्त्वपूर्ण है"। चर्चा कीजिये।
23 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
प्रश्न. भारत की कुल जनसंख्या का लगभग पाँचवाँ (20%) हिस्सा वर्ष 2050 तक वृद्ध लोगों का होगा। इस संदर्भ में चर्चा कीजिये कि भारतीय अर्थव्यवस्था में बुज़ुर्गों को सक्रिय प्रतिभागियों में किस प्रकार बदला जा सकता है।
17 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
जलवायु संकट और बढ़ती खाद्य असुरक्षा के बीच अंतर्संबंध की व्याख्या कीजिये और इन मुद्दों से एक साथ निपटने के उपाय बताइये। (250 शब्द)
16 Feb, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय