कुल प्रश्नों की संख्या : 150
-
खाद्य की भारी कमी से लेकर अधिशेष खाद्य उत्पादक तक की भारत की लंबी यात्रा विश्व के अन्य विकासशील देशों के लिये कई महत्त्वपूर्ण सबक प्रदान करती है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Jan, 2022 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2021 में भारत की रैंकिंग भूख और खाद्य असुरक्षा के गंभीर स्तर को दर्शाती है। इस संदर्भ में, यह अनिवार्य है कि भारत खाद्य सुरक्षा के मुद्दे से निपटने के लिये समग्र उपाय करे। (250 शब्द)।
02 Nov, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में भारतीय महिलाओं ने गतिविधि के सभी क्षेत्रों में काफी प्रगति की है, फिर भी बहुत कुछ हासिल करना अभी बाकी है। इस कथन के आलोक में महिला शिक्षा विशेषकर उच्च शिक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर फिर से विचार करने की आवश्यकता पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
21 Sep, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
'कोविड-19 महामारी के मौजूदा साक्ष्य स्पष्ट संदेश देते हैं कि सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों की उपेक्षा का मतलब बड़े पैमाने पर जीवन का परिहार्य नुकसान हो सकता है।' इस कथन के आलोक में सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणालियों से संबद्ध मुद्दों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
17 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाथ से मैला ढोने की प्रथा अन्याय और गांधीवादी विचारों का पालन करने में भारत की विफलता का प्रतीक है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
03 Aug, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कोविड -19 महामारी ने पुरुषों की तुलना में महिलाओं को अधिक प्रभावित किया है तथा लैंगिक अंतराल में भी वृद्धि की है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
20 Jul, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वन हेल्थ का सिद्धांत कोविड-19 महामारी के संदर्भ में अधिक प्रासंगिक हो गया है। टिप्पणी कीजिये।
11 May, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
देश के विकास हेतु जनसांख्यिकीय लाभांश का उपयोग करने के लिये ग्रामीण केंद्रित नीतियों की आवश्यकता होगी। विवेचना कीजिये।
23 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विज्ञान तथा अनुप्रयुक्त प्रौद्योगिकियों में महिलाओं का अधिक-से-अधिक समावेशन समाज की उन्नति के लिये महत्त्वपूर्ण है। चर्चा कीजिये।
15 Mar, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
लोकप्रिय धारणा के विपरीत, भारत में जन्म के समय लिंगानुपात में कमी आई है जबकि प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
05 Jan, 2021 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘वैश्विक पोषण रिपोर्ट-2020' के अनुसार, भारत द्वारा वर्ष 2025 तक ‘वैश्विक पोषण लक्ष्यों’ को प्राप्त करना संभव नहीं है। रिपोर्ट में भारत के संदर्भ में प्रस्तुत अहम बिंदु क्या हैं? आपके अनुसार भारत किन उपायों को अपनाकर पोषण लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। चर्चा करें।
24 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में लिगांनुपात को सुधारने हेतु समय-समय पर कई कार्यक्रमों का संचालन किया गया किन्तु आज भी हम लक्ष्य प्राप्ति से कोसो दूर हैं। ऐसे में आवश्यकता है कि हम ऐसे उपायों को अपनाये जो न केवल लोगों को सूचना प्रदान करें बल्कि लोगों के व्यवहार को परिवर्तित करने में भी सक्षम हों।चर्चा करें।
21 Nov, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
स्वतंत्रोत्तर भारत में लिगांनुपात में सुधार लाने हेतु अनेक आंदोलन चलाये गए इसके बावजूद लक्ष्य प्राप्ति से हम अभी भी बहुत दूर हैं। ऐसे में हमें उन उपायों को अपनाने की आवश्यकता है जो न केवल सूचनापरक हो बल्कि लोगों के व्यवहार को परिवर्तित करने में भी सहयोगी सिद्ध हो सके। चर्चा करें।
17 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या कारण है कि स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद अनेक सुधार आंदोलनों तथा संवैधानिक प्रावधानों के बावज़ूद भी देश में बलात् श्रम विभिन्न प्रकार की दासता के रूप में अभी भी विद्यमान है। भारत में बलात् श्रम के विरुद्ध किये गए प्रावधानों की चर्चा करते हुए इस समस्या के निवारण में निहित चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
14 Sep, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में जारी ‘वैश्विक पोषण रिपोर्ट-2020' के अनुसार, भारत विश्व के उन देशों में शामिल है, जो संभवतः वर्ष 2025 तक ‘वैश्विक पोषण लक्ष्यों’ को प्राप्त करने में सफल नहीं हो सकेंगे। भारत के संदर्भ में प्रस्तुत बिंदुओं की चर्चा करते हुए उन उपायों को सुझाएँ जो लक्ष्य प्राप्ति में सहायक सिद्ध हो सकते हैं।
29 Jul, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारी संख्या में श्रमिकों के पालयन को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा ‘श्रमिक कल्याण आयोग’ का गठन किया गया। प्रवासी श्रमिकों को समस्याओं की चर्चा करते हुए इस आयोग द्वारा प्रस्तुत संभावित समाधानों को रेखांकित करें।
26 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा तथा शोषण को रोकने हेतु कुछ सार्थक सुझावों को रेखांकित करें।
11 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में बंधुआ मज़दूरी के प्रचलन के कारणों पर प्रकाश डालते हुए, इसे समाप्त करने में विद्यमान चुनौतियों को रेखांकित करें।
08 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
सरकार द्वारा जनजातीय छात्रों के लिये स्थापित ‘एकलव्य मॉडल’ आवासीय विद्यालयों के पुनरुद्धार को स्वीकृति प्रदान की गई है। भारत में जनजातीय शिक्षा की स्थिति को स्पष्ट करते हुए इसकी चुनौतियों पर प्रकाश डालें।
01 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि सामाजिक न्याय की स्थापना में विधिक न्याय ने अहम भूमिका निभाई है तथापि यह भी सत्य है कि सामाजिक न्याय को केवल विधिक उपायों द्वारा प्राप्त नहीं किया जा सकता, इसके लिये समाज की सषुप्त चेतना को जाग्रत करना भी आवश्यक है। टिप्पणी करें।
29 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘सामाजिक स्तरीकरण सामाजिक सशक्तीकरण की राह में बाधक है।’ टिप्पणी करें।
28 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘विभिन्न स्वयं सेवी संगठनों द्वारा लगातार यह मांग की जा रही है कि POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) अधिनियम के तहत ‘आयु’ को पुनर्परिभाषित किया जाए’ POCSO के प्रावधानों को संक्षेप में समझाते हुए, आयु कम करने की मांग के पीछे निहित तर्कों को स्पष्ट करें।
20 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत की पारिवारिक संरचना पर प्रकाश डालते हुए परिवार की संरचना और महिलाओं की परिस्थिति की विवेचना कीजिये।
18 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
कृषि में प्रत्येक स्तर पर महिलाओं की बहुआयामी भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। वर्तमान में कृषि क्षेत्र में महिलाओं के समक्ष आने वाली चुनौतियों की चर्चा करें तथा बताएँ कि कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भूमिका में सुधार हेतु सरकार द्वारा कौन-कौन से प्रयास किये जा रहे हैं।
14 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
रोज़गार तथा कौशल-निर्माण संबंधी पहलों में व्यापक पैमाने पर निवेश के बावजूद भारत में श्रमबल में महिलाओं की निम्न भागीदारी के कारणों की चर्चा करते हुए, उन उपायों को रेखांकित करें जिससे महिला भागीदारी में वृद्धि की जा सके।
09 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
हाल ही में राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा प्रस्तुत एक रिपोर्ट में कहा गया कि ‘देशव्यापी लॉकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों में दोगुनी वृद्धि हुई है’ भारत में वर्तमान में घरेलू हिंसा की स्थिति पर प्रकाश डाले। लॉक डाउन के समय घरेलू हिंसा में वृद्धि के कारणों पर चर्चा करें।
01 May, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान’ के एक हालिया सर्वेक्षण के अनुसार भारत मानसिक अस्वस्थता के गंभीर खतरे की ओर बढ़ रहा है। उक्त कथन की व्याख्या करें तथा इसके निवारण में ‘मानसिक स्वास्थ्य सुरक्षा बिल’ की भूमिका का परीक्षण करें।
11 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
विशिष्ट लक्ष्य समूहों के आहार में महत्त्वपूर्ण पोषक तत्त्वों की कमी सार्वभौमिक रूप से विद्यमान है जिसकी पहचान के लिये ‘भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने एक पैनल का गठन किया है। भारत में कुपोषण की स्थिति के संदर्भ में उक्त कथन का विवेचन करें एवं इसके समाधान के रूप में ‘फूड फोर्टीफिकेशन’ की भूमिका का परीक्षण करें।
10 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
यद्यपि सरकार द्वारा ‘बाल यौन दुर्व्यवहार’ की रोकथाम हेतु कई पहलें की गई हैं। तथापि हाल के दिनों में ‘ऑनलाइन बाल यौन दुर्व्यवहार सामग्री’ की बढ़ती उपलब्धता ने इस समस्या को अधिक विकृत बना दिया है। इस संदर्भ में सरकार के प्रयासों की चर्चा करें तथा इसके समाधान हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत करें।
09 Apr, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
‘तेजस्विनी कार्यक्रम’ के मुख्य अभिलक्षणों पर प्रकाश डालें तथा भारत में किशोरियों एवं युवा महिलाओं के सशक्तिकरण में इसकी भूमिका की विवेचना करें।
24 Mar, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय