इंदौर शाखा: IAS और MPPSC फाउंडेशन बैच-शुरुआत क्रमशः 6 मई और 13 मई   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

मेन्स प्रैक्टिस प्रश्न

  • प्रश्न :

    भारत में महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा तथा शोषण को रोकने हेतु कुछ सार्थक सुझावों को रेखांकित करें।

    11 Jun, 2020 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय

    उत्तर :

    हल करने का दृष्टिकोण:

    • भूमिका

    • महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा तथा शोषण को रोकने हेतु सुझाव

    • निष्कर्ष

    राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो के आँकड़ों के अनुसार भारत में प्रत्येक 78 घंटे में एक स्त्री दहेज प्रताड़ना के कारण मारी जाती है, हर 34 मिनट में एक बलात्कार होता है, प्रत्येक 59 मिनट में एक स्त्री यौन शोषण का शिकार होती है और प्रत्येक तीन में से एक स्त्री घरेलू हिंसा का शिकार है। दहेज प्रताड़ना, ऑनर किलिंग एवं घरेलू हिंसा जैसी घटनाएँ ग्रामीण एवं शहरी, शिक्षित एवं अशिक्षित, अमीर तथा गरीब सारे वर्गों में व्याप्त है।

    सुझाव:

    • एक पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को शोषण से उबारने के लिये चाहे जितने उपाय करें, बहुत संभव है कि सदियों से जमी पितृसत्ता अपना विकल्प ढूंढ ही लेगी। इसलिये केवल कानूनी एवं नीतिगत स्तर पर बात नहीं बनेगी, इसके लिये सर्वप्रथम सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक तथा शैक्षिक स्तर पर कार्य करना होगा तभी कानून एवं नीतियों का कार्यान्वयन सफल हो जाएगा।
    • इसके लिये महिलाओं के शिक्षा के स्तर में क्रांति लानी होगी। ग्राम्शी भी शोषण की जकड़न को तोडने के लिये शिक्षा पर ही सर्वाधिक जोर देते हैं। वे कहते हैं कि मनुष्य केवल विवेक से ‘सांस्कृतिक आधिपत्य’ की जकड़न से बाहर आ सकता है। इसलिये शोषितों को चाहिये कि वे शिक्षा को महत्त्व देते हुए अपने बीच से प्रतिबद्ध और संकल्पवान बुद्धिजीवी पैदा करें।

    To get PDF version, Please click on "Print PDF" button.

    Print
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2