- फ़िल्टर करें :
- राजव्यवस्था
- अंतर्राष्ट्रीय संबंध
- सामाजिक न्याय
कुल प्रश्नों की संख्या : 128
-
ट्रांसजेंडर कौन होता है? भारत में ट्रांसजेंडर्स के समक्ष आने वाली परेशानियाँ कौन-सी हैं? उच्चतम न्यायालय द्वारा इनके सबंध में दिये गए आदेशों का भी उल्लेख करें।
16 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वैवाहिक बलात्कार को अपराध की श्रेणी में लाए जाने के लिये कई महिला समूहों का दबाव बढ़ा है। इस संबंध में समालोचनात्मक टिप्पणी करें।
09 Sep, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
मैला ढोने या हाथ से सीवर या शुष्क शौचालयों की सफाई को अमानवीय प्रथा के रूप में शुमार किया जाता है। हाल ही भारत के दिल्ली, चेन्नई, चंडीगढ़ आदि बड़े शहरों में सीवरों की सफाई के क्रम में काफी संख्या में मज़दूरों को अपनी जान गवाँनी पड़ी है। साथ ही ग्रामीण इलाकों में सिर पर मैला ढोने जैसी प्रथा अब भी समाज में विद्यमान है। इस क्रम में एक विरोधाभास सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के माध्यम से भी दिखाई देता है। उपर्युक्त प्रकरण के सन्दर्भ से संबद्ध नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में जनजातियों के कल्याण के लिये संवैधानिक प्रावधानों के साथ-साथ कई अन्य प्रयास भी किये गए। इसके बावज़ूद विकास की दौड़ में ये समुदाय पीछे रह गए। चर्चा करें।
31 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
क्या कारण है कि बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली पूर्ववर्ती विभिन्न पेंशन योजनाएँ वांछित परिणाम प्राप्त नहीं कर सकीं? इस क्षेत्र में किये गए नए प्रयास कौन-से हैं?
07 Aug, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
अन्य देशों की तुलना में भारत में श्रम क्षेत्र में लिंग असमानता काफी अधिक है। भारत में रोज़गार के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के भागीदारी स्वरूप का विश्लेषण करते हुए श्रम क्षेत्र में लिंग असमानता को कम करने के लिये सुझाव दें।
19 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
वैश्विक तापन (Global Warming) एवं जलवायु परिवर्तन ने दक्षिण प्रशांत महासागर के द्वीपीय देशों को किस प्रकार से प्रभावित किया है? यहाँ से विस्थापित जलवायु शरणार्थियों के प्रति विकसित देशों की क्या प्रतिक्रिया है? जलवायु शरणार्थियों की समस्याओं को कैसे कम किया जा सकता है? सुझाव दें।
12 May, 2017 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय -
भारत में श्रमिक वर्ग की सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दे कौन-से हैं? श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिये सरकार ने हाल ही में कौन-से कदम उठाए हैं ?
19 Sep, 2016 सामान्य अध्ययन पेपर 2 सामाजिक न्याय