डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम
हमारे डेली फ्री मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम (Daily Free Mains Answer Writing Program) के साथ आप UPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा की तैयारी प्रभावी ढंग से कर सकते हैं, इसे UPSC अभ्यर्थियों की मांगों को पूरा करने के लिये विशिष्ट रूप से तैयार किया गया है। इस प्रोग्राम के अंतर्गत प्रतिदिन UPSC-मानक स्तर के दो प्रश्न प्रदान किये जा रहे हैं, जिन्हें परीक्षा के नवीनतम ट्रेंड्स को ध्यान में रखते हुए डिज़ाइन किया जाता है।
प्रत्येक प्रश्न को स्टैटिक विषय एवं समसामयिक घटनाक्रम (current affairs) के साथ एकीकृत करके तैयार किया गया है, जिससे अभ्यर्थियों को पाठ्यक्रम के अनुकूल समुचित अध्ययन में सहायता मिलती है। उत्तर के संबंध में आपकी सहायता हेतु हम विस्तृत मॉडल उत्तर/संदर्भ सामग्री भी प्रदान करते हैं, जो आपके उत्तर लेखन को संरचित करने एवं उच्च अंक प्राप्त करने में सहायक होगी।
इस प्रोग्राम के अंतर्गत हम आपको आपके द्वारा सबमिट किये उत्तरों का फ्री मूल्यांकन भी प्रदान करते हैं। अतः अभ्यर्थी अपने उत्तर सबमिट कर सकते हैं और अपने लेखन कौशल को संपुष्ट करने के लिये सुझाव प्राप्त कर सकते हैं। मूल्यांकन का उद्देश्य उत्तरों की स्पष्टता, एकरूपता और सटीकता को सुधारना है, जो मुख्य परीक्षा में उच्च अंक प्राप्त करने के लिये महत्त्वपूर्ण हैं। इसके अतिरिक्त, हम निबंध लेखन पर मार्गदर्शन प्रदान करते हैं, जिसमें शोधित विषय, समृद्ध संदर्भ सामग्री और फ्री निबंध मूल्यांकन शामिल हैं, ताकि अभ्यर्थी इस महत्त्वपूर्ण खंड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।
डेली मेन्स आंसर राइटिंग प्रोग्राम के लिये शेड्यूल
| दिवस | प्रमुख विषय |
|---|---|
| सोमवार | सामान्य अध्ययन पेपर 1 – भारतीय विरासत, संस्कृति, इतिहास और विश्व का भूगोल और समाज |
| मंगलवार | सामान्य अध्ययन पेपर 2 – शासन, संविधान, राजव्यवस्था, सामाजिक न्याय और अंतर्राष्ट्रीय संबंध |
| बुधवार | सामान्य अध्ययन पेपर 3 – आर्थिक विकास, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, जैव विविधता एवं पर्यावरण, सुरक्षा तथा आपदा प्रबंधन |
| गुरुवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (सैद्धांतिक प्रश्न) – नैतिकता, सत्यनिष्ठा और अभिरुचि |
| शुक्रवार | सामान्य अध्ययन पेपर 4 (केस स्टडी) – व्यावहारिक नैतिक परिदृश्य |
| शनिवार | निबंध लेखन – बहु-विषयक एवं गहन शोध के माध्यम से तैयार टॉपिक्स |
कुल प्रश्नों की संख्या : 5190
-
प्रश्न. यद्यपि डिजिटल शासन पहलों का उद्देश्य उत्तरदायी तथा पारदर्शी शासन व्यवस्था का निर्माण करना है, परंतु इनसे अनेक बार विद्यमान सामाजिक-आर्थिक असमानताओं को बढ़ाने का जोखिम भी उत्पन्न होता है। भारत द्वारा प्रवर्तित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) की पृष्ठभूमि में इस विरोधाभास का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. "विकसित हो रहे बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था के प्रति भारत का दृष्टिकोण बहु-संरेखण तथा रणनीतिक स्वायत्तता पर आधारित है। चीन के उदय से उत्पन्न चुनौतियों से निपटते हुए भारत के मूल राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा में इस दृष्टिकोण की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
09 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. “चुनौती केवल उपनिवेशकालीन अवशेषों को हटाने की नहीं है बल्कि नई बौद्धिक निर्भरताओं के निर्माण से बचने की भी है।” शिक्षा के वि-उपनिवेशीकरण पर चल रहे विवाद के संदर्भ में विश्लेषण कीजिये कि भारत किस प्रकार स्वदेशी संवेदनाओं तथा वैज्ञानिक-सामयिक आधुनिकता के बीच संतुलन स्थापित कर सकता है। (250 शब्द)
08 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
प्रश्न. पाल व चोल काल की कांस्य मूर्तिकला परम्पराओं की तुलना कीजिये। यह कलागत भिन्नताएँ दोनों साम्राज्यों के सामाजिक-धार्मिक परिवेशों के अंतर को किस प्रकार प्रतिबिंबित करती हैं? (150 शब्द)
08 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध:
प्रश्न 1. वास्तविक खोज-यात्रा का सार नये परिदृश्यों को ढूंढने में नहीं बल्कि नयी दृष्टि विकसित करने में निहित है।
प्रश्न 2. शक्ति का अर्थ तभी सार्थक बनता है जब वह दूसरों के सशक्तीकरण का माध्यम बने।
06 Dec, 2025 निबंध लेखन निबंध -
आप एक बाढ़–प्रभावित ज़िले के उप-मण्डलीय दण्डाधिकारी (SDM) हैं। हाल ही में आयी बाढ़ के कारण हज़ारों लोग विस्थापित हो गये हैं। राज्य सरकार ने आपातकालीन राहत कोष भेजा है, जो आवश्यकतानुसार की तुलना में काफी कम है। आपको निर्देश दिया गया है कि इस कोष का वितरण “आपातकाल एवं संवेदनशीलता के आधार पर” कीजिये
05 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
किंतु आपके समक्ष निम्नलिखित परिस्थिति है:
ग्राम A राजनीतिक रूप से प्रभावशाली है। स्थानीय विधायक आप पर दबाव डालते हैं कि राहत कोष का बड़ा हिस्सा वहाँ आवंटित किया जाए। वे संकेत करते हैं कि “भविष्य का सहयोग” आपके निर्णय पर निर्भर करेगा।
ग्राम B अत्यधिक रूप से प्रभावित है, परंतु वहाँ सड़क संपर्क अत्यंत कमज़ोर है। वहाँ राहत पहुँचाने में अतिरिक्त समय एवं संसाधन लगेंगे।
ग्राम C में जनहानि अपेक्षाकृत कम है, परंतु वहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर रहते हैं, जिनके पास आधिकारिक राहत वितरण के लिये आवश्यक दस्तावेज़ उपलब्ध नहीं हैं।
आपका क्षेत्रीय स्टाफ निजी तौर पर यह सुझाव देता है कि आप लॉजिस्टिक्स (वाहन, ईंधन, भोजन आदि) के लिये कुछ धनराशि कोष से ही निकाल लें। आधिकारिक दिशा-निर्देश ऐसा करने की अनुमति नहीं देते, परंतु इन व्ययों के बिना दूरदराज़ क्षेत्रों में राहत पहुँचने में विलंब होगा।
मीडिया यह रिपोर्ट कर रहा है कि प्रशासन “धीमा और लापरवाह” है, जिससे आप पर अतिरिक्त दबाव बढ़ रहा है।
आपको सीमित संसाधनों का निष्पक्ष, कुशल तथा नैतिक तरीके से उपयोग करते हुए इस राहत को आवंटित करना है, साथ ही राजनीतिक दबाव, प्रशासनिक सीमाओं और मानवीय सरोकारों के बीच संतुलन भी बनाए रखना है।
प्रश्न:
प्रश्न 1. इस स्थिति में निहित प्रमुख नैतिक मुद्दों की पहचान कीजिये।
प्रश्न 2. SDM के रूप में आपके पास उपलब्ध विकल्पों का उल्लेख कीजिये तथा प्रत्येक विकल्प का मूल्यांकन नैतिक सिद्धांतों के आलोक में कीजिये।
प्रश्न 3. आपका अंतिम कार्यपथ क्या होगा? अपने निर्णय को उपयुक्त तर्कों, नैतिक सिद्धांतों तथा लोकसेवा के मूल्यों का संदर्भ देते हुए न्यायोचित ठहराइये। -
प्रश्न: भावनाएँ नैतिक तर्कशीलता में अवरोध नहीं होतीं; बल्कि मूल संसाधन होती हैं। लोक सेवाओं में निर्णयन के परिप्रेक्ष्य में इस कथन का परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
04 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न: सत्यनिष्ठा का सार प्रलोभन का प्रतिरोध करने में कम और उन परिस्थितियों को समाप्त करने में अधिक निहित है जो प्रलोभन उत्पन्न करती हैं। विवेचना कीजिये। (150 शब्द)
04 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. "एक मज़बूत डीप-टेक औद्योगिक आधार के बिना भारत के लिये अग्रणी तकनीकों को दिशा देने के बजाय केवल उनका उपयोग करने वाला देश बनकर रह जाने का जोखिम है।” अंतरिक्ष तकनीक, चिकित्सा-तकनीक और स्वच्छ तकनीक में डीप-टेक अनुसंधान के व्यावसायीकरण की भारत की क्षमता का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
03 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 विज्ञान-प्रौद्योगिकी -
प्रश्न. "आर्थिक नीति निर्माण में पारिस्थितिकी तंत्र सेवाओं को कम महत्त्व दिया जाता है, जिससे विकास और संधारणीयता दोनों ही कमज़ोर हो रहे हैं। "नीतिगत निर्णय-प्रक्रिया में पारिस्थितिकी तंत्र मूल्यांकन को एकीकृत करने के भारत के प्रयासों का आकलन कीजिये। (250 शब्द)
03 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. “पंथनिरपेक्षता का भारतीय मॉडल धर्म और राज्य के पृथक्करण के संदर्भ में नहीं है, बल्कि राज्य का सभी धर्मों के साथ न्यायपूर्ण और संतुलित रूप से सैद्धांतिक जुड़ाव है।” हाल के नीति-विवादों के आलोक में इस कथन पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
02 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. ‘‘भारत का उत्थान केवल शक्ति-प्रदर्शन पर निर्भर नहीं करता बल्कि वैश्विक व्यवस्था के लिये मानक और नियम तय करने की उसकी क्षमता पर भी आधारित है। प्रौद्योगिकी, व्यापार तथा जलवायु से जुड़े अंतरराष्ट्रीय नियम-निर्माण को आकार देने में भारत की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
02 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. भारतीय शहरीकरण केवल एक जनांकिकीय परिवर्तन नहीं, बल्कि एक सभ्यतागत परिवर्तन है।” विश्लेषण कीजिये कि यह परिवर्तन किस प्रकार पहचान, सामाजिक संबंधों और स्थानिक असमानताओं को नया रूप दे रहा है। (250 शब्द)
01 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भारतीय समाज -
प्रश्न. पारंपरिक भारतीय संस्कृति की नींव रखने में गुप्त काल के महत्त्व पर चर्चा कीजिये। इसे किस हद तक ‘स्वर्ण युग’ माना जा सकता है? (150 शब्द)
01 Dec, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 संस्कृति -
निबंध विषय
प्रश्न 1. वास्तविक खोज-यात्रा नये परिदृश्यों की तलाश में नहीं बल्कि नए दृष्टिकोण धारण करने में निहित होती है।
प्रश्न 2. न्याय मानवता की प्रथम शर्त है।
29 Nov, 2025 निबंध लेखन निबंध -
एक विकसित हो रहे औद्योगिक ज़िले की ज़िला मजिस्ट्रेट मीरा राव बढ़ती भाषा-आधारित हिंसा की घटनाओं का सामना कर रही हैं जो देश के विभिन्न हिस्सों से आये प्रवासी मज़दूरों को लक्षित कर रही है। हाल के सप्ताहों में कई चिंताजनक घटनाओं ने भय का माहौल उत्पन्न कर दिया है। स्थानीय भाषा न बोल पाने के कारण एक समूह को स्थानीय युवाओं द्वारा पीटा गया। दो डिलीवरी कर्मचारियों को उनकी मातृभाषा प्रयोग करने पर अपमानित किया गया तथा माफी मांगते हुए वीडियो रिकॉर्ड करने के लिये विवश किया गया। एक फैक्ट्री सुपरवाइज़र पर आरोप है कि उसने स्थानीय भाषा न जानने वाले श्रमिकों को कार्य-शिफ्ट देने से मना कर दिया।
अस्पतालों में प्रवासी श्रमिकों के साथ हमले के मामलों में स्पष्ट बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। पुलिस के अनुसार डराने-धमकाने की गतिविधियाँ सोशल मीडिया समूहों के माध्यम से संगठित रूप से संचालित हो रही हैं, जो भाषायी शुचिता का समर्थन करते हैं और स्थानीय लोगों से नौकरियाँ वापस लेने का आग्रह करते हैं। जाँचकर्त्ताओं को संदेह है कि कुछ सांस्कृतिक संगठन, जिनका राजनीतिक प्रभाव है, सार्वजनिक सभाओं में विभाजनकारी कथाएँ बढ़ाकर तनाव को परोक्ष रूप से बढ़ावा दे रहे हैं।
मीरा एक बहु-स्तरीय योजना तैयार करती हैं जिसमें प्रासंगिक प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई, बहुभाषी शिकायत हेल्पलाइन, औद्योगिक क्षेत्रों में संवेदनशीलता कार्यक्रम, फैक्ट्रियों के लिये अनिवार्य भेदभाव-रोधी दिशा-निर्देश तथा मज़दूर संघों एवं सामुदायिक समूहों के साथ भागीदारी शामिल है।
उनकी योजना का विरोध तुरंत सामने आता है। स्थानीय व्यापार संगठनों को आशंका है कि सख्त पुलिसिंग से भर्ती प्रणालियाँ बाधित होंगी तथा आर्थिक दबाव झेल रहे छोटे उद्योगों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। सांस्कृतिक समूह प्रशासन पर क्षेत्रीय पहचान को कमज़ोर करने का आरोप लगाते हैं और तर्क देते हैं कि प्रवासियों की बढ़ती संख्या स्थानीय संस्कृति को क्षीण कर रही है। कुछ मीडिया चैनल मीरा के प्रयासों को बाहरी लोगों का पक्ष लेने का प्रयास बताते हैं जिससे ध्रुवीकरण और बढ़ता है। कुछ राजनीतिक नेता आगामी चुनावों की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए उन्हें गति धीमी करने की सलाह देते हैं।
उसी समय श्रमिक कल्याण संगठनों, अधिकार-आधारित NGO और कई उद्योगपतियों ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि विलंब से की गयी कार्रवाई उग्रवादी व्यवहार को बढ़ावा देगी तथा बड़ी संख्या में प्रवासी मज़दूर ज़िले से पलायन कर सकते हैं इससे आवश्यक सेवाओं, सप्लाई चेन और औद्योगिक उत्पादन में भारी व्यवधान उत्पन्न होगा। मीरा असुरक्षित मज़दूरों की सुरक्षा के कर्त्तव्य और सामाजिक स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता, कानून को दृढ़ता से लागू करने व सांस्कृतिक पहचान का सम्मान करने तथा प्रशासनिक तटस्थता और राजनीतिक दबाव के बीच फँसी हुई महसूस करती हैं।
प्रश्न:
1. इस परिस्थिति में मीरा के समक्ष उपस्थित प्रमुख नैतिक दुविधाएँ क्या हैं?
28 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
2. इस मामले में सम्मिलित परस्पर-विरोधी मूल्यों तथा सिद्धांतों की पहचान कर उनका विश्लेषण कीजिये।
3. मीरा के समक्ष उपलब्ध संभावित कार्य-प्रणालियों का मूल्यांकन तथा उनके संभावित परिणामों पर चर्चा कीजिये।
4. प्रवासी श्रमिकों के विरुद्ध भाषा-आधारित हिंसा से निपटने के लिये मीरा का सबसे नैतिक तथा प्रशासनिक रूप से उचित कार्य-मार्ग क्या होना चाहिये? (250 शब्द) -
प्रश्न. “एक सिविल सेवक की सफलता उसकी संज्ञानात्मक क्षमता से अधिक उसकी भावनात्मक दक्षता पर निर्भर करती है।” क्या आप सहमत हैं? उदाहरणों के साथ स्पष्ट कीजिये। (150 शब्द)
27 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न.“करुणा से रहित नवोन्मेष शोषण को जन्म देता है।” कृत्रिम बुद्धिमत्ता, निगरानी तकनीकों तथा डिजिटल एकाधिकारों के युग में तकनीकी रूप से विकसित राष्ट्रों को डिजिटल उपनिवेशीकरण की प्रवृत्ति रोकने तथा विश्व-स्तर पर न्यायसंगत तकनीकी उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये कौन-से नैतिक सिद्धांतों का पालन करना चाहिये? (150 शब्द)
27 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न -
प्रश्न. भारत द्वारा हाल ही में लागू किये गये चार नये श्रम संहिताओं के अंतर्गत श्रम सुधारों के महत्त्व का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
26 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था -
प्रश्न. COP30 बहुपक्षीय जलवायु सहयोग की संभावनाओं तथा उसकी सीमाओं दोनों को प्रतिबिंबित करता है। वर्तमान वैश्विक जलवायु शासन संरचना की प्रमुख शक्तियों तथा संरचनात्मक कमज़ोरियों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
26 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 पर्यावरण -
प्रश्न. ब्रिटेन में संसदीय सर्वोच्चता के सिद्धांत की भारत में संवैधानिक सर्वोच्चता की अवधारणा से तुलना कीजिये। (150 शब्द)
25 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 राजव्यवस्था -
प्रश्न. “अफ्रीका के साथ भारत की सहभागिता अब एक विकास-केंद्रित और माँग-आधारित साझेदारी की ओर अग्रसर हुई है। इस विकसित हो रहे संबंध को आकार देने वाले प्रमुख कारकों तथा चुनौतियों का समालोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।” (250 शब्द)
25 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 2 अंतर्राष्ट्रीय संबंध -
प्रश्न. मानवजनित और जलवायु संबंधी कारकों के संयोजन से विश्व महासागरों में मृत क्षेत्रों (Dead Zones) का तीव्र गति से विस्तार हो रहा है। इनके कारणों का विश्लेषण कीजिये तथा समुद्री पारिस्थितिकी एवं तटीय अर्थव्यवस्थाओं पर इनके प्रभावों का मूल्यांकन कर नीतिगत स्तर पर व्यवहार्य समाधान प्रस्तुत कीजिये। (250 शब्द)
24 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 भूगोल -
प्रश्न. 1920 का दशक एकात्मक राष्ट्रवादी संघर्ष से बहु-वैचारिक आंदोलन की ओर परिवर्तन का प्रतीक था। इस दशक के दौरान विविध वैचारिक धाराओं ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम के चरित्र को किस प्रकार प्रभावित किया, इसका परीक्षण कीजिये। (150 शब्द)
24 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 1 इतिहास -
निबंध विषय:
प्रश्न 1. रेत के एक कण में संसार को देख पाना सरलता की सर्वोच्च उपलब्धि है। (1200 शब्द)
22 Nov, 2025 निबंध लेखन निबंध
प्रश्न 2. सोशल मीडिया ने ध्यान को हथियार बना दिया है; आप जिस पर ध्यान लगाते हैं वही आपको नियंत्रित करता है। (1200 शब्द) -
एक तेज़ी से विकसित हो रहे ज़िले की डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट रितिका शर्मा को छात्रों और युवा पेशेवरों में मादक द्रव्य के बढ़ते उपयोग में लगातार वृद्धि की चिंताजनक रिपोर्ट्स मिली हैं। पिछले कुछ हफ्तों में, कई घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है: एक बर्थडे पार्टी के दौरान सिंथेटिक ड्रग्स का सेवन करने के बाद पाँच कॉलेज छात्रों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया; पुलिस ने हेल्थ सप्लीमेंट्स के नाम पर रखे गए मादक पदार्थों से भरे एक कूरियर पार्सल को पकड़ा, साथ ही कई स्कूल काउंसलरों ने छात्रों में व्यवहारगत परिवर्तन तथा कक्षा में अनुपस्थित रहने के मामलों की सूचना दी जो संभवतः नशे की लत से जुड़े प्रतीत होते हैं।
प्रारंभिक जाँच से पता चलता है कि मादक पदार्थों का वितरण एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स और एनॉनिमस डिजिटल वॉलेट्स के माध्यम से किया जा रहा है। गुप्त सूचनाओं से संकेत मिलता है कि इस नेटवर्क में एक स्थानीय नाइटक्लब मालिक, कुछ प्रभावशाली बिज़नेसमैन तथा कुछ कॉलेज स्टाफ शामिल हैं जो कथित तौर पर कैंपस इवेंट्स के दौरान तथ्यों पर ‘ध्यान न देने’ का रवैया अपनाते हैं। रीतिका एक कार्ययोजना प्रस्तावित करती हैं जिसमें NDPS अधिनियम के लक्षित प्रवर्तन, औचक निरीक्षण, शैक्षणिक संस्थानों में अनिवार्य परामर्श सत्र और अभिभावकों व सामुदायिक समूहों के साथ सहयोग शामिल है।हालाँकि जैसे ही यह प्रस्ताव सार्वजनिक होता है, विरोध शुरू हो जाता है। अभिभावक संघ प्रशासन पर ‘युवाओं के प्रयोगात्मक चरण को अपराधीकरण’ करने का आरोप लगाते हैं और तर्क देते हैं कि सख्त कार्रवाई से छात्रों पर कलंक लग सकता है। नाइटक्लब तथा हॉस्पिटैलिटी लॉबी चेतावनी देती है कि छापेमारी और सख्त पुलिसिंग से ज़िले के व्यावसायिक वातावरण को नुकसान पहुँचेगा। कुछ गैर-सरकारी संगठन प्रशासन की कार्यशैली को हस्तक्षेपकारी बताते हैं और बल देते हैं कि नशे की समस्या को मुख्यतः स्वास्थ्य और अधिकार-आधारित दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिये। स्थानीय मीडिया चैनल इस कार्रवाई को सार्वजनिक सुरक्षा की आवश्यकता के बजाय मोरल पुलिसिंग के तौर पर दिखाते हुए डिबेट चलाते हैं। राजनीतिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति रीतिका पर दबाव डालने लगते हैं कि आगामी स्थानीय चुनावों से पहले ऐसे निर्णय लेने से बचने की सलाह देते हैं जिनसे विवाद हो सकता है।
इसी बीच ज़िला एंटी-नारकोटिक्स यूनिट चेतावनी देती है कि विलंब से उभरते हुए ड्रग नेटवर्क को और मज़बूती मिल सकती है। चिकित्सा विशेषज्ञ मादक द्रव्य संबंधी आपात मामलों में तीव्र वृद्धि पर चिंता व्यक्त करते हैं और आगाह करते हैं कि उपचार न होने पर नशे की प्रारंभिक अवस्था शीघ्र ही गंभीर रूप ले सकती है। रीतिका स्वयं को कठिन दुविधा के बीच पाती हैं, जहाँ उनके समक्ष युवाओं की भलाई की रक्षा एवं व्यक्तिगत स्वतंत्रताओं का सम्मान करने तथा कठोर विधिक प्रवर्तन एवं संवेदनशील, पुनर्वास-उन्मुख दृष्टिकोण के बीच संतुलन स्थापित करने की चुनौती है। उन्हें पता है कि उनके इस निर्णय का सार्वजनिक स्वास्थ्य, प्रशासनिक विश्वसनीयता तथा युवाओं एवं राज्य के बीच भरोसे पर दीर्घकालिक प्रभाव पड़ेगा।प्रश्न:
21 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 केस स्टडीज़
(A) इस परिस्थिति में रीतिका किन प्रमुख नैतिक दुविधाओं का सामना कर रही हैं?
(B) इस प्रकरण में परस्पर-विरोधी मूल्यों और सिद्धांतों का अभिनिर्धारण कर उनका विश्लेषण कीजिये।
(C) रीतिका के पास उपलब्ध संभावित कार्रवाइयों का मूल्यांकन कीजिये तथा उनके संभावित परिणाम स्पष्ट कीजिये।
(D) रीतिका द्वारा अपनायी जाने वाली सबसे नैतिक और प्रशासनिक दृष्टि से उचित कार्रवाई क्या होनी चाहिये जिससे मादक पदार्थ के सेवन की बढ़ती समस्या का समाधान हो सके? -
“सत्यनिष्ठा कोई क्षणिक आचरण नहीं बल्कि जीवन के सूक्ष्म निर्णयों से विकसित होने वाली परिष्कृत प्रवृत्ति है।”
20 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
अरस्तू की सद्गुण-नैतिकता के दृष्टिकोण से यह विवेचना कीजिये कि सूक्ष्म निर्णय किस प्रकार व्यक्ति के नैतिक चरित्र का निर्माण करते हैं। (150 शब्द) -
“सच्ची नीति वही है जिसमें व्यक्ति ‘अच्छा’ अधिक आकर्षक प्रतीत होने पर भी ‘उचित’ का ही चयन करे।”
20 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 4 सैद्धांतिक प्रश्न
इस कथन पर विचार करते हुए सार्वजनिक जीवन में दायित्व-आधारित कर्त्तव्यवाद और परिणामवाद-आधारित नैतिकता के बीच अंतर्विरोध की विवेचना कीजिये। (150 शब्द) -
प्रश्न. भारत में आतंकवाद पारंपरिक सीमा-पार घुसपैठ से विकसित होकर शहरी प्रतीकात्मक हमलों, साइबर आतंकवाद तथा सफेदपोश (White Collar) आतंकवाद का रूप ले रहा है। इन उभरते रुझानों का समालोचनात्मक विश्लेषण कीजिये तथा भारत के लिये बहुआयामी आतंकवाद-रोधी रणनीति का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
19 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 आंतरिक सुरक्षा -
भारत वर्ष 2047 तक आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर राष्ट्र बनने की आकांक्षा रखता है। इस परिवर्तन में बाधा उत्पन्न करने वाली प्रमुख संरचनात्मक चुनौतियों का परीक्षण कीजिये तथा उन्हें दूर करने हेतु आवश्यक सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
19 Nov, 2025 सामान्य अध्ययन पेपर 3 अर्थव्यवस्था





