दृष्टि के NCERT कोर्स के साथ करें UPSC की तैयारी और जानें
ध्यान दें:

बिहार स्टेट पी.सी.एस.

  • 29 Dec 2025
  • 0 min read
  • Switch Date:  
बिहार Switch to English

खड़गपुर झील में नौका विहार सुविधा

चर्चा में क्यों?

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर ज़िले में स्थित खड़गपुर झील में नौका विहार सुविधा का उद्घाटन किया।

मुख्य बिंदु

  • पर्यटन विकास: इस पहल का उद्देश्य झील को क्षेत्र के एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करना है।
  • आर्थिक और रोज़गार पर प्रभाव: इस सुविधा से स्थानीय रोज़गार को बढ़ावा मिलने तथा क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को समर्थन मिलने की संभावना है।
  • प्राकृतिक आकर्षण: खड़गपुर झील अपने प्राकृतिक संसाधनों, गर्म झरनों, घने वनों और समृद्ध जैव विविधता के लिये जानी जाती है, जो इसे एक संभावित पर्यावरण-पर्यटन तथा मनोरंजक स्थल बनाती है।
    • झीलें स्थानीय पारिस्थितिकी, भूजल पुनर्भरण और मनोरंजन में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।
  • मुंगेर में गर्म पानी के झरने: भीमबांध, ऋषिकुंड, लक्ष्मण कुंड, रामेश्वर कुंड, सीता कुंड, भरारी कुंड, पंचतर कुंड आदि।

close
Share Page
images-2
images-2